{"_id":"6a16730d5c256aa430075e59","slug":"most-dangerous-time-in-a-day-during-nautapa-extreme-heatwave-kab-hoti-hai-nautapa-me-kab-ghar-se-na-nikle-2026-05-27","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"Nautapa Kab Tak Hai: जून की इस तारीख तक बरपेगा गर्मी का कहर! जानें किस समय बाहर निकलना खतरनाक","category":{"title":"Health & Fitness","title_hn":"हेल्थ एंड फिटनेस","slug":"fitness"}}
Nautapa Kab Tak Hai: जून की इस तारीख तक बरपेगा गर्मी का कहर! जानें किस समय बाहर निकलना खतरनाक
Wed, 27 May 2026 11:05 AM IST
Shruti Gaur
हेल्थ डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
हेल्थ डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: Shruti Gaur
Updated Wed, 27 May 2026 11:05 AM IST
सार
Nautapa Kab Tak Hai: 25 मई से शुरू हुए नौतपा ने अपना असर दिखाना शुरू कर दिया है। भीषण गर्मी की वजह से लोगों का हाल बेहाल हुआ जा रहा है। ऐसे में हर किसी को ये अवश्य जानना चाहिए, कि इन नौ दिनों किस समय घर से निकलना खतरनाक हो सकता है।
विज्ञापन
नौतपा में इस समय घर के बिल्कुल न निकलें
- फोटो : AI
Nautapa Kab Tak Hai: नौतपा की शुरुआत के साथ ही देश के कई राज्यों में भीषण गर्मी ने लोगों की मुश्किलें बढ़ा दी हैं। सुबह से ही तेज धूप और गर्म हवाओं का असर देखने को मिल रहा है। तापमान लगातार बढ़ने की वजह से लोगों का घर से बाहर निकलना मुश्किल हो गया है।
नौतपा में इस समय घर के बिल्कुल न निकलें
- फोटो : अमर उजाला
सुबह 11 बजे से शाम 4 बजे तक क्यों खतरनाक है समय?
नौतपा की शुरुआत 25 मई से हुई है, और ये 2 जून तक रहेगा। ऐसे में दो जून तक भीषण गर्मी पड़ेगी। इसलिए मौसम विशेषज्ञों के मुताबिक दोपहर के समय सूर्य की गर्मी सबसे अधिक होती है। इस दौरान UV किरणें और गर्म हवाएं शरीर को तेजी से प्रभावित करती हैं। लंबे समय तक धूप में रहने से हीट स्ट्रोक, डिहाइड्रेशन, चक्कर आना और बेहोशी जैसी समस्याएं हो सकती हैं। खासकर बच्चों, बुजुर्गों और बीमार लोगों को इस समय घर से बाहर निकलने से बचना चाहिए।
नौतपा की शुरुआत 25 मई से हुई है, और ये 2 जून तक रहेगा। ऐसे में दो जून तक भीषण गर्मी पड़ेगी। इसलिए मौसम विशेषज्ञों के मुताबिक दोपहर के समय सूर्य की गर्मी सबसे अधिक होती है। इस दौरान UV किरणें और गर्म हवाएं शरीर को तेजी से प्रभावित करती हैं। लंबे समय तक धूप में रहने से हीट स्ट्रोक, डिहाइड्रेशन, चक्कर आना और बेहोशी जैसी समस्याएं हो सकती हैं। खासकर बच्चों, बुजुर्गों और बीमार लोगों को इस समय घर से बाहर निकलने से बचना चाहिए।
नौतपा में इस समय घर के बिल्कुल न निकलें
- फोटो : AI
नौतपा में किन लोगों को ज्यादा खतरा?
इन लोगों को लू लगने और शरीर में पानी की कमी होने का खतरा ज्यादा रहता है।
- बाहर काम करने वाले मजदूर
- डिलीवरी बॉय और ड्राइवर
- छोटे बच्चे और बुजुर्ग
- हार्ट और BP के मरीज
- कम पानी पीने वाले लोग
इन लोगों को लू लगने और शरीर में पानी की कमी होने का खतरा ज्यादा रहता है।
विज्ञापन
विज्ञापन
नौतपा में इस समय घर के बिल्कुल न निकलें
- फोटो : AI
लू लगने के क्या होते हैं लक्षण?
अगर ऐसे लक्षण दिखाई दें तो तुरंत ठंडी जगह पर जाएं और पानी या ORS पिएं। जरूरत पड़ने पर डॉक्टर से संपर्क करें।
- तेज सिरदर्द
- चक्कर आना
- ज्यादा पसीना या अचानक पसीना बंद होना
- शरीर का तापमान बढ़ना
- कमजोरी और उल्टी जैसा महसूस होना
अगर ऐसे लक्षण दिखाई दें तो तुरंत ठंडी जगह पर जाएं और पानी या ORS पिएं। जरूरत पड़ने पर डॉक्टर से संपर्क करें।
विज्ञापन
नौतपा में इस समय घर के बिल्कुल न निकलें
- फोटो : Freepik
क्या खाएं और क्या नहीं?
क्या खाएं?
क्या खाएं?
- तरबूज, खीरा, खरबूजा
- नारियल पानी
- छाछ और दही
- नींबू पानी
- मौसमी फल