फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

हेपेटाइटिस-सी: एक ब्लड टेस्ट से भी पकड़ में आ सकती है ये बीमारी, लक्षणों पर ध्यान देना जरूरी

Dr. Tarun Bhardwaj डॉ. तरुण भारद्वाज
Updated Sat, 28 Aug 2021 08:59 AM IST
विज्ञापन
Liver disease Hepatitis C Symptoms test and treatments in hindi
हेपेटाइटिस-सी टेस्ट - फोटो : iStock

Medically Reviewed by Dr. Tarun Bhardwaj



डॉ. तरुण भारद्वाज
डीएम, गैस्ट्रोइंटेरोलॉजिस्ट
भोपाल


लिवर यानी पाचन तंत्र का महत्वपूर्ण हिस्सा। यह छोटा सा अंग कई बार हमारी असावधानी से मुश्किल में पड़ जाता है। हेपेटाइटिस सी ऐसी ही एक बीमारी है जो कई तरीकों से संक्रमित कर सकती है। अच्छी बात यह है कि इस बीमारी का पता बहुत आसान जांच से चल सकता है और समय पर इलाज मिलने से मरीज पूरी तरह स्वस्थ हो सकता है। लिवर पर बहुत बुरा प्रभाव डालने वाली यह बीमारी वायरस के कारण उपजती है। आंकड़ों की मानें तो भारत में यह बीमारी बहुत आम है। हर साल इस बीमारी के करीब 10 लाख केसेस हमारे देश में सामने आते हैं। ज्यादातर लोगों में शुरुआती स्तर पर तीव्र लक्षण नजर नहीं आते। उसपर लोग इलाज में भी देर कर देते हैं। इसके कारण मुश्किलें बढ़ जाती हैं। आइए जानते हैं कि किस तरह से फैल सकता है हेपेटाइटिस सी का संक्रमण? 

Liver disease Hepatitis C Symptoms test and treatments in hindi
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : Pixabay

हेपेटाइटिस सी का संक्रमण कई तरीकों से फैल सकता है। इसमें से कुछ हैं-

  • संक्रमित व्यक्ति का खून चढ़ाए जाने से
  • असुरक्षित यौन संबंधों से
  • नशे के इंजेक्शन लगाने वालों को
  • टैटू या बॉडी पियरसिंग से
  • बिना स्टरलाइज की गई निडिल्स से
  • संक्रमित गर्भवती से उसके बच्चे को
  • ऑटोइम्यून डिसीज के कारण (नॉन वायरल हेपेटाइटिस) 
Liver disease Hepatitis C Symptoms test and treatments in hindi
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : iStock

लक्षणों पर रखें ध्यान 

  • हालांकि इस समस्या के लक्षण अधिकांशतः एकदम सामने नहीं आते, लेकिन यदि उल्टी आने, नॉशिया, पेशाब और आंखों का रंग पीला होना, त्वचा का पीला पड़ना, पेट में ऊपर की तरफ दर्द होना जैसे लक्षण लगातार दिखें तो तुरंत डॉक्टर से सलाह लें। अगर लक्षणों को नजरअंदाज किया जाए तो लिवर को गंभीर नुकसान हो सकता है और यह समस्या क्रॉनिक हेपेटाइटिस का रूप ले सकती है। इसके बाद सिरोसिस होने की स्थिति भी बन सकती है। इसलिए समय पर जांच करवाना जरूरी होता है। 
विज्ञापन
विज्ञापन
Liver disease Hepatitis C Symptoms test and treatments in hindi
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : Pixabay

जांच का आसान तरीका 

  • हेपेटाइटिस की जांच बहुत आसानी से एक ब्लड टेस्ट द्वारा हो सकती है। इसे ब्लड सैंपल देकर मात्र दो मिनट में परिणाम मिल सकते हैं। इस जांच को एचसीवी एंटीबॉडी टेस्ट कहा जाता है। इससे यह भी पता लगाया जा सकता है कि क्या कोई व्यक्ति कभी हेपेटाइटिस सी वायरस से संक्रमित हुआ है। यह एक कारगर तरीका है। इसके अलावा हेपेटाइटिस सी की वजह से लिवर को हुए नुकसान का पता अल्ट्रासोनोग्राफी से लगाया जा सकता है। वहीं शुरुआती खराबी का फाइब्रोस्कैन से पता लगाया जा सकता है। 
विज्ञापन
Liver disease Hepatitis C Symptoms test and treatments in hindi
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : iStock

इलाज उपलब्ध है 

  • चिकित्सा क्षेत्र में हुए नए शोध और प्रयोगों ने आज हेपेटाइटिस के इलाज को लेकर भी बहुत आशाजनक परिणाम दिए हैं। भले ही हेपेटाइटिस सी के लिए अभी वैक्सीन नहीं है, लेकिन ऐसी दवाइयां हैं, जो हेपेटाइटिस को मरीज के शरीर से 90-100 प्रतिशत तक हटा सकती हैं और मरीज को स्वस्थ कर सकती हैं। जरूरी यह है कि समय पर और सही इलाज मिले। 
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें  लाइफ़ स्टाइल से संबंधित समाचार (Lifestyle News in Hindi), लाइफ़स्टाइल जगत (Lifestyle section) की अन्य खबरें जैसे हेल्थ एंड फिटनेस न्यूज़ (Health  and fitness news), लाइव फैशन न्यूज़, (live fashion news) लेटेस्ट फूड न्यूज़ इन हिंदी, (latest food news) रिलेशनशिप न्यूज़ (relationship news in Hindi) और यात्रा (travel news in Hindi)  आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़ (Hindi News)।  

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed