{"_id":"5d074df38ebc3e1040209fb5","slug":"monsoon-illnesses-know-5-easy-ways-to-not-get-sick-in-the-rains","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"5 उपाय जो आपको मानसून की बारिश में बीमारी से बचाएंगे","category":{"title":"Health & Fitness","title_hn":"हेल्थ एंड फिटनेस","slug":"fitness"}}
5 उपाय जो आपको मानसून की बारिश में बीमारी से बचाएंगे
Tue, 18 Jun 2019 09:50 AM IST
ललित फुलारा
लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला
लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला
Published by: ललित फुलारा
Updated Tue, 18 Jun 2019 09:50 AM IST
विज्ञापन
मानसून
- फोटो : pixabay
मानसून के आते ही मन झूम उठता है लेकिन साथ ही में बीमारियां भी परेशान करनी लगती है। बारिश के होते ही संक्रमण और पेट से संबंधित बीमारियां कष्ट देने लगती हैं। पाचन संबंधी समस्या भी होने लगती है। ऐसे में मानसून की बारिश का आनंद लेने के साथ ही स्वास्थ्य संबंधी उपाय करना भी जरूर है ताकि बीमारियों से बचा जा सके। आइए जानते हैं मानसून के दौरान किन बातों का ख्याल रखना चाहिए ताकि बीमार पड़ने से बचा जा सके...
food
मानसून के दौरान खान-पान पर विशेष ध्यान रखने की जरूरत होती है। खानपान हल्का होना चाहिए ताकि पाचन तंत्र मजबूत रहे और पेट संबंधी बीमारियों से बचा जा सके। मानसून के सीजन में बेसन और मैदे से बनी चीजों का सेवन कम करना चाहिए। ये चीजें पचने में दिक्कत करती है।
healthy food
मानसून सीजन के दौरान आपकी रोग प्रतिरोधक क्षमता जीतनी मजबूत होगी आप बीमारियों से उतना ही दूर रहेंगे। इसलिए अपने भोजन में अदरक, प्याज, हल्दी और मैथी शामिल करें ताकि रोग प्रतिरोधक क्षमता मजबूत हो सके।
विज्ञापन
विज्ञापन
healthy food
मानसून सीजन के दौरान हाई-फाइबर फूड का सेवन करना चाहिए। आप फलों का ज्यादा से ज्यादा सेवन कर सकते हैं। इससे आपका स्वास्थ्य ठीक रहेगा।
विज्ञापन
abdominal stomach pain
- फोटो : Today Show
मानसून सीजन के दौरान गेस की समस्या भी ज्यादा होने लगती है। इसलिए, इस दौरान बाहर रेहड़ी-पटरी पर मिलने वाले भोजन के सेवन से एकदम बचें। इससे पेट के संक्रमण के साथ ही गेस की समस्या भी हो सकती है।