फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

किडनी में स्टोन की समस्या में रामबाण हैं ये घरेलू उपाय, तुरंत मिलता है आराम

Sat, 27 Feb 2021 05:11 PM IST
योगेश जोशी लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: योगेश जोशी Updated Sat, 27 Feb 2021 05:11 PM IST
विज्ञापन
kidney stones treatment home remedies and naturally treatment tips to dissolve in hindi
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : pixabay

किडनी मानव शरीर का महत्वपूर्ण अंग है। किडनी शरीर में पानी और मिनरल के स्तर को सही बनाए रखने का काम करती है। किडनी शरीर से नुकसानदायक टॅाक्सिन को भी बाहर निकालने का काम करती है। इसके साथ ही जरूरी पोषक तत्वों को खून तक पहुंचाने में भी किडनी ही सहायक होती है। गलत खान-पान की आदतों की वजह से किडनी को नुकसान पहुंचता है और किडनी से जुड़ी समस्याएं होने लगती हैं।



किडनी स्टोन भी किडनी से जुड़ी हुई समस्या है। कई लोगों को किडनी स्टोन की समस्या हो जाती है। कुछ घरेलू नुस्खों से किडनी में स्टोन की समस्या से राहत मिलती है। आइए जानते हैं किडनी में स्टोन की समस्या को दूर करने के लिए घरेलू उपाय...

kidney stones treatment home remedies and naturally treatment tips to dissolve in hindi
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : Pixabay

पानी का पर्याप्त सेवन

  • किडनी में स्टोन की समस्या को दूर करने के लिए पानी का सेवन पर्याप्त मात्रा में करना चाहिए। पानी की कमी से शरीर में कई तरहों की समस्याएं हो सकती हैं। पानी का अधिक सेवन करने से यूरिन के द्वारा शरीर से बेकार टॅाक्सिन पदार्थ बाहर निकल जाते हैं। ज्यादा पानी पीने से स्टोन की समस्या ठीक हो सकती है।
kidney stones treatment home remedies and naturally treatment tips to dissolve in hindi
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : Pixabay

जैतुन का तेल और नींबू का रस

  • किडनी में स्टोन की समस्या को दूर करने के लिए नींबू के रस में जैतुन का तेल मिलाकर सेवन करना चाहिए। इस मिश्रण का प्रतिदिन सेवन करने से किडनी में स्टोन की समस्यी दूर होती है। आपको बता दें नींबू का रस स्टोन को तोड़ने और जैतुन का तेल स्टोन को बाहर निकालने में सहायक होता है।
विज्ञापन
विज्ञापन
kidney stones treatment home remedies and naturally treatment tips to dissolve in hindi
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : social media

सेब का सिरका

  • सेब में काफी मात्रा में सिट्रिक एसिड पाया जाता है जो किडनी स्टोन को छोटे- छोटे कणों में तोड़ने का काम करता है। सेब का सिरका टॅाक्सिन को बाहर निकालने में भी सहायक होता है। इस बात का ध्यान रखें कि इसका सेवन नियमित मात्रा में ही करना है। स्टोन में किडनी की समस्या को दूर करने के लिए आप रोजाना दो छोटे चम्मच गर्म पानी के साथ ले सकते हैं।
विज्ञापन
kidney stones treatment home remedies and naturally treatment tips to dissolve in hindi
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : Pixabay

अनार 

  • अनार स्वास्थ्य के लिए लाभदायक होता है। अनार का सेवन करने से किडनी में स्टोन की समस्या से आराम मिलता है। अनार में एंटीऑक्सीडेंट गुण भी काफी मात्रा में पाए जाते हैं और अनार का सेवन करने से इम्यून सिस्टम भी मजबूत होता है।
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें  लाइफ़ स्टाइल से संबंधित समाचार (Lifestyle News in Hindi), लाइफ़स्टाइल जगत (Lifestyle section) की अन्य खबरें जैसे हेल्थ एंड फिटनेस न्यूज़ (Health  and fitness news), लाइव फैशन न्यूज़, (live fashion news) लेटेस्ट फूड न्यूज़ इन हिंदी, (latest food news) रिलेशनशिप न्यूज़ (relationship news in Hindi) और यात्रा (travel news in Hindi)  आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़ (Hindi News)।  

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed