हम सब के घरों में भिंडी की सब्जी को खूब पसंद किया जाता है। बेहतरीन स्वाद के साथ भिंडी में कई सारे पोषक तत्व शामिल होते हैं, जो सेहत के लिए लाभदायक हो सकते हैं। मधुमेह जैसे रोगियों के लिए अक्सर सब्जियों का चयन करना कठिन होता है, भिंडी का सेवन करना ऐसे लोगों के लिए भी लाभदायक माना जाता है। अध्ययनों से पता चलता है कि भिंडी का सेवन करने कैल्शियम, मैग्नीशियम, विटामिन ए, के, सी और बी-6 जैसे पोषक तत्वों की आसानी से पूर्ति की जा सकती है। इसका सेवन कई तरह से सेहत के लिए लाभदायक माना जाता है।
आज का हेल्थ टिप्स: मधुमेह और कैंसर जैसे रोगों के खतरे को कम कर सकती है यह सब्जी, आप करते हैं सेवन?
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
एंटीऑक्सिडेंट्स से है भरपूर
भिंडी कई एंटीऑक्सिडेंट का अच्छा स्रोत मानी जाती है। एंटीऑक्सिडेंट्स, मुक्त कणों से शरीर के कोशिकाओं की रक्षा करते हैं, जिससे कैंसर जैसे रोग और तमाम तरह के संक्रमण से सुरक्षा मिलती है। भिंडी में मुख्य रूप से पॉलीफेनोल्स एंटीऑक्सिडेंट पाया जाता हैं, शोध से पता चलता है कि पॉलीफेनोल्स ऑक्सीडेटिव डैमेज के जोखिम को कम करके हृदय स्वास्थ्य में सुधार करने में सहायक है।
मधुमेह रोगियों के लिए विशेष लाभकारी
मधुमेह रोगियों के लिए भिंडी का सेवन करना बढ़िया विकल्प है, इसमें फाइबर की उच्च मात्रा पाई जाती है जो पाचन की धीमी गति के कारण रक्त में शर्करा को धीरे-धीरे छोड़ती है। चूहों पर किए गए अनुसंधान से पता चलता है कि भिंडी या भिंडी के अर्क का सेवन रक्त शर्करा के स्तर को कम करने में सहायक होती है। मनुष्यों में भी भिंडी के सेवन से मधुमेह में लाभ देखा गया है।
गर्भवती महिलाओं के लिए फायदेमंद
गर्भवती महिलाओं के लिए फोलेट (विटामिन बी9) एक महत्वपूर्ण पोषक तत्व है। यह न्यूरल ट्यूब दोष के जोखिम को कम करने में मदद करता है। इस दोष के कारण विकासशील भ्रूण का मस्तिष्क और रीढ़ प्रभावित हो सकता है। विशेषज्ञों के मुताबिक प्रसव उम्र की सभी महिलाओं को प्रतिदिन 400 माइक्रोग्राम फोलेट का सेवन करना चाहिए। 100 ग्राम भिंडी से दैनिक आवश्यकताओं के 14 फीसदी की पूर्ति हो जाती है।
कैंसर का जोखिम हो सकता है कम
भिंडी में लेक्टिन नामक एक प्रकार का प्रोटीन होता है, जो मानव कैंसर कोशिकाओं के विकास को रोक सकता है।स्तन कैंसर कोशिकाओं के एक टेस्ट-ट्यूब अध्ययन में पाया गया कि भिंडी में मौजूद लेक्टिन, कैंसर कोशिका की वृद्धि को 63% तक रोक सकती है। इसके एंटीऑक्सिडेंट भी कैंसर के खतरे को कम कर सकते हैं।
------
नोट: यह लेख मेडिकल रिपोर्टस से प्राप्त जानकारियों के आधार पर तैयार किया गया है।
अस्वीकरण: अमर उजाला की हेल्थ एवं फिटनेस कैटेगरी में प्रकाशित सभी लेख डॉक्टर, विशेषज्ञों व अकादमिक संस्थानों से बातचीत के आधार पर तैयार किए जाते हैं। लेख में उल्लेखित तथ्यों व सूचनाओं को अमर उजाला के पेशेवर पत्रकारों द्वारा जांचा व परखा गया है। इस लेख को तैयार करते समय सभी तरह के निर्देशों का पालन किया गया है। संबंधित लेख पाठक की जानकारी व जागरूकता बढ़ाने के लिए तैयार किया गया है। अमर उजाला लेख में प्रदत्त जानकारी व सूचना को लेकर किसी तरह का दावा नहीं करता है और न ही जिम्मेदारी लेता है। उपरोक्त लेख में उल्लेखित संबंधित बीमारी के बारे में अधिक जानकारी के लिए अपने डॉक्टर से परामर्श लें।