आजकल के युवा आधुनिक लाइफस्टाइल को मेंटेन करने के चक्कर में नशे की तरफ बहुत तेजी से बढ़ रहे हैं। ये हम नहीं बल्कि केंद्रीय सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता मंत्रालय और अखिल भारतीय आयुर्विज्ञान संस्थान यानी एम्स के साथ मिलकर यह सर्वे कह रहा है। सर्वे के जरिए पता चला है। देशभर में 10 से 75 साल के उम्र वाले लोग 14.6 प्रतिशत यानी कि करीब 16 करोड़ लोग शराब का सेवन कर रहे हैं। इसके अलावा दूसरे नशों में सबसे ज्यादा भांग का नशा किया जा रहा है, जिसे करीब 3 करोड़ लोग कर रहे हैं। शराब सेहत के लिए हानिकारक है फिर भी लोग इसका तेजी से सेवन कर रहे हैं।
सर्वेः इस जानलेवा लत के तेजी से शिकार हो रहे हैं भारतीय युवा, कहीं आपमें तो नहीं है ये आदत
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला
Published by: प्रशांत राय
Updated Wed, 20 Feb 2019 02:20 PM IST
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन