फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Jamun Vinegar Benefits: संक्रमण से बचाता है जामुन का सिरका, नियमित सेवन से होते हैं ये स्वास्थ्य लाभ

Wed, 10 Jul 2024 02:21 PM IST
शिवानी अवस्थी लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: शिवानी अवस्थी Updated Wed, 10 Jul 2024 02:21 PM IST
विज्ञापन
Jamun Vinegar Health Benefits Jamun Ka Sirka Ke Fayde In Hindi
जामुन के सिरका के फायदे - फोटो : istock

Jamun Vinegar Benefits For Health: गर्मियों में कई सारे मौसमी फल बाजार में आ जाते हैं। ये मौसमी फल सेहत के लिए काफी फायदेमंद होते हैं। इन्हीं में से एक जामुन भी है। गर्मियों में जामुन की बहार आ जाती है। जामुन खाने में स्वादिष्ट होने के साथ ही गुणों से भरपूर होता है। जामुन मधुमेह रोग से ग्रसित लोगों में खून कमी को पूरा करता है। वहीं विटामिंस, आयरन, फाइबर, पोटेशियम समेत कई पोषक तत्वों से भी भरपूर है। फल के तौर पर जामुन को खाने के बजाए अगर जामुन के सिरके का सेवन करते हैं तो यह अधिक उपयोगी हो सकता है। विशेषज्ञों के मुताबिक, जामुन का सिरका स्वास्थ्य को संतुलित रखने में मदद करता है। इसके नियमित सेवन से शरीर में वात, पित्त और कफ का भी संतुलन बना रहता है। जामुन में एंटी बैक्टीरियल गुण पाए जाते हैं, जो कई तरह के संक्रमण से बचाते हैं। एक शोध में पाया गया कि जामुन का सिरका वजन घटाने में भी मददगार है। जामुन का सिरके के सेवन को कोई साइड इफेक्ट भी नहीं है। चलिए जानते हैं जामुन के सिरके में पाए जाने वाले पोषक तत्व और जामुन के सिरके से होने वाले सेहतमंद फायदों के बारे में। 

Jamun Vinegar Health Benefits Jamun Ka Sirka Ke Fayde In Hindi
मधुमेह रोगियों के लिए फायदेमंद जामुन का सिरका - फोटो : iStock

जामुन के सिरके का स्वास्थ्य पर असर

मधुमेह रोगियों के लिए फायदेमंद जामुन का सिरका

डायबिटीज के मरीज के शरीर में ग्लूकोज की मात्रा बढ़ जाने से वह मधुमेह से पीड़ित हो जाता है, लेकिन जामुन के सिरके में मौजूद एंटी डायबिटिक के गुण मधुमेह से छुटकारा दिलाते हैं। मधुमेह रोगियों के शरीर में हाइपरकलेमिया को संतुलित करने के लिए जामुन के सिरके का सेवन करना चाहिए। जामुन के सिरके में एंटी माइक्रोबियल एपिटाइज प्रॉपर्टीज होती हैं जो शरीर में मौजूद शुगर लेवल को कम करके ऊर्जा में परिवर्तित कर देती हैं। अगर मधुमेह रोगी रात के समय जामुन के सिरके का सेवन नियमित तौर से करते हैं तो इंसुलिन का स्तर भी संतुलित रहता है।

Jamun Vinegar Health Benefits Jamun Ka Sirka Ke Fayde In Hindi
पाचन तंत्र - फोटो : pixabay

पाचन तंत्र रहता है दुरुस्त

अपच की समस्या से परेशान लोगों को भी जामुन के सिरका का सेवन करना चाहिए। इसमें एंटी बैक्टीरियल और एंटी माइक्रोबियल के गुण होते हैं जो पेट के बैक्टीरिया को खत्म करने में मदद करते हैं। जामुन के सिरका में फाइबर भी भरपूर मात्रा में मिलता है, जो डायरिया जैसे क्रोनिक रोग से बचाता है। वहीं अपच की समस्या को दूर करने के लिए जामुन के सिरके में मौजूद ऑक्सालिक एसिड, फोलिक एसिड और गैलिक एसिड फायदेमंद है, जो पेट में गैस और कब्ज को दूर करने में मदद करता है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Jamun Vinegar Health Benefits Jamun Ka Sirka Ke Fayde In Hindi
किडनी की पथरी - फोटो : Pixabay

किडनी में पथरी से राहत

कई लोग किडनी में पथरी की समस्या से ग्रसित होते हैं। पथरी से राहत पाने के लिए कई तरह के नुस्खे और दवाइयों का सेवन करते हैं। लेकिन किडनी में पथरी को दूर करने के लिए जामुन के सिरके का इस्तेमाल करने की सलाह दी जाती है। जामुन के सिरके में पाए जाने वाले पोषक तत्व और एंटी बैक्टीरियल गुण पथरी को धीरे धीरे जलाकर पेशाब के रास्ते बाहर निकालने में मदद करता है।

विज्ञापन
Jamun Vinegar Health Benefits Jamun Ka Sirka Ke Fayde In Hindi
यूरीन इंफेक्शन - फोटो : istock

मूत्र संक्रमण

कई कारणों से यूरीन इंफेक्शन हो जाता है, जैसे सार्वजनिक शौचालय का इस्तेमाल करने, किडनी और ब्लैडर में बैक्टीरिया की मात्रा बढ़ने आदि के कारण यूरीन में संक्रमण हो जाता है। इससे बचाव के लिए जामुन का सिरका फायदेमंद है। इसमें पाए जाने वाले विटामिन, मिनरल की मात्रा शरीर में मौजूद बैक्टीरिया को खत्म करके शरीर की क्रियाशीलता को बनाए रखने में मदद करते हैं। मूत्र संबंधी संक्रमण और विकारों को दूर करने के लिए जामुन के सिरका का नियमित सेवन करें। 

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें  लाइफ़ स्टाइल से संबंधित समाचार (Lifestyle News in Hindi), लाइफ़स्टाइल जगत (Lifestyle section) की अन्य खबरें जैसे हेल्थ एंड फिटनेस न्यूज़ (Health  and fitness news), लाइव फैशन न्यूज़, (live fashion news) लेटेस्ट फूड न्यूज़ इन हिंदी, (latest food news) रिलेशनशिप न्यूज़ (relationship news in Hindi) और यात्रा (travel news in Hindi)  आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़ (Hindi News)।  

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed