फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Lower Body Fat को करना है कम तो खाने में जरूर खाएं ये फल

Tue, 29 Sep 2020 09:05 AM IST
अपराजिता शुक्ला लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: अपराजिता शुक्ला Updated Tue, 29 Sep 2020 09:05 AM IST
विज्ञापन
lower body fat reduce with these healthy fruits
Body Fat

दिनभर कुर्सी पर बैठकर काम करने वालों के लिए कमर के निचले हिस्से पर चर्बी जमना एक आम समस्या है। जिससे निजात पाने के लिए वो अक्सर कोशिश करते हैं। लेकिन दिनभर बैठे रहने की वजह से सारी चर्बी वहीं जमा हो जाती है। इसलिए सही एक्सरसाइज और वॉक के साथ ही सही खानपान भी जरूरी है। जिससे कि इस तरह की दिक्कतों को कम झेलना पड़े। क्योंकि काम में तो बदलाव नहीं लाया जा सकता लेकिन अपने आहार में और दिनचर्या में बदलाव जरूर किया जा सकता है। ऐसे में कुछ फल ऐसे होते हैं जिन्हें खाने से वो शरीर में फैट जमने से रोकने में मदद करते हैं। तो चलिए जानें कौन से हैं वो फल।

lower body fat reduce with these healthy fruits
pomegranate
अनार

अनार खाने से शरीर में खून की कमी दूर होती है। लेकिन अनार केवल खून की कमी को ही दूर नही करता बल्कि इसमें मौजूद ढेर सारे पोषक तत्व तमाम बीमारियों को दूर करने में मदद करते हैं। वहीं आयरन से भरपूर अनार एनर्जी भी जबरदस्त देता है। इसलिए दिन में एक अनार का सेवन उर्जा देने के साथ ही पाचन क्रिया को भी दुरुस्त रखेगा। जिससे पेट पर चर्बी भी जमा नहीं हो पाएगी। 

lower body fat reduce with these healthy fruits
सेब - फोटो : पेक्सेल्स
सेब है जरूरी

रोज एक सेब का सेवन तो डॉक्टर भी खाने की सलाह देते हैं। फाइबर से भरपूर सेब शरीर को निरोग रखने में भी मदद करता है। अगर चाहते हैं कि बिना फैट वाली चीजें जिनसे पेट भी भरे और एनर्जी भी मिले तो सेब का सेवन सबसे फायदेमंद है।. 

विज्ञापन
विज्ञापन
lower body fat reduce with these healthy fruits
pear
नाशपाती

अगर आप लगातार बैठकर यानी कि सिटिंग जॉब करते हैं। तो आपको ऐसी चीजें खाने की जरूरत है जिसमें फैट की मात्रा कम हो। साथ ही शरीर को एनर्जी मिले। ऐसे में फलों का सेवन सबसे फायदेमंद है। नाशपाती खाने से थकान और तनाव कम होता है। साथ ही इसमें पाए जाने वाले पोटैशियम, कॉपर और जिंक शरीर को पोषण देते हैं। 

विज्ञापन
lower body fat reduce with these healthy fruits
अनानास - फोटो : PIXABAY
अनानास का सेवन 

विटामिन सी से भरपूर अनानास यानी पाइनेप्पल का सेवन थकान और तनाव को दूर करने में मदद करता है। साथ ही ये फल मार्केट में आसानी से मिल भी जाता है।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें  लाइफ़ स्टाइल से संबंधित समाचार (Lifestyle News in Hindi), लाइफ़स्टाइल जगत (Lifestyle section) की अन्य खबरें जैसे हेल्थ एंड फिटनेस न्यूज़ (Health  and fitness news), लाइव फैशन न्यूज़, (live fashion news) लेटेस्ट फूड न्यूज़ इन हिंदी, (latest food news) रिलेशनशिप न्यूज़ (relationship news in Hindi) और यात्रा (travel news in Hindi)  आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़ (Hindi News)।  

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed