फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

ये लक्षण हैं तो आपके पेट में भी हो सकते हैं कीड़े, किचन में रखी ये चीजें हैं इनका रामबाण इलाज

Sun, 12 Jan 2020 12:48 PM IST
नवनीत राठौर लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला
लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला Published by: नवनीत राठौर Updated Sun, 12 Jan 2020 12:48 PM IST
विज्ञापन
intestinal worms symptoms stomach bacteria treatment
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : सोशल मीडिया

कई बार अचानक ही पेट में दर्द होना शुरू हो जाता है। डॉक्टर से मिलने के बाद पता चलता है कि पेट में कीड़े हैं। ये कीड़े ज्यादातर बच्चों के पेट में पाए जाते हैं। पेट में कीडे पड़ना एक आम बात है। इसमें पाचन संबंधी विकार जैसे भूख न लगना, जी मिचलाना, उल्टी आना और कमजोरी होने लगती है। जब कीड़ों के लार्वे फेफड़े तक पहुंच जाते हैं, तो दमा रोग भी हो सकता है। बच्चों द्वारा मिट्टी खाने, दूषित भोजन खाने, गंदे कपड़े पहनने, शरीर की उचित सफाई न करने, बाहर का दूषित खाना खाने, मांस-मछली, गुड़, दही, सिरका आदि अधिक मात्रा में सेवन करने से पेट में कीड़े हो जाते हैं। आज हम आपको पेट में कीड़े होने के लक्षण और घरेलू उपचार के बारे में बताएंगे।

intestinal worms symptoms stomach bacteria treatment
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : Pixabay
पेट में कीड़े के लक्षण
  • जीभ सफेद और आंखे लाल हो जाती हैं।
  • होंठ सफेद, गालों पर धब्बे और शरीर में सूजन आदि के लक्षण दिखाई देते हैं।
  • गुदाद्वार तथा उसके आस-पास की त्वचा पर खुजली होती है।
  • मल में खून आना और उल्टी होना।
intestinal worms symptoms stomach bacteria treatment
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : Pixabay

घरेलू उपचार

पेट के कीड़ों से बचने का सबसे अच्छा तरीका है- स्वच्छता। खाने-पीने से पहले अच्छी तरह से हाथ धोना, ढ़ककर रखें भोजन, सड़क किनारे मिलने वाले कटे फलों से दूर ही रहना चाहिए।

छाछ में नमक तथा काली मिर्च का चूर्ण डालकर चार दिन तक पिएं।

आधा चम्मच हल्दी लेकर तवे पर सूखी भून लें। फिर इसे रात को सोते समय पानी से लें।

विज्ञापन
विज्ञापन
intestinal worms symptoms stomach bacteria treatment
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : सोशल मीडिया

एक चम्मच करेले का रस लेकर गर्म पानी में मिलाकर पिएं।

अजवाइन के सत्व की चार-पांच बूंदे पानी में डालकर सेवन करें।

दो चम्मच अनार का जूस रोजाना लेने से पेट के कीड़े मर जाते हैं।

विज्ञापन
intestinal worms symptoms stomach bacteria treatment
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : सोशल मीडिया

बच्चों को आधा चम्मच प्याज का रस दो- तीन दिन तक पिलाने से काफी लाभ होता है।

दही में शहद मिलाकर तीन-चार दिन तक सुबह-शाम खाने से पेट के कीड़े मर जाते हैं।

लहसुन की चटनी बनाकर उसमें थोड़ा सेंधा नमक डालकर सुबह-शाम चाटें। आराम मिलेगा।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें  लाइफ़ स्टाइल से संबंधित समाचार (Lifestyle News in Hindi), लाइफ़स्टाइल जगत (Lifestyle section) की अन्य खबरें जैसे हेल्थ एंड फिटनेस न्यूज़ (Health  and fitness news), लाइव फैशन न्यूज़, (live fashion news) लेटेस्ट फूड न्यूज़ इन हिंदी, (latest food news) रिलेशनशिप न्यूज़ (relationship news in Hindi) और यात्रा (travel news in Hindi)  आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़ (Hindi News)।  

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed