फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

बार-बार रात में जाते हैं पेशाब तो इसे हल्के में न लें, हो सकती हैं ये बीमारियां

Thu, 24 Jan 2019 05:36 PM IST
ललित फुलारा लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला
लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला Published by: ललित फुलारा Updated Thu, 24 Jan 2019 05:36 PM IST
विज्ञापन
know about is it normal to go to the toilet
wahroom

अक्सर रात के वक्त बार-बार पेशाब जाने से लोग परेशान हो जाते हैं। उनकी नींद बार-बार टूटती है। हालांकि, वह इस बात को सामान्य मानते हैं, लेकिन ऐसा नहीं है। अगर आप रात के वक्त एक या दो बार से अधिक पेशाब करने के लिए बिस्तर से उठते हैं तो यह आपके बीमार होने का लक्षण है। लोगों को ऐसा लगता है कि पानी ज्यादा पीने से उन्हें बार-बार  पेशाब आ रही है। लेकिन, इसकी वजह से होने वाली थकान और कमजोरी की तरफ हमारा ध्यान नहीं जाता है।

know about is it normal to go to the toilet
wahroom

विशेषज्ञों के अनुसार अगर आप दो बार से ज्यादा पेशाब करने जाते हैं तो डायबिटीज, ब्लड प्रेशर, प्रोस्टेट कैंसर और अन्य बड़ी बीमारियों के संकेत हैं। नागासाकी यूनिवर्सिटी के डॉक्टरों ने अपनी शोध में यह बताया कि खान पान में बदलाव करने से इस परेशानी से छुटकारा मिल सकता है। यह शोध यूरोपीय सोसायटी ऑफ युरोलॉजी कांग्रेस में पब्लिश हुआ है।

know about is it normal to go to the toilet
washroom
क्या हैं कारण
हार्ट फेलियर में आपको बाथरुम जाने की सबसे बड़ा कारण है कि रात के वक्त किडनी में बहुत अधिक तरल पदार्थ पहुंच जाता है, जिससे आपको बाथरुम जाना पड़ता है। गर्भवती महिलाओं को भी रात में बार-बार पेशाब करने के लिए बाथरुम जाना पड़ता है। इसकी सबसे बड़ी वजह यह है कि प्रेगनेंसी के दौरान यूरेटस बड़ा होने लगता है, जिसकी वजह से ब्लैडर पर दबाव बढ़ने लगता है। इस दौरान महिलाओं को बार-बार पेशाब करने के लिए जाना पड़ता है। 
 
विज्ञापन
विज्ञापन
know about is it normal to go to the toilet
washroom
हाई ब्लड प्रेशर के लिए ली जाने वाली दवाएं किडनी पर एक्स्ट्रा तरल पदार्थ को बाहर निकालने के लिए दबाव बनाती हैं। इस कारण भी रात में बार-बार पेशाब करने के लिए उठना पड़ता है। 
 
विज्ञापन
know about is it normal to go to the toilet
washroom

ये हैं उपाय
अगर आप नोक्चुरिया की समस्या से जूझ रहे हैं तो रात को तरल आहार लेना कम कर दें। साथ ही मसालेदार खाना, अल्कोहल और कैफीन के सेवन से बचें। पेल्विक फ्लोर मसल्स और ब्लैडर को मजबूती देने वाली एक्सरसाइज करें। 

नोट: यह लेख आपकी जानकारी बढ़ाने के लिए साझा किया गया है। यदि किसी बीमारी के पेशेंट हैं तो अपने डॉक्टर से सलाह जरूर लें।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें  लाइफ़ स्टाइल से संबंधित समाचार (Lifestyle News in Hindi), लाइफ़स्टाइल जगत (Lifestyle section) की अन्य खबरें जैसे हेल्थ एंड फिटनेस न्यूज़ (Health  and fitness news), लाइव फैशन न्यूज़, (live fashion news) लेटेस्ट फूड न्यूज़ इन हिंदी, (latest food news) रिलेशनशिप न्यूज़ (relationship news in Hindi) और यात्रा (travel news in Hindi)  आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़ (Hindi News)।  

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed