इम्युनिटी मजबूत मतलब संक्रामक रोगों का खतरा कम। यही कारण है कि कोरोना महामारी के दौरान सभी लोगों को इम्युनिटी बढ़ाने वाले उपाय करते रहने की सलाह दी जा रही थी। स्वास्थ्य विशेषज्ञ कहते हैं, रोग प्रतिरोधक क्षमता का निर्माण सतत प्रक्रिया है यानी कि इसके लिए आपको नियमित रूप से प्रयास करते रहने की जरूरत होती है। लाइफस्टाइल और आहार को ठीक रखने से इम्युनिटी को मजबूत बनाने में मदद मिल सकती है।
Immunity: इम्युनिटी बढ़ाने के लिए खाएं विटामिन-सी से भरपूर ये फल, प्लांट बेस्ड पोषक तत्वों का भी मिलेगा लाभ
कीवी कई प्रकार से लाभकारी
अध्ययनों में भी पाया गया है कि कीवी अत्यधिक पौष्टिक होने के साथ विभिन्न प्रकार के विटामिन्स-खनिजों और फाइबर से भरपूर होते हैं। इनमें विशेष रूप से विटामिन-सी प्रचुर मात्रा में होता है, जो प्रतिरक्षा स्वास्थ्य के लिए आवश्यक है। विटामिन-सी प्रभावी एंटीऑक्सीडेंट के रूप में काम करता है जो शरीर को कई प्रकार की क्रोनिक बीमारियों से बचाने में मददगार हो सकता है। सभी लोगों को रोजाना आहार में एक कीवी जरूर खाना चाहिए।
प्लांट बेस्ड पोषक तत्वों का उत्कृष्ट स्रोत
एंटीऑक्सीडेंट पोषक तत्व विटामिन-सी और विटामिन-ई के अलावा, कीवी को प्लांट बेस्ड पोषक तत्वों का भी उत्कृष्ट स्रोत माना जाता है। अध्ययनों से पता चलता है कि इसमें कैरोटीनॉयड भी अच्छी मात्रा में पाया जाता है, ये तत्व हृदय रोग सहित कुछ स्वास्थ्य समस्याओं से बचाने में मदद कर सकता है। अध्ययनों की समीक्षा में पाया गया कि कैरोटीनॉयड, विटामिन सी और विटामिन-ई वाली चीजें हृदय रोग, कैंसर और समय से पहले मृत्यु का कारण बनने वाली बीमारियों से आपको बचाने में मददगार हैं।
विटामिन-सी की कमी होती है पूरी
कीवी में विटामिन-सी की उच्च मात्रा में होती है, ये पोषक तत्व आपकी कोशिकाओं को ऑक्सीडेटिव डैमेज से बचाने में मदद करता है और शरीर में कई अन्य महत्वपूर्ण भूमिका निभाता है। अध्ययनों से पता चलता है कि कीवी खाने से आपकी इम्युनिटी काफी मजबूत होती है। लो विटामिन सी स्तर वाले 15 पुरुषों पर किए गए एक अध्ययन से पता चला कि 6 सप्ताह तक प्रति दिन एक कीवी खाना स्वस्थ विटामिन सी का स्तर बनाने में पर्याप्त था।
न्यूट्रोफिल को बढ़ाने में करती है मदद
प्रतिरक्षा कार्य के लिए शरीर में विटामिन-सी का स्तर ठीक बनाए रखना महत्वपूर्ण है। अध्ययन से पता चलता है कि 4 सप्ताह तक प्रतिदिन दो कीवी खाने से विटामिन-सी का स्तर बढ़ सकता है और ये लो विटामिन सी स्तर वाले पुरुषों में न्यूट्रोफिल नामक प्रतिरक्षा कोशिकाओं के कार्य में भी सुधार करता है। न्यूट्रोफिल श्वेत रक्त कोशिकाएं हैं जो रोगजनकों और संक्रमण से बचाने में मदद करती हैं।
--------------
नोट: यह लेख मेडिकल रिपोर्टस से एकत्रित जानकारियों के आधार पर तैयार किया गया है।
अस्वीकरण: अमर उजाला की हेल्थ एवं फिटनेस कैटेगरी में प्रकाशित सभी लेख डॉक्टर, विशेषज्ञों व अकादमिक संस्थानों से बातचीत के आधार पर तैयार किए जाते हैं। लेख में उल्लेखित तथ्यों व सूचनाओं को अमर उजाला के पेशेवर पत्रकारों द्वारा जांचा व परखा गया है। इस लेख को तैयार करते समय सभी तरह के निर्देशों का पालन किया गया है। संबंधित लेख पाठक की जानकारी व जागरूकता बढ़ाने के लिए तैयार किया गया है। अमर उजाला लेख में प्रदत्त जानकारी व सूचना को लेकर किसी तरह का दावा नहीं करता है और न ही जिम्मेदारी लेता है। उपरोक्त लेख में उल्लेखित संबंधित बीमारी के बारे में अधिक जानकारी के लिए अपने डॉक्टर से परामर्श लें।