किडनी शरीर से विषाक्तता को कम करने के साथ खून को साफ करने और शरीर से अतिरिक्त तरल पदार्थों को बाहर करने में मदद करती है। डॉक्टर्स कहते हैं, लाइफस्टाइल में गड़बड़ी से लेकर आहार से संबंधित विकारों के कारण किडनी की समस्याएं काफी तेजी से बढ़ती जा रही है। हाई डायबिटीज और ब्लड प्रेशर जैसी बीमारियों के शिकार लोगों में किडनी की समस्या विकसित होने का खतरा और भी अधिक देखा गया है। यही कारण है कि सभी लोगों को किडनी को स्वस्थ रखने वाले उपाय करते रहने की सलाह दी जाती है। किडनी में होने वाली बीमारियां कुछ स्थितियों में बेहद गंभीर रूप ले सकती हैं, इसके जानलेवा दुष्प्रभावों का भी खतरा रहता है।
सेहत की बात: अक्तूबर में अधिक होती हैं किडनी से संबंधित समस्याएं ! जानिए इसकी वजह और बचाव के तरीके
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अक्तूबर में किडनी की समस्याओं का खतरा
विशेषज्ञों के अनुसार, वैसे तो इसका कोई ठोस वैज्ञानिक प्रमाण नहीं है पर इस मौसम की कुछ परिस्थितियां किडनी की सेहत को जरूर गंभीर रूप से प्रभावित कर सकती है। मौसम में हो रहे बदलाव के कारण स्वाभाविक तौर पर अक्तूबर में लोग पानी पीना कम कर देते हैं, इसके कारण किडनी की सेहत पर नकारात्मक असर हो सकता है। अक्तूबर की आर्द्र परिस्थितियों का भी शरीर के इस अंग पर कई प्रकार से नकारात्मक असर देखा गया है। इसके अलावा मौसम बदलने के साथ कई प्रकार के वायरस भी सक्रिय हो जाते हैं जो यूटीआई जैसे संक्रमण का कारण बन सकते हैं, जिनपर समय रहते ध्यान न देना या इलाज न होना किडनी को गंभीर नुकसान पहुंचा सकता है।
ऐसे लोगों को विशेष सावधानी बरतने की आवश्यकता
डॉक्टर्स कहते हैं जिन लोगों को डायबिटिज या हाई ब्लड प्रेशर की समस्या रहती है उन्हें किडनी की सेहत को लेकर लगातार विशेष सावधानी बरतते रहना चाहिए। मधुमेह वाले लोगों में उच्च रक्त शर्करा की स्थिति किडनी फेलियर जैसी गंभीर समस्याओं का भी कारण बन सकती है। इसी तरह से हाइपरटेंशन यानी कि हाई ब्लड प्रेशर की स्थिति का भी किडनी पर नकारात्मक असर देखा गया है। इन दोनों ही बीमारियों को कंट्रोल में रखना किडनी को सेहतमंद बनाए रखने के लिए अति आवश्यक माना जाता है। इसके अलावा किडनी की बीमारियों से बचाव के लिए कुछ बातों का और भी ध्यान रखना चाहिए।
किडनी को स्वस्थ रखने के उपाय
डॉक्टर्स कहते हैं, सभी उम्र के लोगों के लिए निरंतर किडनी की सेहत पर ध्यान देते रहना आवश्यक है। इसके लिए आहार को स्वस्थ और पौष्टिक रखें।
- अधिक सोडियम, प्रोसेस्ड मीट जैसी चीजें किडनी के लिए हानिकारक होती हैं। ताजे फल और सब्जियों का सेवन करते रहना किडनी की सेहत को बेहतर रखने के लिए आवश्यक है।
- किडनी की बीमारियों को कम करने के लिए दिनभर में 3-4 लीटर तक पानी पीते रहें। पानी, आपकी किडनी से सोडियम और विषाक्त पदार्थों को साफ बाहर करने में मदद करती है।
- धूम्रपान की आदत किडनी के लिए हानिकारक है, अध्ययनों में पाया गया है कि धूम्रपान करने वालों में अन्य लोगों की तुलना में समय के साथ किडनी विकारों के विकसित होने का खतरा अधिक होता है।
--------------
नोट: यह लेख मेडिकल रिपोर्ट्स और स्वास्थ्य विशेषज्ञों की सुझाव के आधार पर तैयार किया गया है।
अस्वीकरण: अमर उजाला की हेल्थ एवं फिटनेस कैटेगरी में प्रकाशित सभी लेख डॉक्टर, विशेषज्ञों व अकादमिक संस्थानों से बातचीत के आधार पर तैयार किए जाते हैं। लेख में उल्लेखित तथ्यों व सूचनाओं को अमर उजाला के पेशेवर पत्रकारों द्वारा जांचा व परखा गया है। इस लेख को तैयार करते समय सभी तरह के निर्देशों का पालन किया गया है। संबंधित लेख पाठक की जानकारी व जागरूकता बढ़ाने के लिए तैयार किया गया है। अमर उजाला लेख में प्रदत्त जानकारी व सूचना को लेकर किसी तरह का दावा नहीं करता है और न ही जिम्मेदारी लेता है। उपरोक्त लेख में उल्लेखित संबंधित बीमारी के बारे में अधिक जानकारी के लिए अपने डॉक्टर से परामर्श लें।