फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Migraine: सिरदर्द की ये समस्या बढ़ा सकती है हृदय रोगों-स्ट्रोक का खतरा, कहीं आपको भी तो नहीं है ये दिक्कत?

Mon, 28 Aug 2023 02:02 PM IST
अभिलाष श्रीवास्तव हेल्थ डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
हेल्थ डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: अभिलाष श्रीवास्तव Updated Mon, 28 Aug 2023 02:02 PM IST
विज्ञापन
Migraine connection to cardiovascular disease and storke, headache causes health complications
माइग्रेन के कारण होने वाली समस्याएं - फोटो : iStock

माइग्रेन, सिरदर्द की समस्या है जो आपमें कई प्रकार की जटिलताओं का कारण बन सकती है। माइग्रेन को साइकोसोमेटिक डिसऑर्डर के रूप में भी जाना जाता है जिसका मतलब है कि यह मानसिक स्वास्थ्य समस्या के कारण होने वाली शारीरिक लक्षण भी हो सकती है। सामान्य सिरदर्द से अलग, माइग्रेन की समस्या में सिर के एक तरफ तेज दर्द, मतली-उल्टी और प्रकाश-ध्वनि के प्रति अति संवेदनशीलता का अनुभव हो सकता है।



माइग्रेन की समस्या तो वैसे काफी कॉमन है, पर अध्ययनकर्ताओं ने पाया अगर समय रहते इसका सही इलाज न कराया जाए तो सिरदर्द की ये सामान्य सी समस्या गंभीर रोगों को बढ़ाने वाली भी हो सकती है। 

माइग्रेन के कारण किस प्रकार के स्वास्थ्य जोखिम हो सकते हैं, इस बारे में समझने के लिए किए गए एक अध्ययन में शोधकर्ताओं ने बड़ा दावा किया है। हार्वर्ड हेल्थ की रिपोर्ट में वैज्ञानिकों ने बताया कि माइग्रेन रोगियों में कार्डियोवैस्कुलर स्वास्थ्य की समस्या होने का जोखिम अधिक हो सकता है। अगर आप भी माइग्रेन के शिकार हैं तो इसके जोखिमों को लेकर अलर्ट रहने की आवश्यकता है।

Migraine connection to cardiovascular disease and storke, headache causes health complications
बढ़ता हार्ट अटैक का खतरा - फोटो : istock

माइग्रेन के कारण हृदय रोगों का खतरा

हार्वर्ड की रिपोर्ट में शोधकर्ताओं ने बताया कि कुछ लोग जिन्हें तीव्र या माइग्रेन का अटैक अक्सर होता रहता है ऐसे लोगों में स्ट्रोक या दिल का दौरा पड़ने का खतरा भी अधिक हो सकता है। विशेषज्ञ कहते हैं, माइग्रेन की समस्या युवा आबादी में काफी कॉमन है और इसे स्ट्रोक के बढ़ते जोखिम के रूप में देखा जा रहा है।

जामा जर्नल में साल 2020 में इससे संबंधित अध्ययन प्रकाशित किया गया है, जिसमें विशेषज्ञों ने 28 हजार प्रतिभागियों को शामिल किया, ये सभी महिलाएं थीं। अध्ययन की शुरुआत में इनमें से किसी को हृदय से संबंधित समस्या नहीं थी। 

Migraine connection to cardiovascular disease and storke, headache causes health complications
सिरदर्द की समस्या पर दें ध्यान - फोटो : iStock

अध्ययन में क्या पता चला?

साल 2018 तक चले इस अध्ययन में पाया गया कि जिन प्रतिभागियों को माइग्रेन की समस्या अधिक थी उनमें हृदय रोगों का जोखिम भी अधिक था। विशेषज्ञ कहते हैं, इसे बहुत अच्छी तरह से समझा नहीं जा सका है कि माइग्रेन किस प्रकार से हृदय रोगों का जोखिम बढ़ाने वाली हो सकती है, पर कुछ सिद्धांत हैं जिनपर गौर किया जाना चाहिए। 

ऐसा माना जाता है कि माइग्रेन मस्तिष्क में विद्युत गतिविधि के पैटर्न में असामान्यता का कारण बन सकती है। हार्वर्ड से संबंधित ब्रिघम एंड वुमेन हॉस्पिटल में स्ट्रोक और सेरेब्रोवास्कुलर रोगों के प्रमुख डॉ. क्रिस्टोफर एंडरसन कहते हैं, माइग्रेन कुछ प्रकार की रक्त वाहिकाओं को भी क्षति पहुंचा सकती है जो हृदय संबंधी समस्याओं का खतरा बढ़ा देते हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
Migraine connection to cardiovascular disease and storke, headache causes health complications
हार्ट अटैक के बढ़ते खतरे से बचाव - फोटो : istock

दिल का दौरा और हार्ट अटैक का खतरा

एक अन्य अध्ययन से पता चलता है कि जिन लोगों को माइग्रेन होता है, उन्हें दिल का दौरा पड़ने या हृदय गति से संबंधी विकार होने की आशंका भी अधिक हो सकती है। ऐसे लोगों में बिना माइग्रेन वालों की तुलना में हार्ट अटैक का जोखिम दो गुना अधिक हो सकता है। माइग्रेन के जोखिम सभी लोगों में अलग-अलग प्रकार का हो सकता है, जरूरी नहीं है कि ये सभी लोगों में गंभीर रोग का कारण बने। 

विज्ञापन
Migraine connection to cardiovascular disease and storke, headache causes health complications
माइग्रेन कई प्रकार की समस्याओं का बन सकती है कारण - फोटो : istock

माइग्रेन की समस्या पर दें गंभीरता से ध्यान

स्वास्थ्य विशेषज्ञ कहते हैं, माइग्रेन की समस्या को आमतौर पर मानसिक स्वास्थ्य विकारों से जोड़कर देखा जाता रहा है। यानी कि अगर आपको डिप्रेशन या स्ट्रेस की समस्या रही है तो इसके कारण माइग्रेन के विकसित होने का जोखिम अधिक हो सकता है। माइग्रेन की समस्या अक्सर साइकोसोमेटिक है, इसलिए अगर सामान्य उपचार के माध्यम से इसमें लाभ नहीं मिल रहा है तो किसी मानसिक स्वास्थ्य विशेषज्ञ की भी सलाह ली जानी चाहिए।



--------------
स्रोत और संदर्भ
Migraine: A connection to cardiovascular disease

अस्वीकरण: अमर उजाला की हेल्थ एवं फिटनेस कैटेगरी में प्रकाशित सभी लेख डॉक्टर, विशेषज्ञों व अकादमिक संस्थानों से बातचीत के आधार पर तैयार किए जाते हैं। लेख में उल्लेखित तथ्यों व सूचनाओं को अमर उजाला के पेशेवर पत्रकारों द्वारा जांचा व परखा गया है। इस लेख को तैयार करते समय सभी तरह के निर्देशों का पालन किया गया है। संबंधित लेख पाठक की जानकारी व जागरूकता बढ़ाने के लिए तैयार किया गया है। अमर उजाला लेख में प्रदत्त जानकारी व सूचना को लेकर किसी तरह का दावा नहीं करता है और न ही जिम्मेदारी लेता है। उपरोक्त लेख में उल्लेखित संबंधित बीमारी के बारे में अधिक जानकारी के लिए अपने डॉक्टर से परामर्श लें।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें  लाइफ़ स्टाइल से संबंधित समाचार (Lifestyle News in Hindi), लाइफ़स्टाइल जगत (Lifestyle section) की अन्य खबरें जैसे हेल्थ एंड फिटनेस न्यूज़ (Health  and fitness news), लाइव फैशन न्यूज़, (live fashion news) लेटेस्ट फूड न्यूज़ इन हिंदी, (latest food news) रिलेशनशिप न्यूज़ (relationship news in Hindi) और यात्रा (travel news in Hindi)  आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़ (Hindi News)।  

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed