कोरोना पिछले तीन वर्षों से अधिक समय से वैश्विक स्तर पर गंभीर स्वास्थ्य जोखिमों का कारण रहा है, इसके नए वैरिएंट्स खतरे को और भी बढ़ाते जा रहे हैं। हाल ही में कई देशों में देखे गए नए वैरिएंट्स एरिस (EG.5.1) और पिरोला (BA.2.86) के कारण पिछले एक महीने में तेजी से संक्रमण के मामले बढ़ते हुए देखे गए हैं। इतना ही नहीं, रिपोर्ट्स से पता चलता है कि नए वैरिएंट्स के कारण अस्पताल में भर्ती लोगों और मृतकों की संख्या भी काफी बढ़ी है। स्वास्थ्य विशेषज्ञ सभी लोगों को कोरोना से बचाव के लिए निरंतर प्रयास करते रहने की सलाह दे रहे हैं।
Covid-19: कोरोना के नए वैरिएंट्स से अब चिंता नहीं, नए टीके इसे कर देंगे बेअसर, विकसित होगी मजबूत इम्युनिटी
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मॉडर्ना की वैक्सीन साबित होगी कारगर
मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक मॉडर्ना ने नए कोविड वैक्सीन को लक्षित करने वाले टीके बना लिए हैं। कंपनी ने दावा किया है कि उसका अपडेटेड वैक्सीन पिरोला (BA.2.86) वैरिएंट के खिलाफ प्रभावी हो सकता है, जो इन दिनों तेजी से वैश्विक स्तर पर बढ़ता जा रहा है। कंपनी ने दावा किया है कि नए टीके इंसानों में पिरोला वैरिएंट के खिलाफ एंटीबॉडी में 8.7 गुना वृद्धि कर सकते हैं। कोरोना संक्रमण से बचाव के लिए ये नया टीके काफी असदार हो सकता है।
मॉडर्ना में संक्रामक रोगों के प्रमुख जैकलीन मिलर कहते हैं, हमें लगता है कि यह वो खबर है जिसे लोग सुनना चाहते थे, नए वैरिएंट्स के जोखिमों से बचाव के लिए यह जरूरी है।
अक्तूबर तक टीकों को मिल सकती है मंजूरी
राउटर्स की रिपोर्ट के मुताबिक इस महीने के अंत तक नए टीके लोगों के लिए उपलब्ध हो जाएंगे। विशेषज्ञों ने उम्मीद जताई है कि एफडीए अक्तूबर की शुरुआत तक नए मॉडर्ना के नए वैक्सीन शॉट को मंजूरी दे देगा। इसके अलावा फाइजर भी एक टीके पर काम कर रहा है, जिसको लेकर भी दावा किया गया है कि वह भी शरीर की प्रतिरक्षा प्रणाली को बढ़ाने वाली हो सकती है।
सीडीसी ने कहा कि BA.2.86 वैरिएंट से उन लोगों के संक्रमित होने की भी आशंका बनी हुई है जिनका वैक्सीनेशन हो चुका है या फिर जो पहले कोरोना से संक्रमित रह चुके हैं। ऐसे में नए टीके दोबारा से शरीर की रोग प्रतिरोधक क्षमता को बढ़ाने में आपके लिए मददगार हो सकते हैं।
नए वैरिएंट्स से जोखिम कम, पर बचाव बहुत जरूरी
स्वास्थ्य विशेषज्ञों ने बताया BA.2.86 के कारण अब तक गंभीर बीमारी और मृत्यु का ज्यादा जोखिम नहीं देखा जा रहा है, यह ओमिक्रॉन के पुराने वैरिएंट्स की तरह ही बर्ताव कर रहा है।
पिछले संक्रमणों और सामूहिक टीकाकरण के माध्यम से दुनियाभर में कोरोना के कारण प्रतिरक्षा का निर्माण हुआ था, हालांकि ज्यादातर लोगों में अब प्रतिरक्षा कम होती देखी जा रही है, ऐसे में ये नए टीके कोरोना के नए वैरिएंट्स के कारण होने वाले संक्रमण के जोखिमों से बचाने में मददगार हो सकते हैं।
--------------
स्रोत और संदर्भ
Moderna says updated COVID vaccine is effective against newer variant
अस्वीकरण: अमर उजाला की हेल्थ एवं फिटनेस कैटेगरी में प्रकाशित सभी लेख डॉक्टर, विशेषज्ञों व अकादमिक संस्थानों से बातचीत के आधार पर तैयार किए जाते हैं। लेख में उल्लेखित तथ्यों व सूचनाओं को अमर उजाला के पेशेवर पत्रकारों द्वारा जांचा व परखा गया है। इस लेख को तैयार करते समय सभी तरह के निर्देशों का पालन किया गया है। संबंधित लेख पाठक की जानकारी व जागरूकता बढ़ाने के लिए तैयार किया गया है। अमर उजाला लेख में प्रदत्त जानकारी व सूचना को लेकर किसी तरह का दावा नहीं करता है और न ही जिम्मेदारी लेता है। उपरोक्त लेख में उल्लेखित संबंधित बीमारी के बारे में अधिक जानकारी के लिए अपने डॉक्टर से परामर्श लें।