फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Jamun Fruit Health Benefits: इम्युनिटी बढ़ाने से लेकर शुगर कंट्रोल करने तक, जानें जामुन के सेहतमंद फायदें

Tue, 31 May 2022 12:20 PM IST
अभिलाष श्रीवास्तव हेल्थ डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
हेल्थ डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: अभिलाष श्रीवास्तव Updated Tue, 31 May 2022 12:20 PM IST
विज्ञापन
Jamun fruit health benefits in hindi, jamun benefits in diabetes and heart health
गर्मियों में जरूर करें फलों का सेवन - फोटो : iStock

Jamun fruit health benefits in hindi: गर्मी के इस मौसम में तेज धूप और बढ़ते तापमान ने सभी को परेशान कर रखा है। ज्यादातर लोगों को यह मौसम पसंद न होने के लिए इसे ही प्रमुख वजह माना जा सकता है। हालांकि सेहत के लिहाज से इस मौसम में बहुतायत में मिलने वाले कुछ फलों को विशेष लाभप्रद बताया गया है। गर्मी के इस मौसम में खीरा, तरबूज-खरबूज खाने के फायदों के बारे में हम सभी सुनते आ रहे हैं, पर मेडिकल साइंस में जिस फल को सेहत का खजाना बताया जाता है, वह है जामुन।



जामुन गर्मियों में हाइड्रेशन को बनाए रखने के साथ शरीर में कई प्रकार की बीमारियों के जोखिम को कम करने में विशेष लाभदायक माना जाता है।

जामुन के फायदों के बारे में जानने के लिए किए गए अध्ययन में शोधकर्ताओं ने पाया कि यह फल एंटीऑक्सिडेंट, कैल्शियम, फास्फोरस और फ्लेवोनोइड का समृद्ध स्रोत है। ये सभी पोषक तत्व शरीर को बेहतर ढंग से कार्य करते रहने में सहायक होते हैं। आइए जानते हैं कि जामुन खाने से किन बीमारियों में लाभ मिल सकता है?

Jamun fruit health benefits in hindi, jamun benefits in diabetes and heart health
जामुन खाने के फायदे - फोटो : iStock

हीमोग्लोबिन बढ़ाने में सहायक

अध्ययनों से पता चलता है कि जामुन विटामिन-सी और आयरन से भरपूर होता है, ऐसे में इसका सेवन हीमोग्लोबिन को बढ़ाने के साथ रक्त को साफ रखने में भी सहायक है। रक्त के माध्यम से अंगों तक ऑक्सीजन ले जाने में हीमोग्लोबिन की महत्वपूर्ण भूमिका होती है। फल में मौजूद आयरन आपके खून को भी शुद्ध करता है। जिन लोगों में आयरन की कमी या एनीमिया की समस्या होती है उनके लिए भी जामुन का सेवन करना विशेष लाभप्रद हो सकता है।

Jamun fruit health benefits in hindi, jamun benefits in diabetes and heart health
ब्लड शुगर को कंट्रोल करता है जामुन - फोटो : iStock

टाइप-2 डायबिटीज वाले रोगियों के लिए फायदेमंद

जामुन में पाए जाने वाले पोषक तत्व और एंटीऑक्सीडेंट्स टाइप-2 डायबिटीज की जटिलताओं को कम करने और ब्लड शुगर के स्तर को कंट्रोल रखने में सहायक हो सकता है। जामुन का ग्लाइसेमिक इंडेक्स (25) कम होता है, जो रक्त शर्करा के स्तर को सामान्य रखने में सहायक है। कुछ शोध में पता चलता है कि नियमित रूप से जामुन का फल या बीज का सेवन करने वाले लोगों में ब्लड शुगर का स्तर सामान्य बना रहता है। 

विज्ञापन
विज्ञापन
Jamun fruit health benefits in hindi, jamun benefits in diabetes and heart health
हृदय स्वास्थ्य के लिए जामुन के फायदे - फोटो : iStock

हृदय रोगों का कम होता है जोखिम

हृदय रोग दुनियाभर में मृत्यु के बढ़ते जोखिम कारकों में से एक हैं, इस खतरे को कम करने के लिए भी जामुन का सेवन करना विशेष लाभकारी हो सकता है। जामुन में पोटैशियम की भरपूर मात्रा होती है जो आपके हृदय को स्वस्थ बनाए रखने के लिए आवश्यक पोषक तत्व है। 100 ग्राम जामुन में लगभग 55 मिलीग्राम पोटैशियम  होता है। उच्च रक्तचाप, हृदय रोग और स्ट्रोक जैसी बीमारियों को दूर रखने में इस फल का सेवन फायदेमंद होता है।

विज्ञापन
Jamun fruit health benefits in hindi, jamun benefits in diabetes and heart health
पाचन के लिए खाएं जामुन - फोटो : pixa

पाचन को रखता है ठीक

जामुन खाने को पाचन स्वास्थ्य के लिए भी काफी फायदेमंद माना जाता है। जामुन में  विटामिन ए और सी की भरपूर मात्रा होती है जो शरीर को डिटॉक्सीफाई करने और पाचन विकारों को ठीक करने में काफी सहायक हो सकता है। पेट के सूजन, कब्ज और गैस जैसी दिक्कतों को कम करने के लिए इस फल को आहार में जरूर शामिल करना चाहिए। 


----------------
नोट: यह लेख मेडिकल रिपोर्ट्स और स्वास्थ्य विशेषज्ञों की सुझाव के आधार पर तैयार किया गया है। 

अस्वीकरण: अमर उजाला की हेल्थ एवं फिटनेस कैटेगरी में प्रकाशित सभी लेख डॉक्टर, विशेषज्ञों व अकादमिक संस्थानों से बातचीत के आधार पर तैयार किए जाते हैं। लेख में उल्लेखित तथ्यों व सूचनाओं को अमर उजाला के पेशेवर पत्रकारों द्वारा जांचा व परखा गया है। इस लेख को तैयार करते समय सभी तरह के निर्देशों का पालन किया गया है। संबंधित लेख पाठक की जानकारी व जागरूकता बढ़ाने के लिए तैयार किया गया है। अमर उजाला लेख में प्रदत्त जानकारी व सूचना को लेकर किसी तरह का दावा नहीं करता है और न ही जिम्मेदारी लेता है। उपरोक्त लेख में उल्लेखित संबंधित बीमारी के बारे में अधिक जानकारी के लिए अपने डॉक्टर से परामर्श लें।
 

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें  लाइफ़ स्टाइल से संबंधित समाचार (Lifestyle News in Hindi), लाइफ़स्टाइल जगत (Lifestyle section) की अन्य खबरें जैसे हेल्थ एंड फिटनेस न्यूज़ (Health  and fitness news), लाइव फैशन न्यूज़, (live fashion news) लेटेस्ट फूड न्यूज़ इन हिंदी, (latest food news) रिलेशनशिप न्यूज़ (relationship news in Hindi) और यात्रा (travel news in Hindi)  आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़ (Hindi News)।  

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed