फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Late Night Sleeping: देर रात जागने की है आदत तो हो जाएं सावधान, इन बीमारियों को दे रहे हैं दावत

Wed, 12 Feb 2025 03:38 PM IST
दीक्षा पाठक हेल्थ डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
हेल्थ डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: दीक्षा पाठक Updated Wed, 12 Feb 2025 03:38 PM IST
सार

Less Sleeping: कई लोगों को यह नहीं पता है कि रात में ज्यादा जगने से स्वास्थ्य पर इसका दुष्प्रभाव पड़ता है। तो आज की इस खबर में हम आपको नींद की कमी के कारण सेहत पर पड़ने वाले प्रभावों के बारे में बताने वाले हैं। अगर आप भी इस आदत का शिकार हैं तो इसे अभी छोड़ दें।

विज्ञापन
Late Night Sleeping If you have a habit of staying awake late night then be careful of these diseases disprj
देर रात जगने की आदत से इन बीमारियों को दे रहे हैं दावत - फोटो : Freepik.com

आज कल की भागदौड़ भरी जिंदगी में व्यक्ति अपने काम को लेकर काफी सजग है और आराम करना भूल जाता है। रात में भी बिस्तर पर जाकर मोबाइल चलाना आज के युवा से लेकर बुजुर्गों में भी काफी आम हो गया है। वहीं, बोर्ड एग्जाम के करीब होने के कारण आज कल बच्चे भी रात में जागकर एग्जाम की तैयारी करते हैं। हालांकि, कई लोगों को यह नहीं पता है कि रात में ज्यादा जगने से स्वास्थ्य पर इसका दुष्प्रभाव पड़ता है। तो आज की इस खबर में हम आपको नींद की कमी के कारण सेहत पर पड़ने वाले प्रभावों के बारे में बताने वाले हैं। अगर आप भी इस आदत का शिकार हैं तो इसे अभी छोड़ दें।

Late Night Sleeping If you have a habit of staying awake late night then be careful of these diseases disprj
देर रात जगने की आदत से इन बीमारियों को दे रहे हैं दावत - फोटो : इंस्टाग्राम

तेजी से बढ़ता है वजन
नींद का कमी कमी के कारण इसका मोटापे पर काफी गहरा प्रभाव पड़ता है। जब भी हम ठीक से नहीं सो पाते हैं तो इससे हमारे हार्मोन में असंतुलन पैदा हो जाता है और भूख बढ़ने वाले हार्मोन यानी कि ग्रेलिन का लेवल भी काफी बढ़ जाता है। इस वजह से बार-बार भूख लगती है और हाई कैलोरी फूड या फिर मीठा खाने का काफी मन होने लगता है।

Late Night Sleeping If you have a habit of staying awake late night then be careful of these diseases disprj
देर रात जगने की आदत से इन बीमारियों को दे रहे हैं दावत - फोटो : इंस्टाग्राम

मेंटल हेल्थ पर पड़ता है गलत असर
नींद की कमी का प्रभाव आपकी मेंटल हेल्थ पर भी पड़ता है। आप तनाव, चिंता और डिप्रेशन जैसी समस्याओं से जूझने लगते हैं। यही नहीं, महिलाओं में जब नींद पूरी नहीं होती है तो दिमाग ठीक से काम नहीं करता है और आपको  मूड स्विंग्स, चिड़चिड़ापन और गुस्से जैसी समस्याएं होने लगती है। यही नहीं, नींद पूरी न होने की वजह से कई बार आप घर में ही झगड़ कर बैठ जाते हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
Late Night Sleeping If you have a habit of staying awake late night then be careful of these diseases disprj
देर रात जगने की आदत से इन बीमारियों को दे रहे हैं दावत - फोटो : इंस्टाग्राम

इम्यूनिटी पर पड़ता है असर
नींद की कमी का सीधा असर कई बार हमारी इम्युनिटी पर भी पड़ता है। बता दें कि नींद हमारे शरीर में प्रतिरोधक क्षमताओं को मजबूत करने में अहम भूमिका निभाती है। नींद की कमी की वजह से आपको सर्दी-खांसी और जुकाम जैसी दिक्कतें भी हो सकती हैं। यही नहीं, नींद की कमी की वजह से हार्ट की बीमारी होने का भी खतरा बना रहता है।

विज्ञापन
Late Night Sleeping If you have a habit of staying awake late night then be careful of these diseases disprj
देर रात जगने की आदत से इन बीमारियों को दे रहे हैं दावत - फोटो : Freepik.com

नहीं कर पाते हैं फोकस
नींद की कमी होने की वजह से आप किसी भी काम में फोकस नहीं कर पाते हैं और किसी भी एक काम में मन नहीं लगा पाते हैं। नींद की कमी की वजह से याददाश्त कमजोर होती है और आप अपना काम भी ठीक से नहीं कर पाते हैं। 
 

अस्वीकरण: अमर उजाला की हेल्थ एवं फिटनेस कैटेगरी में प्रकाशित सभी लेख डॉक्टर, विशेषज्ञों व अकादमिक संस्थानों से बातचीत के आधार पर तैयार किए जाते हैं। लेख में उल्लेखित तथ्यों व सूचनाओं को अमर उजाला के पेशेवर पत्रकारों द्वारा जांचा व परखा गया है। इस लेख को तैयार करते समय सभी तरह के निर्देशों का पालन किया गया है। संबंधित लेख पाठक की जानकारी व जागरूकता बढ़ाने के लिए तैयार किया गया है। अमर उजाला लेख में प्रदत्त जानकारी व सूचना को लेकर किसी तरह का दावा नहीं करता है और न ही जिम्मेदारी लेता है। उपरोक्त लेख में उल्लेखित संबंधित बीमारी के बारे में अधिक जानकारी के लिए अपने डॉक्टर से परामर्श लें।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें  लाइफ़ स्टाइल से संबंधित समाचार (Lifestyle News in Hindi), लाइफ़स्टाइल जगत (Lifestyle section) की अन्य खबरें जैसे हेल्थ एंड फिटनेस न्यूज़ (Health  and fitness news), लाइव फैशन न्यूज़, (live fashion news) लेटेस्ट फूड न्यूज़ इन हिंदी, (latest food news) रिलेशनशिप न्यूज़ (relationship news in Hindi) और यात्रा (travel news in Hindi)  आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़ (Hindi News)।  

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed