फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Study: हृदय रोगों से बचाव के लिए विशेषज्ञों ने बताई सबसे 'असरदार दवा', ये सभी के लिए बिल्कुल मुफ्त भी

Sat, 02 Sep 2023 03:05 PM IST
अभिलाष श्रीवास्तव हेल्थ डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
हेल्थ डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: अभिलाष श्रीवास्तव Updated Sat, 02 Sep 2023 03:05 PM IST
विज्ञापन
Laughter has a positive impact on vascular function,  Decreases your risk of heart attack
हृदय रोगों का जोखिम - फोटो : istock

हृदय रोग, वैश्विक स्तर पर तेजी से बढ़ती गंभीर स्वास्थ्य समस्या है, इसे मृत्यु के प्रमुख कारणों में से भी एक माना जाता है। वर्ल्ड हार्ट फेडरेशन (डब्ल्यूएचएफ) की रिपोर्ट के अनुसार, पिछले 30 वर्षों में वैश्विक स्तर पर हृदय रोगों से होने वाली मौतों में 60% की वृद्धि हुई है। साल 1990 में कार्डियोवस्कुलर डिजीज (सीवीडी) के कारण जहां 12.1 मिलियन (1.21 करोड़) से अधिक लोगों की मौत होती थी, वहीं 2021 में यह आंकड़ा बढ़कर 20.5 मिलियन (2.05 करोड़) हो गया है। स्वास्थ्य विशेषज्ञ कहते है, जिस तरह से हमारी लाइफस्टाइल और आहार में गड़बड़ी बढ़ती जा रही है, इसने हृदय रोगों के जोखिमों को भी बढ़ा दिया है। 



हृदय रोगों से मौत के जोखिम को कैसे कम किया जा सकता है, इस बारे में जानने के लिए शोध कर रही वैज्ञानिकों की टीम ने एक कारगर तरीका बताया है।  शोध से पता चलता है कि अगर आप ज्यादा हंसते हैं, खुश रहते हैं तो ये स्वाभाविक रूप से आपमें इस जानलेवा रोग के खतरे को कम करने में मदद कर सकती है।

शोधकर्ताओं ने पाया कि जो रोग टीवी में कॉमेडी शोज देखते थे, इसका आनंद लेते थे उनमें हृदय रोगों का खतरा कम पाया गया। 

Laughter has a positive impact on vascular function,  Decreases your risk of heart attack
हंसने से होने वाले फायदे - फोटो : Istock

हंसना हृदय की सेहत के लिए लाभकारी

शोधकर्ताओं की टीम ने अध्ययन में पाया कि हृदय रोगों के जोखिम को कम करना है तो सभी लोगों को खुश रहने के तरीके ढूंढना जरूरी है। अध्ययन से पता चलता है कि हंसने से हृदय के अंदर के ऊतकों का विस्तार होता है और शरीर के चारों ओर ऑक्सीजन का प्रवाह भी बढ़ता है। कोरोनरी आर्टरी डिजीज से पीड़ित जिन लोगों ने लॉफिंग थेरेपी ली थी, उनमें इसके कारण इंफ्लामेशन तो कम हुआ ही, साथ ही स्वास्थ्य में भी सुधार हुआ। 

ब्राजील में हॉस्पिटल डी क्लिनिक्स में हृदय रोगों के विशेषज्ञ और अध्ययन के प्रमुख लेखक प्रोफेसर मार्को सैफी कहते हैं, शोध में पाया गया कि लाफिंग थेरेपी से हृदय प्रणाली की कार्यात्मक क्षमता को भी बढ़ाने में मदद मिल सकती है।

Laughter has a positive impact on vascular function,  Decreases your risk of heart attack
हृदय रोगों का जोखिम - फोटो : istock

अध्ययन में क्या पता चला?

यूरोपियन सोसाइटी ऑफ कार्डियोलॉजी की वार्षिक बैठक में प्रस्तुत किए गए अध्ययन की रिपोर्ट में शोधकर्ताओं की टीम ने बताया कि हंसना, सेहत को ठीक रखने के लिए कई मामलों में बेहतर है, यह बढ़ते हृदय रोगों की समस्या को कम करने में भी आपके लिए लाभकारी हो सकती है। 

अध्ययन के लिए 64 वर्ष की औसत आयु वाले 26 वयस्कों को शामिल किया गया, इनमें सभी को कोरोनरी आर्टरी डिजीज की समस्या थी जो हृदय को रक्त की आपूर्ति करने वाली धमनियों की दीवारों में प्लाक के निर्माण को बढ़ावा देने वाली स्थिति मानी जाती है। 

विज्ञापन
विज्ञापन
Laughter has a positive impact on vascular function,  Decreases your risk of heart attack
हंसी हृदय रोगों की सबसे अच्छी दवा - फोटो : Pixabay

हंसने से हृदय रोगों में 10 फीसदी तक सुधार

तीन महीनों के दौरान आधे लोगों को हर हफ्ते लंबे कॉमेडी शोज देखने के लिए कहा गया। बाकी आधे लोगों ने राजनीति या अन्य विषयों पर सीरीज देखी। 12-सप्ताह की अध्ययन अवधि के अंत में, वैज्ञानिकों ने पाया कि कॉमेडी शोज देखने वाले समूह वालों के लोगों में हृदय स्वास्थ्य में लगभग 10% का सुधार हुआ, उनका हृदय अब शरीर के चारों ओर बेहतर तरीके से ऑक्सीजन को पंप करने में कारगर पाया गया।

इसके अलावा इंफ्लामेशन वाले बायोमार्कर भी कम हो गए, जो  दिल का दौरा या स्ट्रोक का खतरा बढ़ाने वाले माने जाते हैं।

विज्ञापन
Laughter has a positive impact on vascular function,  Decreases your risk of heart attack
हृदय की सेहत का रखें ध्यान - फोटो : istock

हृदय स्वास्थ्य को बढ़ावा देने वाले हार्मोन्स होते हैं रिलीज

स्वास्थ्य विशेषज्ञ कहते हैं, हंसना बिल्कुल मुफ्त है और ये हृदय रोगों के खतरे को कम करने के साथ पूरे शरीर को स्वस्थ रखने की सबसे बेहतर दवा भी है। हंसने के दौरान एंडोर्फिन हार्मोन रिलीज होता है जो इंफ्लामेशन को कम करने में मदद करती है। इसके अलावा इससे उन हार्मोन्स में भी संतुलन आता है जो तनाव का कारण बनती हैं और हृदय पर दबाव को बढ़ाने वाली मानी जाती हैं। मसलन अगर हम खुश रहने और हंसने को आदत में शामिल कर लें तो इससे हृदय स्वास्थ्य में बेहतर सुधार किया जा सकता है। 



--------------
स्रोत और संदर्भ
Laughter has a positive impact on vascular function

अस्वीकरण: अमर उजाला की हेल्थ एवं फिटनेस कैटेगरी में प्रकाशित सभी लेख डॉक्टर, विशेषज्ञों व अकादमिक संस्थानों से बातचीत के आधार पर तैयार किए जाते हैं। लेख में उल्लेखित तथ्यों व सूचनाओं को अमर उजाला के पेशेवर पत्रकारों द्वारा जांचा व परखा गया है। इस लेख को तैयार करते समय सभी तरह के निर्देशों का पालन किया गया है। संबंधित लेख पाठक की जानकारी व जागरूकता बढ़ाने के लिए तैयार किया गया है। अमर उजाला लेख में प्रदत्त जानकारी व सूचना को लेकर किसी तरह का दावा नहीं करता है और न ही जिम्मेदारी लेता है। उपरोक्त लेख में उल्लेखित संबंधित बीमारी के बारे में अधिक जानकारी के लिए अपने डॉक्टर से परामर्श लें।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें  लाइफ़ स्टाइल से संबंधित समाचार (Lifestyle News in Hindi), लाइफ़स्टाइल जगत (Lifestyle section) की अन्य खबरें जैसे हेल्थ एंड फिटनेस न्यूज़ (Health  and fitness news), लाइव फैशन न्यूज़, (live fashion news) लेटेस्ट फूड न्यूज़ इन हिंदी, (latest food news) रिलेशनशिप न्यूज़ (relationship news in Hindi) और यात्रा (travel news in Hindi)  आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़ (Hindi News)।  

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed