फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

सेहत की बात: बस एक महीने इस घरेलू पेय का सेवन पाचन तंत्र को देगा गजब का बूस्ट, कोलेस्ट्रॉल-मोटापा भी होगा कम

Thu, 27 Oct 2022 12:55 PM IST
अभिलाष श्रीवास्तव हेल्थ डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
हेल्थ डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: अभिलाष श्रीवास्तव Updated Thu, 27 Oct 2022 12:55 PM IST
विज्ञापन
jeera water benefits for weight loss and digestion, jeera pani ke fayde in hindi
जीरा पानी पीने से होने वाले स्वास्थ्य लाभ - फोटो : istock

आयुर्वेद को सेहत के लिए अत्यंत लाभकारी चिकित्सा पद्धतियों में से एक माना जाता है। इससे साइड-इफेक्ट्स का जोखिम कम होने के साथ कई गंभीर बीमारियों में भी लाभ मिलता है। स्वास्थ्य विशेषज्ञ बताते हैं, हम सभी के घरों में कई ऐसी औषधियां और जड़ी-बूटियां मौजूद होती हैं, जिनके सेवन से क्रोनिक बीमारियों के जोखिम को कम करने में मदद मिल सकती है। मसालों के रूप में तो रोजाना हम इन औषधियों को प्रयोग में लाते हैं पर इससे होने वाले फायदों से अनजान होते हैं। जीरा ऐसा ही एक कारगर औषधि और मसाला है जिसे वर्षों से कई स्वास्थ्य समस्याओं के घरेलू उपचार के तौर पर प्रयोग में लाया जाता रहा है।



स्वास्थ्य विशेषज्ञ कहते हैं, जीरा के पानी के सेवन की आदत बनाना आपकी सेहत को गजब का बूस्ट दे सकता है। आयुर्वेद में सुबह खाली पेट जीरा पानी पीने को बेहतर आदत माना जाता है। सुबह के समय मेटाबॉलिज्म की दर तेज होती है जिससे जीरा पानी से अधिकतम लाभ प्राप्त किया जा सकता है।

पाचन से लेकर डायबिटीज और कोलेस्ट्रॉल की समस्याओं तक में इस घरेलू पेय के लाभ हो सकते हैं। आइए रोजाना जीरा पानी पीने से सेहत को होने वाले फायदों के बारे में जानते हैं।

jeera water benefits for weight loss and digestion, jeera pani ke fayde in hindi
पाचन के लिए जीरा पानी पीने के लाभ - फोटो : pixabay

पाचन समस्याओं का रामबाण इलाज

जीरे का पानी पाचन विकारों को दूर करने में आपके लिए विशेष लाभकारी हो सकता है। जीरा में शक्तिशाली एंटी-गैस्ट्रिक रसायन पाए जाते हैं ऐसे में इसके पानी का सेवन करना पेट फूलना, डकार और  कब्ज की समस्याओं को दूर कर सकता है। जीरा में फाइबर की भी अच्छी मात्रा पाई जाती है जो पेट को साफ करने और आंतों के लिए बेहतर माना जाता है। यह प्रोटीन, वसा और शुगर जैसे जटिल पोषक तत्वों का ब्रेकडाउन करके पाचन संबंधी समस्याओं को दूर करने  में सहायक है।

jeera water benefits for weight loss and digestion, jeera pani ke fayde in hindi
पीठ की चर्बी कम करने के लिए क्या करें? - फोटो : Istock

फैट को कम करने में मददगार

जीरा का पानी पाने से मेटाबॉलिज्म को तेज करने में मदद मिल सकती है जो फैट बर्निंग को बढ़ावा देता है। डिटॉक्स ड्रिंक के तौर पर भी इसका सेवन किया जाता रहा है। इसके सेवन की आदत पेट की चर्बी से छुटकारा पाने में उपयोगी है। मेटाबॉलिज्म को ठीक रखने में सहायक जीरा का पानी भोजन से पाचक तत्वों के अवशोषण को बढ़ाने में सहायक है। यही कारण है कि नियमित रूप से इसका सेवन कई क्रोनिक बीमारियों में भी लाभकारी माना जाता है। 

विज्ञापन
विज्ञापन
jeera water benefits for weight loss and digestion, jeera pani ke fayde in hindi
डायबिटीज में जीरा पीना पीने के लाभ - फोटो : istock

डायबिटीज रोगियों को करना चाहिए सेवन

जीरा का पानी मधुमेह विकारों को कम करने में भी आपके लिए सहायक है। इंसुलिन संवेदनशीलता में सुधार करने और रक्त शर्करा के स्तर में अचानक वृद्धि को रोकने में भी जीरा के पानी का सेवन आपके लिए सहायक है, टाइप-2 डायबिटीज के प्रबंधन में भी इससे मदद मिल सकती है। जीरा का पानी इंसुलिन-उत्पादक अग्न्याशय की कोशिकाओं को स्वस्थ रखने में सहायक है। डायबिटीज रोगियों को इसके सेवन से लाभ मिल सकता है।

विज्ञापन
jeera water benefits for weight loss and digestion, jeera pani ke fayde in hindi
त्वचा को जीरा पानी से मिलता है लाभ - फोटो : istock

त्वचा और बालों को मिलता है लाभ

जीरा के पानी में एंटीऑक्सीडेंट और एंटीमाइक्रोबियल होते हैं जो हमारे शरीर को डिटॉक्स करने में सहायक हैं। ये सभी, त्वचा को स्वस्थ और चमकदार बनाने में भी मदद करते हैं। मुंहासों को रोकने और त्वचा को संक्रमण से बचाने में भी इसके लाभ हो सकते हैं। स्वास्थ्य विशेषज्ञ बताते हैं, नियमित रूप से जीरा के पानी का सेवन करना त्वचा और बालों की समस्याओं को दूर करने में आपके लिए विशेष लाभकारी हो सकता है।



----------------
नोट: यह लेख स्वास्थ्य विशेषज्ञों की सुझाव के आधार पर तैयार किया गया है। 

अस्वीकरण: अमर उजाला की हेल्थ एवं फिटनेस कैटेगरी में प्रकाशित सभी लेख डॉक्टर, विशेषज्ञों व अकादमिक संस्थानों से बातचीत के आधार पर तैयार किए जाते हैं। लेख में उल्लेखित तथ्यों व सूचनाओं को अमर उजाला के पेशेवर पत्रकारों द्वारा जांचा व परखा गया है। इस लेख को तैयार करते समय सभी तरह के निर्देशों का पालन किया गया है। संबंधित लेख पाठक की जानकारी व जागरूकता बढ़ाने के लिए तैयार किया गया है। अमर उजाला लेख में प्रदत्त जानकारी व सूचना को लेकर किसी तरह का दावा नहीं करता है और न ही जिम्मेदारी लेता है। उपरोक्त लेख में उल्लेखित संबंधित बीमारी के बारे में अधिक जानकारी के लिए अपने डॉक्टर से परामर्श लें।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें  लाइफ़ स्टाइल से संबंधित समाचार (Lifestyle News in Hindi), लाइफ़स्टाइल जगत (Lifestyle section) की अन्य खबरें जैसे हेल्थ एंड फिटनेस न्यूज़ (Health  and fitness news), लाइव फैशन न्यूज़, (live fashion news) लेटेस्ट फूड न्यूज़ इन हिंदी, (latest food news) रिलेशनशिप न्यूज़ (relationship news in Hindi) और यात्रा (travel news in Hindi)  आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़ (Hindi News)।  

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed