{"_id":"5d5a6c0f8ebc3e89a558c81b","slug":"know-about-the-symptom-of-breast-cancer-in-male","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"इन कारणों से बढ़ता है पुरुषों में ब्रेस्ट कैंसर का खतरा, जानें क्या है लक्षण","category":{"title":"Health & Fitness","title_hn":"हेल्थ एंड फिटनेस","slug":"fitness"}}
इन कारणों से बढ़ता है पुरुषों में ब्रेस्ट कैंसर का खतरा, जानें क्या है लक्षण
लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला
Published by: प्रशांत राय
Updated Mon, 19 Aug 2019 02:59 PM IST
विज्ञापन
1 of 5
- फोटो : pixabay
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
हम सभी लोग ब्रेस्ट टिश्यू के साथ जन्म लेते हैं, जिसमें दूध की नलिकाएं मौजूद होती हैं। लेकिन बदलते समय के साथ-साथ यह अलग तरह से विकसित होते हैं। इस कारण पुरुष और महिलाओं दोनों को ही ब्रेस्ट कैंसर का खतरा बना रहता है। लेकिन सबसे ज्यादा महिलाओं को यह खतरा ज्यादा रहता है। वैसे पुरुषों में स्तन कैंसर का मामला केवल एक प्रतिशत ही पाया गया है। स्तन कैंसर के दौरान आपकी छाती के आसपास लाल रंग का बढ़ना, धब्बे पड़ना जैसे लक्षण आपको दिख सकते हैं। इसलिए हम आपको बताने जा रहे हैं कि पुरुषों में स्तन कैंसर किन कारणों से होता है।
2 of 5
- फोटो : pixabay
जैसे-जैसे पुरुषों की उम्र बढ़ती जाती है, उनमें स्तन कैंसर के होने की संभावना बढ़ जाती है। इसके अलावा जो पुरुष अधिकतर शराब का सेवन करते हैं, उनमें स्तन कैंसर का जोखिम बढ़ जाता है। शराब आपके लिवर को नुकसान पहुंचाता है, जो आपके हार्मोन लेवल को भी प्रभावित करता है। जैसे कि एस्ट्रोजन स्तर बढ़ सकता है, जिससे आपके स्तन कैंसर होने की संभावना बढ़ जाती है।
3 of 5
अगर आपकी छाती का दूसरे तरह के कैंसर के विकिरण के साथ इलाज किया गया है तो आप में स्तन कैंसर के होने की संभवना अधिक होती है। अगर आप प्रोस्टेट कैंसर के लिए एस्ट्रोजेन लेते हैं या अंडकोष के टेस्टिकल जैसी किसी समस्या के लिए टेस्टिकल निकालने की सर्जरी हुई है तो भी आपकी समस्याएं बढ़ सकती हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 5
प्रतीकात्मक फोटो
अगर आपके भाई-बहन या परिवार के किसी सदस्य को कैंसर रहा है तो आपमें स्तन कैंसर का खतरा बढ़ सकता है। जो लड़के XY के बजाए XXY गुणसूत्र से पैदा होते हैं तो उनमें पुरुष स्तन कैंसर का खतरा 20 से 60 गुना बढ़ जाता है। इस स्थिति को क्लाइनफेल्टर सिंड्रोम कहते हैं। कैंसर का पता लगाने के लिए मैमोग्राम या अल्ट्रासाउंड जैसे इमेजिंग टेस्ट भी किए जा सकते हैं। आपको बायोप्सी की भी जरूरत पड़ सकती है।
विज्ञापन
5 of 5
प्रतीकात्मक फोटो
- फोटो : file photo
पुरुष स्तन कैंसर के लिए सर्जरी सबसे आम उपाय है। इसमें सामान्य तौर पर एक मास्टेक्टॉमी शामिल होती है, जो आपके स्तन के ऊतक और अरोला और किसी भी आसपास के लिम्फ नोड्स को निकाल देती है।, जहां कैंसर फैल गया हो।
सबसे विश्वसनीयहिंदी न्यूज़वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ेंलाइफ़ स्टाइल से संबंधित समाचार (Lifestyle News in Hindi), लाइफ़स्टाइल जगत (Lifestyle section) की अन्य खबरें जैसेहेल्थ एंड फिटनेस न्यूज़ (Health and fitness news), लाइवफैशन न्यूज़, (live fashion news) लेटेस्टफूड न्यूज़इन हिंदी, (latest food news) रिलेशनशिप न्यूज़ (relationship news in Hindi) औरयात्रा (travel news in Hindi) आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़ (Hindi News)।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।