फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

मानसून में दाद, खाज और खुजली का हल है ये लाल रंग का फूल, इस्तेमाल करते ही दूर होगी परेशानियां

Sat, 29 Jun 2019 12:07 PM IST
मोना नारंग फैशन डेस्क, अमर उजाला
फैशन डेस्क, अमर उजाला Published by: मोना नारंग Updated Sat, 29 Jun 2019 12:07 PM IST
विज्ञापन
Monsoon Special: Home remedies and natural treatments for treating skin infection
itching

गर्मी से राहत पाने के लिए हम सभी को मानसून का बेसब्री से इंतजार रहता है। ज्यादातर सभी लोगों को बारिश पसंद होती है, लेकिन इस मौसम में त्वचा संबंधित रोग होना आम समस्या है। किसी को स्किन पर रैशेज या छोटे लाल दाने हो जाते हैं, तो कुछ लोगों को एक्जिमा या खुजली की शिकायत होती है। इन समस्याओं से निजात दिलाने के लिए डॉक्टर आपको दवाईयों के साथ मरहम लगाने के लिए देता है। आइए जानते हैं कैसे आप त्वचा संबंधित परेशानियों से अशोक पेड़ के फूलों की मदद से राहत पा सकते हैं...

Monsoon Special: Home remedies and natural treatments for treating skin infection
itching

मानसून में होने वाले त्वचा रोगों को दूर करने के लिए अशोक पेड़ के फूल वरदान समान हैं। आयुर्वेद में भी अशोक पेड़ के फूल और इसकी छाल से कई रोगों के इलाज के बारे में बताया गया है। यह फिमेल इन्फर्टिलिटी, यूट्रिन डिसऑर्डर, पेचिश और विभिन्न त्वचा रोगों के इलाज के लिए कारगर है। इसके लिए आपको अशोक पेड़ के फूल के साथ मेहंदी के कुछ पत्ते और नारियल तेल की जरूरत होगी।

Monsoon Special: Home remedies and natural treatments for treating skin infection
ringworm - फोटो : Facebook

इस तरह करें इस्तेमाल-
-50 ग्राम सूखे अशोक पेड़ के फूल लें। ये लाल रंग के होते हैं। 
-मेंहदी के ताजे पत्ते लें। 
-अब इन फूल और पत्तों को कुछ मिनट तक उबालें। 
-अब इसमें नारियल तेल मिला लें। 
-तैयार हुए मिश्रण को दिन में दो बार प्रभावित हिस्से पर लगाएं। 
-दो हफ्तों तक दोहराएं। धीरे-धीरे आपको इसका असर दिखने लगेगा।

नोट- यह लेख आपकी जानकारी के लिए साझा किया गया है। इसका इस्तेमाल करने से पहले अपने डॉक्टर से परामर्श अवश्य लें।     

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें  लाइफ़ स्टाइल से संबंधित समाचार (Lifestyle News in Hindi), लाइफ़स्टाइल जगत (Lifestyle section) की अन्य खबरें जैसे हेल्थ एंड फिटनेस न्यूज़ (Health  and fitness news), लाइव फैशन न्यूज़, (live fashion news) लेटेस्ट फूड न्यूज़ इन हिंदी, (latest food news) रिलेशनशिप न्यूज़ (relationship news in Hindi) और यात्रा (travel news in Hindi)  आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़ (Hindi News)।  

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed