{"_id":"5c696843bdec227cde52f689","slug":"know-about-how-sour-food-affected-on-our-body","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"रात को भूलकर भी ना खाएं ये चीज, शरीर को पहुंच रहा है नुकसान","category":{"title":"Health & Fitness","title_hn":"हेल्थ एंड फिटनेस","slug":"fitness"}}
रात को भूलकर भी ना खाएं ये चीज, शरीर को पहुंच रहा है नुकसान
लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला
Published by: प्रशांत राय
Updated Wed, 20 Feb 2019 06:23 PM IST
विज्ञापन
1 of 4
citrus fruit
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
वैसे तो हर कोई रात को कम खाना खाने की सलाह देता है ताकि हम और आप स्वस्थ रह सके। कुछ लोग यह भी सलाह देते हैं कि रात को क्या खाना चाहिए और क्या नहीं खाना चाहिए। ऐसे में आप असमंजस में रहते हैं कि आप रात के वक्त क्या खाएं या क्या न खाएं। लेकिन एक चीज ऐसी है जो सभी लोग रात को खाने से मना करते हैं। आइए जानते हैं कौन सी है वह चीज और कैसे आपकी सेहत को पहुंचा सकती है नुकसान।
2 of 4
asd
दरअसल, आयुर्वेद के अनुसार रात के वक्त खट्टी चीजें नहीं खानी चाहिए। विशेषज्ञों के अनुसार खट्टे पदार्थ को खाने से वात दोष बढ़ सकता है। आयुर्वेद में तीन मूल दोषों के बारे में बताया गया है कि वात, पित और कफ अच्छी सेहत के लिए इन तीनों के बीच बैलेंस बनाकर चलना होगा। वैसे भी रात में खट्टी चीजें खाने से एसिडिटी हो सकती है। वहीं रात को खट्टे खाद्य पदार्थ खाने से खांसी और ठंड हो सकती है।
3 of 4
Cough And Cold
वात दोष होने से सर्दी और खांसी बढ़ सकती है। नाक के रास्ते में बलगम तैयार हो सकता है। इससे कमजोरी और थकान दोनों महसूस करेंगे। बता दें कि रात के वक्त खट्टी चीजों को खाने से पेट में अम्ल की मात्रा बढ़ने लगती है जो शरीर के लिए जरूरी पोषक तत्व को अवशोषित नहीं होने देता है। अगर आप भी रात के वक्त खट्टी चीजों को खाना पसंद करते हैं तो इस आदत को अभी सुधार लें।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 4
sleeping
कई स्वास्थय विशेषज्ञों का मानना है कि रात के वक्त सोने से पहले कुछ भी नहीं खाना चाहिए, क्योंकि इस दौरान शरीर से निकलने वाली ऊर्जा की वजह से आपको रात में बैचेनी हो सकती है। कई विशेषज्ञों का मानना है कि रात के वक्त खट्टी चीजों को खाने से वाटर रिटेंशन की समस्या हो सकती है, जिससे आपके वेटलॉस करने में रुकावट पैदा कर सकती है।
सबसे विश्वसनीयहिंदी न्यूज़वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ेंलाइफ़ स्टाइल से संबंधित समाचार (Lifestyle News in Hindi), लाइफ़स्टाइल जगत (Lifestyle section) की अन्य खबरें जैसेहेल्थ एंड फिटनेस न्यूज़ (Health and fitness news), लाइवफैशन न्यूज़, (live fashion news) लेटेस्टफूड न्यूज़इन हिंदी, (latest food news) रिलेशनशिप न्यूज़ (relationship news in Hindi) औरयात्रा (travel news in Hindi) आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़ (Hindi News)।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।