फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

महिलाओं में पोषक तत्वों की कमी हो सकती है खतरनाक, सही समय पर जरूर करें इन चीजों का सेवन

Sun, 25 Aug 2019 08:43 AM IST
मोना नारंग लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला
लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला Published by: मोना नारंग Updated Sun, 25 Aug 2019 08:43 AM IST
विज्ञापन
Nutritional deficiency in women can be dangerous
women - फोटो : pixa

महिलाएं कामकाजी हों या ग्रहणी उन पर पूरे घर की जिम्मेदारी रहती है। वह परिवार के सभी सदस्यों का ख्याल रखती हैं, लेकिन अपना ध्यान नहीं रख पाती हैं। सबके खाने पीने की चिंता में कई बार खुद सही से भोजन नहीं करतीं। जिसके चलते महिलाओं में कुपोषण एक आम समस्या है। कई बार वह बाकी लोगों को तो दाल, सब्जी, सलाद, दही पूरा खाना लगाकर परोसती हैं, लेकिन खुद सब्जी से ही काम चला लेती हैं।

Nutritional deficiency in women can be dangerous
women - फोटो : pixa

बदलती जीवनशैली में महिलाओं के बीच भी बाहर से मंगाए खाने का चलन बढ़ गया है। खासकर कम उम्र की लड़कियां फास्ट फूड बहुत ज्यादा खाने लगी हैं। जंक फूड आपका पेट तो भर देते हैं। लेकिन शरीर के लिए जरूरी पोषण नहीं मिलता है। जिसके चलते शारीरिक विकास एवं स्वास्थ्य प्रभावित होता है। महिलाओं या लड़कियों को पीरियड, मेनोपोज, गर्भावस्था जैसी कई चुनौतीपूर्ण स्थितियों का सामना करना पड़ता है। ऐसे में पोषण की कमी उनके लिए खतरनाक भी हो सकती है।

Nutritional deficiency in women can be dangerous
knee injury

शरीर को आयरन , विटामिन , कैल्शियम आदि की जरूरत होती है। जो सही खानपान से ही मिलते हैं। आज के दौर में महिलाओं में कैल्शियम, आयरन की कमी आम बात हो गई है। जिससे अकसर पैरों में ऐंठन, शरीर में दर्द, खून की कमी जैसी समस्याएं देखी जा सकती हैं। वहीं, विटामिन डी और बी की कमी का शिकार महिलाओं की संख्या लगातार बढ़ रही है। इससे हड्डियों की समस्या, कम उम्र में बाल झड़ना, बालों का सफेद होना आदि परेशानियां देखी जा सकती हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
Nutritional deficiency in women can be dangerous
प्रतीकात्मक तस्वीर

प्रोटीन की कमी भी बहुत सी महिलाओं में बीमारियों का कारण बन रही है। मांसपेशियों में अकड़, दर्द , थकान आदि इसके लक्षण हैं। कुपोषण की समस्याएं महिलाओं में पुरुषों की अपेक्षा अधिक देखी जाती हैं । ऐसे में अपने स्वास्थ्य का ध्यान रखना बेहद आवश्यक है। कमजोर शरीर कई अन्य बीमारियों की भी संभावना को बढ़ा देता है। कुपोषण का शिकार लोगों को वायरस और बैक्टीरिया जल्दी अपनी चपेट में लेते हैं।

विज्ञापन
Nutritional deficiency in women can be dangerous
- फोटो : file photo
महिलाओं को निम्न बातों का ख्याल रखना चाहिए-
-खाने में दाल, सब्जियां, दही और सलाद जरूर शामिल करें। अलग अलग तरह के पोषक तत्व शरीर के लिए बेहतर हैं।
-सिर्फ एक चीज खाकर पेट भरने की कोशिश न करें ।
-सुबह का नाश्ता पेट भरकर करें। जिसमें प्रोटीन, कैल्शियम, विटामिन, आयरन सभी के श्रोत मौजूद हों।
-पानी खूब पीएं। लेकिन खाने के तुरंत बाद पानी ना पीएं।
-बिलकुल खाली पेट योग या एक्सरसाइज ना करें। 
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें  लाइफ़ स्टाइल से संबंधित समाचार (Lifestyle News in Hindi), लाइफ़स्टाइल जगत (Lifestyle section) की अन्य खबरें जैसे हेल्थ एंड फिटनेस न्यूज़ (Health  and fitness news), लाइव फैशन न्यूज़, (live fashion news) लेटेस्ट फूड न्यूज़ इन हिंदी, (latest food news) रिलेशनशिप न्यूज़ (relationship news in Hindi) और यात्रा (travel news in Hindi)  आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़ (Hindi News)।  

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed