{"_id":"6a0594d1d8b63a354b043ef6","slug":"iron-rich-foods-vegetarian-6-healthy-foods-that-are-great-sources-of-iron-2026-05-14","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"Iron Rich Foods: पालक छोड़िए, कमजोरी और थकान दूर करेंगे आयरन से भरपूर ये देसी फूड्स","category":{"title":"Health & Fitness","title_hn":"हेल्थ एंड फिटनेस","slug":"fitness"}}
Iron Rich Foods: पालक छोड़िए, कमजोरी और थकान दूर करेंगे आयरन से भरपूर ये देसी फूड्स
Fri, 15 May 2026 09:21 PM IST
Shruti Gaur
हेल्थ डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
हेल्थ डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: Shruti Gaur
Updated Fri, 15 May 2026 09:21 PM IST
सार
Iron Rich Foods: अगर आपके शरीर में आयरन की कमी है तो अपनी डाइट में कुछ चीजें अवश्य शामिल करें। यहां हम आपको इन्हीं चीजों की लिस्ट देने जा रहे हैं।
विज्ञापन
आयरन की कमी दूर करेंगी ये चीजें
- फोटो : AI
Iron Rich Foods: शरीर में आयरन की सही मात्रा होना बेहद जरूरी है, क्योंकि यह खून में हीमोग्लोबिन बनाने और शरीर को ऊर्जा देने में अहम भूमिका निभाता है। आयरन की कमी होने पर कमजोरी, चक्कर आना, थकान और एनीमिया जैसी समस्याएं हो सकती हैं।
आयरन की कमी दूर करेंगी ये चीजें
- फोटो : Adobe Stock
धनिया से ज्यादा आयरन – पुदीना
पुदीना केवल खाने का स्वाद और खुशबू बढ़ाने के लिए ही नहीं, बल्कि पोषण के लिहाज से भी बेहद फायदेमंद माना जाता है। इसमें आयरन अच्छी मात्रा में पाया जाता है, जो शरीर में हीमोग्लोबिन बढ़ाने में मदद कर सकता है। नियमित सेवन से शरीर को ऊर्जा मिलती है और कमजोरी कम महसूस हो सकती है।

पालक से ज्यादा आयरन – चौलाई
चौलाई की पत्तियां आयरन से भरपूर मानी जाती हैं और कई लोग इसे सुपरफूड की तरह इस्तेमाल करते हैं। इसमें आयरन के अलावा कैल्शियम, फाइबर और विटामिन्स भी पाए जाते हैं, जो शरीर को मजबूत बनाने में मदद करते हैं। चौलाई का सेवन हड्डियों और खून दोनों के लिए फायदेमंद माना जाता है।

- फोटो : Freepik
आम से ज्यादा आयरन – जामुन
जामुन स्वादिष्ट होने के साथ पोषण से भी भरपूर होता है। इसमें आयरन और एंटीऑक्सीडेंट्स अच्छी मात्रा में पाए जाते हैं, जो शरीर में खून की कमी दूर करने में मदद कर सकते हैं। जामुन पाचन तंत्र को बेहतर रखने और ब्लड शुगर कंट्रोल में भी सहायक माना जाता है। गर्मियों में इसका सेवन शरीर को ताजगी देने के साथ इम्यूनिटी मजबूत करने में मदद कर सकता है।
जामुन स्वादिष्ट होने के साथ पोषण से भी भरपूर होता है। इसमें आयरन और एंटीऑक्सीडेंट्स अच्छी मात्रा में पाए जाते हैं, जो शरीर में खून की कमी दूर करने में मदद कर सकते हैं। जामुन पाचन तंत्र को बेहतर रखने और ब्लड शुगर कंट्रोल में भी सहायक माना जाता है। गर्मियों में इसका सेवन शरीर को ताजगी देने के साथ इम्यूनिटी मजबूत करने में मदद कर सकता है।
विज्ञापन
आयरन की कमी दूर करेंगी ये चीजें
- फोटो : Adobe stock
ज्वार से ज्यादा आयरन – सामक चावल
सामक चावल आयरन और फाइबर का अच्छा स्रोत माना जाता है। यह हल्का और आसानी से पचने वाला अनाज है, जिसे अक्सर व्रत के दौरान खाया जाता है। इसमें मौजूद पोषक तत्व शरीर को लंबे समय तक ऊर्जा देने में मदद करते हैं। सामक चावल ग्लूटेन-फ्री भी होता है, इसलिए यह हेल्दी डाइट का हिस्सा बन सकता है।