रोज सुबह अगर आप भी अपने बच्चे या पति का खाना बनाने के बाद उसे गरम रखने के लिए एल्युमिनियम फॉयल में रैप कर देती हैं तो दोबारा ऐसा करने से पहले एक बार दोबारा सोच लें। आपका ऐसा करना उनकी सेहत को बनाए रखने की जगह बिगाड़ सकता है। अगर यह कहें कि घर का बना खाना जिसे आप अपने परिवार के लिए महफूज समझ रही हैं वो आपके अपनों की सेहत के लिए जहर तक बन सकता है। दरअसल, एल्युमिनियम फॉयल गरम खाने के संपर्क में आते ही प्रतिक्रिया करने लगता है जो स्वास्थ के लिए बेहद हानिकारक होता है। तो आइए जानते हैं कि किन-किन चीजों को एल्युमिनियम फॉयल में पैक नहीं करना चाहिए।
क्या आप भी खाना एल्युमिनियम फॉयल में पैक करते हैं, सेहत के लिए बन सकता है बड़ा खतरा
लाइफस्टाइल डेस्क , अमर उजाला
Updated Thu, 22 Nov 2018 10:21 AM IST
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन