फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

MonkeyPox: कितने दिनों तक रहता है संक्रमण का असर, कैसे विकसित होते हैं इसके लक्षण? जानिए सबकुछ विस्तार से

Thu, 04 Aug 2022 02:52 PM IST
अभिलाष श्रीवास्तव हेल्थ डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
हेल्थ डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: अभिलाष श्रीवास्तव Updated Thu, 04 Aug 2022 02:52 PM IST
monkeypox infection period and its symptoms in hindi, latest update on monkeypox in india
मंकीपॉक्स संक्रमण के मामले - फोटो : WHO

वैश्विक स्तर पर इन दिनों कोरोना महामारी के साथ मंकीपॉक्स संक्रमण का भी कहर जारी है। मई से अब तक लगभग 80 देशों में 21,000 से अधिक मामले सामने आ चुके हैं, वहीं दर्जनों लोगों को संक्रमण के चलते अपनी जान गंवानी पड़ी है। भारत में भी संक्रमण का खतरा समय के साथ बढ़ता जा रहा है। फिलहाल देश में 9 लोगों में संक्रमण की पुष्टि हुई है। इन संक्रमितों में से एक की मौत भी हो चुकी है।



मंकीपॉक्स संक्रमण के बढ़ते खतरे को देखते हुए विश्व स्वास्थ्य संगठन ने इसे 'स्वास्थ्य आपातकाल' के रूप में भी घोषित कर दिया है। स्वास्थ्य विशेषज्ञों का कहना है कि वैश्विक स्तर पर तेजी से बढ़ते इस खतरे से सुरक्षित रहने के लिए सभी लोगों को मंकीपॉक्स के बारे में सही जानकारी रखना और उसके आधार पर बचाव के उपाय करते रहना आवश्यक है।

मंकीपॉक्स संक्रमण को लेकर हुए अब तक के अध्ययनों में स्वास्थ्य विशेषज्ञ इसे ज्यादा खतरनाक नहीं मानते हैं। रिपोर्ट में विशेषज्ञों का कहना है कि मंकीपॉक्स संक्रमण के घातक होने की आशंका बहुत कम होती है, हालांकि इसके गंभीर लक्षण और संक्रामता आपके लिए जरूर कई तरह की समस्याओं का कारण बन सकते हैं। इस खतरे को ध्यान में रखते हुए सभी लोगों को बचाव के उपाय करते रहने चाहिए। आइए जानते हैं कि अगर किसी को मंकीपॉक्स का संक्रमण हो जाता है तो इसका असर कितने दिनों तक रह सकता है, साथ ही किन लक्षणों के आधार पर इसकी पहचान की जा सकती है?

monkeypox infection period and its symptoms in hindi, latest update on monkeypox in india
मंकीपॉक्स के शुरुआती लक्षण - फोटो : iStock

फ्लू जैसे लक्षणों के साथ होती है संक्रमण की शुरुआत

स्वास्थ्य विशेषज्ञ कहते हैं, मंकीपॉक्स संक्रमण की शुरुआत फ्लू जैसे लक्षणों के साथ होती है। मंकीपॉक्स के अधिकांश मामलों में पहले बुखार, थकान और शरीर में दर्द जैसे समस्याओं का अनुभव होता है। समय के साथ ये सभी लक्षण विकसित होकर गंभीर रूप ले सकते हैं।

मंकीपॉक्स संक्रमण का इक्यूवेशन पीरियड (संक्रमण से लक्षण दिखने में लगने वाला समय) 1-2 हफ्तों का हो सकता है। अगर इस तरह के लक्षण सामान्य दवाइयों से ठीक नहीं हो रहे हैं तो किसी विशेषज्ञ से सलाह जरूर ले लेनी चाहिए।

monkeypox infection period and its symptoms in hindi, latest update on monkeypox in india
मंकीपॉक्स को लेकर विशेषज्ञों ने किय अलर्ट - फोटो : ANI

लिम्फ नोड्स की समस्याएं

मंकीपॉक्स संक्रमण में शुरुआती लक्षणों के बाद कुछ ही दिनों में लिम्फ नोड्स से संबंधित समस्याओं का अनुभव हो सकता है। इसमें आपको लिम्फ नोड्स में सूजन या इसके आकार में बढ़ोतरी जैसी दिक्कतों का अनुभव हो सकता है। मंकीपॉक्स के संक्रमण के दौरान, जब शरीर फ्लू जैसे लक्षणों से मुकाबला कर रहा होता है, ऐसे में लिम्फ नोड्स की समस्या नजर आ सकती है। संक्रमण के ऐसे लक्षण दूसरे चरण का संकेत माने जाते हैं।

विज्ञापन
monkeypox infection period and its symptoms in hindi, latest update on monkeypox in india
मंकीपॉक्स संक्रमण में त्वचा पर दाने की समस्या - फोटो : istock

त्वचा पर दाने या फफोलों की समस्या

स्वास्थ्य विशेषज्ञ बताते हैं, लिम्फ नोड्स से संबंधित समस्याओं के साथ 2-3 दिनों के भीतर शरीर के कई अंगों जैसे हाथ, पैर, चेहरे, मुंह और जननांगों पर दाने या फफोले निकलने लगते हैं। विशेषज्ञों का कहना है कि बुखार शुरू होने के 4-5 दिनों के बाद शरीर में इस तरह के परिवर्तन देखने को मिल सकते हैं। समय के साथ इन फफोलों में द्रव जमा होने लगते हैं जिसके कारण आपको तेज दर्द और खुजली का अनुभव हो सकता है। 

monkeypox infection period and its symptoms in hindi, latest update on monkeypox in india
मंकीपॉक्स के खतरे के बारे में जानिए - फोटो : istock

कितने दिनों तक बने रहते हैं संक्रमण के लक्षण?

विश्व स्वास्थ्य संगठन (डब्ल्यूएचओ) के अनुसार, मंकीपॉक्स का संक्रमण 2 सप्ताह से लेकर एक महीने तक रह सकता है। इस दौरान उपचार के तौर पर डॉक्टर्स लक्षणों की गंभीरता को कम करने और शरीर को संक्रमण से मुकाबले के लिए दवाइयां देते हैं। विशेषज्ञों का कहना है कि बचाव के उपायों का पालन करके इस गंभीर खतरे से बचाव किया जा सकता है। मंकीपॉक्स सामान्य स्थितियों में जानलेवा नहीं है, इसके संक्रमण को ठीक किया जा सकता है। 


---------------
स्रोत और संदर्भ
symptoms of monkeypox

अस्वीकरण: अमर उजाला की हेल्थ एवं फिटनेस कैटेगरी में प्रकाशित सभी लेख डॉक्टर, विशेषज्ञों व अकादमिक संस्थानों से बातचीत के आधार पर तैयार किए जाते हैं। लेख में उल्लेखित तथ्यों व सूचनाओं को अमर उजाला के पेशेवर पत्रकारों द्वारा जांचा व परखा गया है। इस लेख को तैयार करते समय सभी तरह के निर्देशों का पालन किया गया है। संबंधित लेख पाठक की जानकारी व जागरूकता बढ़ाने के लिए तैयार किया गया है। अमर उजाला लेख में प्रदत्त जानकारी व सूचना को लेकर किसी तरह का दावा नहीं करता है और न ही जिम्मेदारी लेता है। उपरोक्त लेख में उल्लेखित संबंधित बीमारी के बारे में अधिक जानकारी के लिए अपने डॉक्टर से परामर्श लें।

अगली फोटो गैलरी देखें

सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें  लाइफ़ स्टाइल से संबंधित समाचार (Lifestyle News in Hindi), लाइफ़स्टाइल जगत (Lifestyle section) की अन्य खबरें जैसे हेल्थ एंड फिटनेस न्यूज़ (Health  and fitness news), लाइव फैशन न्यूज़, (live fashion news) लेटेस्ट फूड न्यूज़ इन हिंदी, (latest food news) रिलेशनशिप न्यूज़ (relationship news in Hindi) और यात्रा (travel news in Hindi)  आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़ (Hindi News)।  

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed