फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

आईसीएमआर की सलाह: 'ब्लैक फंगस' संक्रमण से ऐसे करें बचाव, नजरअंदाज किया तो हो सकता है जानलेवा

Sun, 09 May 2021 07:10 PM IST
सोनू शर्मा हेल्थ डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
हेल्थ डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: सोनू शर्मा Updated Sun, 09 May 2021 07:10 PM IST
विज्ञापन
mucormycosis disease icmr advisory black fungus infection in india
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : iStock

कोरोना वायरस पहले से ही बड़ी संख्या में लोगों की जान ले रहा है और अब कोरोना के मरीजों में 'ब्लैक फंगस' संक्रमण भी जानलेवा बन रहा है। इस संक्रमण को म्यूकरमायकोसिस कहते हैं। ये संक्रमण इतना खतरनाक है कि नाक, आंख और कभी-कभी दिमाग में भी फैल जाता है। ऐसे कई मामले सामने आए हैं, जिसमें मरीज की जान बचाने और संक्रमण को फैलने से रोकने के लिए आंखें तक निकालनी पड़ रही हैं। डॉक्टरों का कहना है कि ये संक्रमण कोरोना वायरस से ठीक हो रहे या ठीक हो चुके मरीजों को अपनी चपेट में ले रहा है। इंडियन काउंसिल ऑफ मेडिकल रिसर्च यानी आईसीएमआर ने इस संक्रमण की टेस्टिंग और इलाज के लिए एक एडवाइजरी जारी की है और साथ ही यह भी कहा है कि अगर इसे नजरअंदाज किया तो ये जानलेवा भी हो सकता है। 

mucormycosis disease icmr advisory black fungus infection in india
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : Pixabay

क्या है म्यूकरमायकोसिस और कितना खतरनाक है? 

  • ये एक बेहद ही दुर्लभ संक्रमण है। विशेषज्ञ बताते हैं कि यह संक्रमण फफूंद के कारण होता है जो आमतौर पर मिट्टी, पौधों, खाद, सड़े हुए फल और सब्जियों में पनपता है। इसकी सबसे खतरनाक बात ये होती है कि इसमें मृत्यु दर 50 फीसदी तक होती है। 
mucormycosis disease icmr advisory black fungus infection in india
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : Pixabay

किसपर हमला करता है ब्लैक फंगस? 

  • आईसीएमआर की एडवाइजरी में कहा गया है कि 'ब्लैक फंगस' वैसे लोगों पर हमला करता है जो किसी स्वास्थ्य समस्या के कारण दवाएं ले रहे हैं और इस वजह से उनके शरीर की इम्यूनिटी यानी रोग प्रतिरोधक क्षमता कम हो गई है। डॉक्टरों का ऐसा मानना है कि कोरोना के गंभीर मरीजों को बचाने के लिए जिस स्टेरॉयड का इस्तेमाल हो रहा है, ये संक्रमण उसी से शुरू हो रहा है। 
विज्ञापन
विज्ञापन
mucormycosis disease icmr advisory black fungus infection in india
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : iStock

म्यूकरमायकोसिस के लक्षण क्या हैं? 

  • आईसीएमआर की एडवाइजरी के मुताबिक, व्यक्ति को ब्लैक फंगस का संक्रमण होने पर आंखों और नाक में दर्द हो सकता है और उसके आसपास की त्वचा लाल हो जाती है। इसके अलावा संक्रमण की वजह से बुखार, सिर दर्द, खांसी और सांस लेने में तकलीफ भी हो सकती है। इसका सबसे खतरनाक लक्षण ये है कि संक्रमित व्यक्ति को खून की उल्टियां भी हो सकती हैं। 
विज्ञापन
mucormycosis disease icmr advisory black fungus infection in india
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : Pixabay

कौन हो सकता है ब्लैक फंगस संक्रमण का शिकार? 

  • आईसीएमआर की एडवाइजरी के मुताबिक, जिनलोगों का डायबिटीज अनियंत्रित हो, स्टेरॉयड लेने की वजह से जिनकी रोग प्रतिरोधक क्षमता (इम्यूनिटी) कम हो गई है, जो अधिक समय तक आईसीयू में रहे हैं, जिनका कोई अंग ट्रांसप्लांट हुआ है या फिर जो कोमोरबिडिटीज की श्रेणी में आते हैं, वैसे लोग ब्लैक फंगस संक्रमण का शिकार हो सकते हैं। 
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें  लाइफ़ स्टाइल से संबंधित समाचार (Lifestyle News in Hindi), लाइफ़स्टाइल जगत (Lifestyle section) की अन्य खबरें जैसे हेल्थ एंड फिटनेस न्यूज़ (Health  and fitness news), लाइव फैशन न्यूज़, (live fashion news) लेटेस्ट फूड न्यूज़ इन हिंदी, (latest food news) रिलेशनशिप न्यूज़ (relationship news in Hindi) और यात्रा (travel news in Hindi)  आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़ (Hindi News)।  

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed