अगर शारीरिक दुर्बलता की वजह से आपकी शादीशुदा जिंदगी ठीक नहीं चल पा रही है तो ये सब्जी आपकी जिंदगी में रंग भर सकती है। जी हां, आपको शायद ही पता हो कि आंखों की रोशनी बढ़ाने के साथ-साथ इस सब्जी के कई और फायदे भी होते हैं। शारीरिक कमजोरी महसूस करने वाले मर्दो के लिए तो ये सब्जी रामबाण है।
पढ़ें- किसी के साथ ये 5 खास चीजें भूलकर भी शेयर न करें, नुकसान में रहेंगे
पुरुषों को शारीरिक कमजोरी महसूस होने पर गाजर का इस्तेमाल शुरू कर देना चाहिए। इसके नियमित इस्तेमाल करने से यौन-दुर्बलता को दूर करके पुरुषों की प्रजनन क्षमता को भी बढ़ाया जा सकता है।
हार्वर्ड यूनिवर्सिटी के शोधकर्ताओं ने पाया कि गाजर पुरुषों की प्रजनन क्षमता को बढ़ाने में मदद करता है। शोध के मुताबिक गाजर में केरोटीन नामक रसायन पाया जाता है जो शुक्राणुओं की संख्या को न सिर्फ बढ़ाता है बल्कि उनकी गुणवत्ता भी सुधारता है।
पुरुषों की इन्फर्टिलिटी में उनके डाइट की अहम भूमिका होती है। कई अध्ययनों में इस बात को साबित भी किया गया है कि बेहतर खान-पान से पुरुषों में स्पर्म काउंट बढ़ाकर उनकी फर्टिलिटी में सुधार लाया जा सकता है। इस शोध में यह भी कहा गया कि सभी नारंगी और पीले रंग की सब्जियों में इन्फर्टिलिटी को दूर करने का यह गुण मौजूद होता है।
एक्सपर्ट्स का कहना है कि पुरुषों को हफ्ते में 2 दिन गाजर जरूर खानी चाहिये। इससे पीलिया जैसी कई तरह की बीमारियों से लड़ने की शक्ति प्राप्त होगी।अगर आपको पाचन संबन्धी समस्या है तो आप दिन में दो लाल गाजर खाएं, इससे आपका पेट एक दम सही रहेगा।