शारीरिक व मानसिक फिटनेस को बढ़ाने में योग और एक्सरसाइज का कोई जवाब नहीं है। मगर क्या आप जानती हैं कि इसका असर आपकी खुशियों पर भी पड़ता है। एक रिसर्च से पता चला है कि एक्सरसाइज का असर सिर्फ बॉडी पर ही नहीं, बल्कि आपकी खुशियों पर भी पड़ता है।
मिशिगन विश्वविद्यालय के एसोसिएट प्रोफेसर वेयन चेन कहते हैं कि शारीरिक श्रम की निरंतरता और खुशी के बीच सीधा संबंध है, इसलिए थोड़ा-सा भी शारीरिक श्रम करने पर हमें खुशी मिलती है।’
हैप्पीनेस स्टडीज नामक जर्नल में छपे इस शोध के मुताबित, शारीरिक श्रम से मानसिक स्वास्थ्य बेहतर होता है, क्योंकि इससे मानसिक तनाव और घबराहट जैसी बीमारियों से छुटकारा मिलता है।