फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

शारीरिक कमजोरी दूर करने का रामबाण नुस्खा है भीगे हुए चने, जानें कई और बड़े फायदे

Mon, 20 Aug 2018 12:49 PM IST
लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला
लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला Updated Mon, 20 Aug 2018 12:49 PM IST
विज्ञापन
Men can Boost their Fertility with the help of black gram

आपने आज तक भीगे बादाम खाने के तो कई फायदे सुने होंगे लेकिन क्या आप जानते हैं कि सेहत के लिहाज से भीगे चने, भीगे बादाम से भी ज्यादा फायदेमंद साबित होते हैं। भीगा चना सेहत के साथ-साथ सुंदरता बढ़ाने और शारीरिक कमजोरी दूर करने की भी अचूक दवा माना गया है। जानिए क्यों?

Men can Boost their Fertility with the help of black gram
काले चने व्यक्ति को शारीरिक रूप से फिट रखने के साथ- साथ मानसिक रूप से भी फिट रखते हैं। भीगे चने में कार्बोहाइड्रेट, प्रोटीन, नमी, फैट, फाइबर, कैल्शियम, आयरन और कई  विटामिन्स भी पाए जाते हैं। इसके अलावा यह खून साफ करने में भी मदद करता है।एक कटोरी भीगे हुए या सेंके हुए चने रोज पांच बादाम के साथ चबा-चबा कर खाएं। इससे शरीर मजबूत होता है और यौन शक्ति में इजाफा होता है। भीगे चनों को दूध के साथ खाने से मांसपेशियां मजबूती होती हैं।
 
Men can Boost their Fertility with the help of black gram
मर्दानगी बढ़ाए
आयुर्वेद में कहा गया है कि रात भर भीगे हुए चने का पानी पीने से शरीर में घट रहा वीर्य फिर से बनने लगता है और शरीर पुष्ठ होता है। भीगे हुए चने के पानी में अगर शहद मिलाकर पिया जाए तो सालों पुरानी नपुंसकता भी समाप्त हो जाती है।इम्यूनिटी
विज्ञापन
विज्ञापन
Men can Boost their Fertility with the help of black gram
इम्यूनिटी बढ़ाता है
काले चने शरीर को सबसे ज्यादा पोषण देते हैं। चनों में मौजूद बहुत सारे विटामिन्स और क्लोरोफिल के साथ फास्फोरस आदि मिनरल्स भी मौजूद होते हैं जिन्हें खाने से शरीर को कई बीमारियों से लड़ने की शक्ति मिलती है। इसके लिए काले चनों को रातभर भिगोकर रख लें और हर दिन सुबह दो मुट्ठी खाएं। कुछ दिनों में आपको फर्क महसूस होने लगेगा।
 
विज्ञापन
Men can Boost their Fertility with the help of black gram
डायबिटीज 
डायबिटीज से परेशान लोग अपने आहार में भीगे चनों को शामिल करें। 25 ग्राम काले चने रात में भिगोकर सुबह खाली पेट सेवन करने से डायबिटीज दूर हो सकती है।
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें  लाइफ़ स्टाइल से संबंधित समाचार (Lifestyle News in Hindi), लाइफ़स्टाइल जगत (Lifestyle section) की अन्य खबरें जैसे हेल्थ एंड फिटनेस न्यूज़ (Health  and fitness news), लाइव फैशन न्यूज़, (live fashion news) लेटेस्ट फूड न्यूज़ इन हिंदी, (latest food news) रिलेशनशिप न्यूज़ (relationship news in Hindi) और यात्रा (travel news in Hindi)  आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़ (Hindi News)।  

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed