फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

कहीं आपका बच्चा ट्रांसजेंडर तो नहीं? जानिए क्या कहते हैं एक्सपर्ट्स

Sun, 20 Jan 2019 11:33 PM IST
मंजू ममगाईं लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला
लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला Published by: मंजू ममगाईं Updated Sun, 20 Jan 2019 11:33 PM IST
विज्ञापन
know about the symptoms of transgenders in children
transgender

हर माता-पिता अपने बच्चे के भविष्य को लेकर बेहद चिंतित रहते हैं। उनकी ये चिंता तब और बढ़ जाती है जब उन्हें एकाएक इस बात का पता चलता है कि उनका लाडल या लाडली दूसरे आम बच्चों की तरह सामान्य नहीं बल्कि एक ट्रांसजेंडर बच्चा है। ट्रांसजेंडर मतलब ऐसे लोग जिन्हें न तो पुरुष और न ही महिला की कैटेगरी में रखा जा सकता है।। इंडियन फर्टिलिटी सोसाइटी के चैप्टर हेड और फर्टिलिटी एक्सपर्ट डॉ. रणधीर सिंह के मुताबिक, ट्रांसजेंडर लोगों में पुरुष और महिला, दोनों के ही गुण हो सकते हैं। ऐसे में आइए जानते हैं आखिर कैसे आप समय रहते इस बात का पता लगा सकते हैं कि आपका बच्चा भी कहीं ट्रांसजेंडर तो नहीं है।

know about the symptoms of transgenders in children
- फोटो : social media

डॉ. रणधीर सिंह के मुताबिक, प्रेग्नेंसी के पहले तीन महीने के दौरान ही शिशु का लिंग बनता है। हालांकि, अधिकांश मामलों में किसी शिशु के ट्रांसजेंडर होने की वजह अज्ञात होती है, लेकिन शिशु के लिंग निर्धारण के समय ही किसी चोट, टॉक्सिक खान-पान, हॉर्मोनल प्रॉब्लम जैसी किसी वजह से पुरुष या महिला बनने के बजाय दोनों ही लिंगों के ऑर्गन्स या गुण आ सकते हैं। वहीं गाजियाबाद के चंद्र लक्ष्मी अस्पताल की गायनोलॉजिस्ट डॉक्टर रितु तिवारी सहगल की माने तो किसी भी बच्चे के बारे में कि वो ट्रांसजेंडर है या नहीं उसकी प्यूबर्टी आने पर ही पता लगाया जा सकता है।प्यूबर्टी (यौवनावस्था) के दौरान आपका मस्तिष्क कुछ रसायनों का स्राव करता है जिन्हें हार्मोन कहते हैं। हार्मोन आपके शरीर में परिवर्तन ला सकते हैं। इस समय अगर आपका बच्चा अपने जेंडर के विपरीत कार्य करता हुआ नजर आता है तो ये आपके बच्चे के ट्रांसजेंडर होने की तरफ इशारा करते हैं ऐसे में आइए जानते हैं आखिर क्या होते हैं ये लक्षण। 

know about the symptoms of transgenders in children
school children
जब लड़कियां कहें उन्हें लड़कियों की तरह तैयार होना अच्छा नहीं लगता
बचपन में तो माता-पिता का अपने बच्चों की मनमर्जी से कपड़े पहनाना एक आम बात है, लेकिन जैसे-जैसे वह बड़े होते हैं वो खुद अपने कपड़े चुनते हैं। विशेषज्ञों की मानें तो इस दौरान माता-पिता को अपने बच्चों पर ज्यादा ध्यान देना चाहिए। उस समय और ध्यान देना चाहिए जब उनकी बेटी कहे कि उसे लड़कियों की तरह सजन-संवरने में कोई दिलचस्पी नहीं है।ठीक इसके विपरीत अगर उनके बेटों को चटकीले और पिंक कलर ज्यादा पसंद आने लगे तो उनका ध्यान रखना चाहिए। हालांकि यह आम बात भी हो सकती है, लेकिन ध्यान रखना चाहिए। 
विज्ञापन
विज्ञापन
know about the symptoms of transgenders in children
children parents - फोटो : facebook
पेशाब करने का तरीका
जानकार के मुताबिक अगर आपका बच्चा अपने जेंडर की जगह दूसरे जेंडर के टॉयलेट में जाना चाहता है तो इस बात को समझना चाहिए। हालांकि यह मुश्किल होता है, लेकिन आपको कोशिश करना चाहिए। क्योंकि यह एक संकेत है जिसके जरिए आप समझ सकते हैं कि आपका बच्चा ट्रांसजेंडर है। 
विज्ञापन
know about the symptoms of transgenders in children
- फोटो : file photo

बातचीत करने के तरीक पर दें ध्यान
अक्सर बातचीत के तरीके पर गौर करके भी आप किसी भी चीज को आसानी से पकड़ सकते हैं। ऐसा ही बदलाव बच्चों में होता है। जानकार के मुताबिक इसके अलावा आप बच्चों के बात करने के तरीके से भी मालूम कर सकते हैं।आपको इस बात का ध्यान रखना चाहिए कि बोलते वक्त आपके बच्चे किस तरीके से बात कर रहे हैं। जैसे कि एक ट्रांसजेंडर बच्चा हमेशा यह कहता है कि काश वह एक लड़की होता।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें  लाइफ़ स्टाइल से संबंधित समाचार (Lifestyle News in Hindi), लाइफ़स्टाइल जगत (Lifestyle section) की अन्य खबरें जैसे हेल्थ एंड फिटनेस न्यूज़ (Health  and fitness news), लाइव फैशन न्यूज़, (live fashion news) लेटेस्ट फूड न्यूज़ इन हिंदी, (latest food news) रिलेशनशिप न्यूज़ (relationship news in Hindi) और यात्रा (travel news in Hindi)  आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़ (Hindi News)।  

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed