कोरोना के बढ़ते संक्रमण के बीच भारत समेत दुनियाभर के कई देशों से वैक्सीन को लेकर अच्छी खबरें सामने आ रही हैं। भारत में आईसीएमआर और भारत बायोटेक, जायडस कैडिला समेत कई कंपनी और संस्थाएं वैक्सीन का ट्रायल कर रही हैं। वहीं, ब्रिटेन, अमेरिका, रूस, इस्रायल, चीन समेत अन्य देश भी वैक्सीन बनाने के काफी करीब हैं। रूस ने दुनिया की पहली वैक्सीन बना लेने का दावा किया है। बुधवार, 12 अगस्त यानी कल ही इस वैक्सीन का पंजीकरण कराने की पूरी तैयारी है। इस बीच रूसी राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतीन रूस के स्वास्थ्य मंत्रालय ने इस वैक्सीन को मंजूरी दे दी है। लेकिन इस वैक्सीन पर तमाम सवाल और बवाल उठ रहे हैं।
{"_id":"5f3282ec8ebc3e3cff2ebd77","slug":"know-all-about-russia-launch-first-covid-19-vaccine-president-vladimir-putin-daughter-has-got-coronavirus-vaccine","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"CoronaVirus Vaccine: दुनिया की पहली कोरोना वैक्सीन पर क्यों मचा हुआ है बवाल?","category":{"title":"Health & Fitness","title_hn":"हेल्थ एंड फिटनेस","slug":"fitness"}}
CoronaVirus Vaccine: दुनिया की पहली कोरोना वैक्सीन पर क्यों मचा हुआ है बवाल?
Wed, 12 Aug 2020 01:36 PM IST
निलेश कुमार
लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: निलेश कुमार
Updated Wed, 12 Aug 2020 01:36 PM IST
विज्ञापन
Russia Vaccine
- फोटो : Pixabay/Amar Ujala
Coronavirus Vaccine Update
- फोटो : Pixabay/Amar Ujala
- रूस का दावा है कि उसने कोरोना की पहली वैक्सीन तैयार कर ली है। खबरों के मुताबिक, रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन की बेटी को मंगलवार को कोरोना की वैक्सीन लगाई गई। पुतिन ने एलान किया कि यह दुनिया की पहली सफल वैक्सीन है और रूस के स्वास्थ्य मंत्रालय ने इसे मंजूरी दे दी है। समाचार एजेंसी एएफपी ने ट्वीट कर इस बात की जानकारी दी।
प्रतीकात्मक तस्वीर
- फोटो : Pixabay
- मंगलवार को रूस के स्वास्थ्य मंत्रालय ने कोरोना की Gam-Covid-Vac Lyo वैक्सीन को सफल करार दिया और इसी के साथ व्लादिमीर पुतिन ने दावा किया कि रूस में जल्द ही इस वैक्सीन का उत्पादन शुरू किया जाएगा और बड़ी संख्या में इसकी खुराक तैयार की जाएगी। इस वैक्सीन को मॉस्को के गेमेलिया इंस्टिट्यूट ने तैयार किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर
- फोटो : Pixabay
- व्लादिमीर पुतिन ने कहा कि उनकी बेटी को कोरोना संक्रमण हुआ और उसे ये नई वैक्सीन दी गई है। वैक्सीन देने के कुछ देर बाद उसका तापमान बढ़ा था लेकिन अब वो पहले से ठीक और स्वस्थ है। रूस के अधिकारियों के मुताबिक इस वैक्सीन की डोज ज्यादा जोखिम वाले लोगों जैसे कि स्वास्थ्यकर्मियों, अधिकारियों, शिक्षकों, पुलिसकर्मियों को दी जाएगी।
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर
- फोटो : Pixabay
- अब अगर रूस की वैक्सीन को विश्व स्वास्थ्य संगठन की ओर से मंजूरी मिल जाती है तो यह दुनियाभर के लिए एक बड़ी राहत हो सकती है। लेकिन डब्ल्यूएचओ और कई देश इस वैक्सीन पर आपत्ति जता चुके हैं। ब्रिटेन और अमेरिका, रूस की इस वैक्सीन पर भरोसा नहीं करते हैं। इसके अलावा रूस पर वैक्सीन के फॉर्मूले चुराने का भी आरोप लगा था, जिससे रूस ने इनकार कर दिया था।