फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Nutrition: अच्छी सेहत के लिए जरूरी है मैग्नीशियम-पोटेशियम और सोडियम, क्या हो अगर शरीर में इनकी हो जाए कमी?

Sun, 16 Jun 2024 05:49 PM IST
अभिलाष श्रीवास्तव हेल्थ डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
हेल्थ डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: अभिलाष श्रीवास्तव Updated Sun, 16 Jun 2024 05:49 PM IST
विज्ञापन
magnesium potassium and sodium importance and deficiency symptoms in hindi
पोषक तत्वों की कमी - फोटो : istock

शरीर को स्वस्थ और फिट रखने के लिए जरूरी है कि आपका आहार ऐसा हो जिससे आवश्यक तत्वों की आसानी से पूर्ति की जा सके। आमतौर पर हम सभी विटामिन सी-डी, प्रोटीन और आयरन की जरूरतों के बारे में तो बात करते हैं और इसकी पूर्ति के लिए प्रयास भी करते रहते हैं। पर क्या आप जानते हैं, इसी तरह से हमें रोजाना मैग्नीशियम, पोटेशियम और सोडियम की भी आवश्यकता होती है। ये माइक्रोन्यूट्रिएंट्स आपको कई गंभीर बीमारियों के खतरे से बचाने में मदद कर सकते हैं।



माइक्रोन्यूट्रिएंट्स की हमारे शरीर को कम मात्रा में जरूरत होती है, पर इनके कार्य बहुत महत्वपूर्ण हैं। स्वास्थ्य विशेषज्ञ बताते हैं जिन लोगों को आहार से मैग्नीशिम, पोटेशियम और सोडियम जैसे अति आवश्यक तत्व नहीं मिल पाते हैं और शरीर में इसकी कमी हो जाती है उनमें कई प्रकार की गंभीर स्वास्थ्य समस्याओं का खतरा हो सकता है।

आइए जानते हैं मैग्नीशियम, पोटेशियम और सोडियम क्यों जरूरी हैं और इसकी कमी के कारण किस प्रकार की दिक्कतें हो सकती हैं?

magnesium potassium and sodium importance and deficiency symptoms in hindi
मैग्नीशियम वाले आहार - फोटो : istock

मैग्नीशियम क्यों जरूरी है?

मैग्नीशियम शरीर में कई प्रक्रियाओं के लिए महत्वपूर्ण है, जिसमें मांसपेशियों और तंत्रिका के कार्य, रक्त शर्करा के स्तर और रक्तचाप को नियंत्रित करना शामिल है। प्रोटीन, हड्डी और डीएनए के निर्माण के लिए भी हमें निरंतर इस पोषक तत्व की आवश्यकता होती है। मैग्नीशियम की कमी से हाइपोकैल्सीमिया (कैल्शियम की कमी) और हृदय-तंत्रिका संबंधी लक्षण हो सकते हैं। मैग्नीशियम की कमी के इन संकेतों पर ध्यान देते रहना जरूरी है। 

  • भूख न लगना
  • मतली और उल्टी महसूस होना। 
  • मांसपेशियों में ऐंठन महसूस होना
  • हृदय गति का कम या ज्यादा होना। 
magnesium potassium and sodium importance and deficiency symptoms in hindi
मांसपेशियों में ऐंठन की समस्या - फोटो : istock

पोटेशियम भी बहुत जरूरी

पोटेशियम हमारे शरीर के लिए आवश्यक खनिज है। यह मांसपेशियों के संकुचन को नियंत्रित करने, तंत्रिका कार्यों को बेहतर बनाए रखने के साथ शरीर में द्रव के स्तर को संतुलन ठीक रखने के लिए जरूरी है। अध्ययनों से पता चलता है कि अधिकांश वयस्कों को आहार के माध्यम से शरीर के लिए आवश्यक मात्रा में पोटेशियम नहीं मिल पाता है। आइए जानते है कि पोटेशियम की कमी के कारण किस तरह की दिक्कतें हो सकती हैं? 

पोटेशियम की कमी के सामान्य लक्षणों में आपको कमजोरी और थकान, मांसपेशियों में ऐंठन और दर्द, झुनझुनी और सुन्नता, दिल की धड़कन बढ़ने, सांस लेने में कठिनाई, पाचन संबंधी समस्याओं का खतरा हो सकता है।

विज्ञापन
विज्ञापन
magnesium potassium and sodium importance and deficiency symptoms in hindi
लो ब्लड प्रेशर का खतरा - फोटो : Freepik

सोडियम की कमी भी खतरनाक

सोडियम की अधिकता के कारण हाई ब्लड प्रेशर और हृदय रोगों के जोखिमों के बारे में आपने भी जरूर सुना होगा। पर क्या आप जानते हैं कि इसकी कमी और भी खतरनाक समस्याओं का कारण बन सकती है। स्वास्थ्य विशेषज्ञ बताते हैं, सोडियम आवश्यक पोषक तत्व है जो शरीर में द्रव और इलेक्ट्रोलाइट के संतुलन के साथ रक्तचाप को ठीक रखने के लिए जरूरी है। अगर आपके शरीर में सोडियम की कमी हो जाए तो इसके गंभीर स्वास्थ्य दुष्प्रभाव हो सकते हैं।

  • लो ब्लड प्रेशर की समस्या, जिसके कारण आपको चक्कर आने थकान की समस्या हो सकती है। 
  • ऊर्जा में कमी और थकान महसूस होते रहना।
  • भूख न लगना। 
  • बेचैनी और अक्सर गुस्सा आने की समस्या। 



-------------
नोट: यह लेख मेडिकल रिपोर्टस से एकत्रित जानकारियों के आधार पर तैयार किया गया है। 

अस्वीकरण: अमर उजाला की हेल्थ एवं फिटनेस कैटेगरी में प्रकाशित सभी लेख डॉक्टर, विशेषज्ञों व अकादमिक संस्थानों से बातचीत के आधार पर तैयार किए जाते हैं। लेख में उल्लेखित तथ्यों व सूचनाओं को अमर उजाला के पेशेवर पत्रकारों द्वारा जांचा व परखा गया है। इस लेख को तैयार करते समय सभी तरह के निर्देशों का पालन किया गया है। संबंधित लेख पाठक की जानकारी व जागरूकता बढ़ाने के लिए तैयार किया गया है। अमर उजाला लेख में प्रदत्त जानकारी व सूचना को लेकर किसी तरह का दावा नहीं करता है और न ही जिम्मेदारी लेता है। उपरोक्त लेख में उल्लेखित संबंधित बीमारी के बारे में अधिक जानकारी के लिए अपने डॉक्टर से परामर्श लें।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें  लाइफ़ स्टाइल से संबंधित समाचार (Lifestyle News in Hindi), लाइफ़स्टाइल जगत (Lifestyle section) की अन्य खबरें जैसे हेल्थ एंड फिटनेस न्यूज़ (Health  and fitness news), लाइव फैशन न्यूज़, (live fashion news) लेटेस्ट फूड न्यूज़ इन हिंदी, (latest food news) रिलेशनशिप न्यूज़ (relationship news in Hindi) और यात्रा (travel news in Hindi)  आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़ (Hindi News)।  

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed