फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

मुंह में छाले रहते हैं तो हो जाएं अलर्ट, कैंसर तक हो सकता है आपको

Thu, 28 Feb 2019 11:06 AM IST
प्रशांत राय लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला
लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला Published by: प्रशांत राय Updated Thu, 28 Feb 2019 11:06 AM IST
विज्ञापन
mouth ulcers treatment medicine
ulcers

माउथ अल्सर एक ऐसी समस्या है, जिसका सामना हर दूसरे व्यक्ति को करना पड़ता है, पर लोग तब तक इस पर ध्यान नहीं देते, जब तक कि छाले की वजह से उनका खाना-पीना मुश्किल न हो जाए। अकसर लोग इसे मामूली समस्या समझकर नजरअंदाज कर देते हैं, उन्हें इस बात का अंदाजा नहीं होता कि उपचार में देर होने पर यह समस्या गंभीर रूप धारण कर सकती है। बेहतर यही होगा कि शुरुआती दौर में ही इसका उपचार कराया जाए। आमतौर पर जीभ, गालों के भीतरी हिस्से, तालू, होंठों के आसपास और गले में माउथ अल्सर के लक्षण नजर आते हैं।

mouth ulcers treatment medicine
ulcer

मुंह में अल्सर के लक्षण
मुंह में अल्सर होने पर खाते-पीते वक्त बहुत दर्द होता है। व्यवहार में चिड़चिड़ापन होता है। इसके अलावा हमेशा थकान महसूस होने लगती है। साथ ही मुंह की घाव में लालिमा नजर आने लगती है।

mouth ulcers treatment medicine
ulcer

अल्सर के कारण
अत्यधिक मिर्च-मसालों के सेवन से भी इसके लिए जिम्मेदार होता है। क्योंकि यदि पेट की क्रिया सही नहीं है तो उसकी प्रतिक्रिया मुंह के छालों के रूप में प्रकट हो सकती है। कई बार चीज खाते समय दांतों के बीच जीभ या गाल का हिस्सा आ जाता है, जिसकी वजह से छाले उत्पन्न हो जाते हैं। ऐसे छाले आमतौर पर मुंह की लार से खुद ठीक हो जाते हैं। सुपारी आदि खाने के बाद बिना कुल्ला किए रात को सो जाने से भी छाले हो जाते हैं। इसके अलावा तंबाकू, पान-मसाला और धुम्रपान भी मुंह के छालों का कारण बनते हैं। यदि छाले कैंसर में बदल जाते हैं तो शुरू-शुरू में उनमें कोई दर्द नहीं होता है। लेकिन बाद में थूक के साथ खून आना भी शुरू हो सकता है। यहां तक कि खाना निगलने में भी परेशानी का अनुभव होने लगता है। कुछ बीमारियां भी मुंह में छाले पैदा कर सकती है। जैसे हर्पीज संक्रमण या बड़ी आंत की सूजन। इसके अलावा ये छाले वंशानुगत भी हो सकते हैं। 

विज्ञापन
विज्ञापन
mouth ulcers treatment medicine
Mouth Ulcer

निदान
छाले होने पर गर्म चाय-कॉफी और मिर्च-मसालों का सेवन न करें। क्योंकि इनसे तकलीफ बढ़ सकती है। अधिक कठोर टूथब्रश के इस्तेमाल से भी मसूढ़े छिल जाते हैं या उनमें घाव हो जाते हैं। इसलिए हमेशा मुलायम ब्रश का ही इस्तेमाल करें। यदि छालों के वजह से कब्ज हो तो ईसबगोल की एक चम्मच भूसी रात को लेनी चाहिए। 

विज्ञापन
mouth ulcers treatment medicine
mouth ulcers remedies - फोटो : getty images

उपचार
माउथ अल्सर के मरीजों को खाने में विटामिन-सी का प्रयोग करना चाहिए। इसके लिए आप दो-तीन गिलास संतरे का जूस प्रतिदिन पिएं। जितना हो सके ज्यादा मसालेदार और तले-भुने खाद्य पदार्थों से परहेज करें। ज्यादा फलों का सेवन करना चाहिए व तुलसी के कुछ पत्ते चबाएं जिससे राहत मिलेगी। 

नोटः इगर आप किसी भी बीमारी के पेशेंट हैं तो डॉक्टर से सलाह जरूर लें। 

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें  लाइफ़ स्टाइल से संबंधित समाचार (Lifestyle News in Hindi), लाइफ़स्टाइल जगत (Lifestyle section) की अन्य खबरें जैसे हेल्थ एंड फिटनेस न्यूज़ (Health  and fitness news), लाइव फैशन न्यूज़, (live fashion news) लेटेस्ट फूड न्यूज़ इन हिंदी, (latest food news) रिलेशनशिप न्यूज़ (relationship news in Hindi) और यात्रा (travel news in Hindi)  आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़ (Hindi News)।  

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed