फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Health Tips: बेहतर स्वास्थ्य के लिए महिलाओं को जरूर करना चाहिए इन चीजों का सेवन, दूर रहेंगी कई बीमारियां

Tue, 08 Mar 2022 12:01 PM IST
अभिलाष श्रीवास्तव हेल्थ डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
हेल्थ डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: अभिलाष श्रीवास्तव Updated Tue, 08 Mar 2022 12:01 PM IST
विज्ञापन
international women's day, healthy and balanced diet for women's health
महिलाओं के लिए स्वस्थ आहार आवश्यक - फोटो : istock

संतुलित आहार को बेहतर स्वास्थ्य की आधारशिला मानी जाती है। इसमें किसी भी तरह की कोताही कई तरह की गंभीर स्वास्थ्य समस्याओं का कारण बन सकती है। आंकड़े बताते हैं कि भारतीय महिलाओं में आहार संबंधी गड़बड़ी के कारण पिछले कुछ वर्षों में कई तरह की गंभीर स्वास्थ्य समस्याओं का खतरा काफी बढ़ गया है। जंक फूड्स से बढ़ती दोस्ती और स्वस्थ आहार से दूरी, महिलाओं में मोटापे का कारण बन रही है, जिसे कई तरह की गंभीर बीमारियों का मुख्य कारण माना जाता है। हर साल 8 मार्च को महिलाओं को प्रोत्साहित करने के उद्देश्य से 'विश्व महिला दिवस' मनाया जाता है। इस महिला दिवस हम महिलाओं से जुड़े स्वास्थ्य मुद्दों को लेकर चर्चा कर रहे हैं।



स्वास्थ्य विशेषज्ञों की मानें तो चूंकि पुरुषों की तुलना में भारतीय महिलाओं में कई तरह की स्वास्थ्य समस्याओं का जोखिम अधिक होता है, ऐसे में उन्हें आहार पर विशेष ध्यान रखना चाहिए। भारतीय महिलाओं में एनीमिया यानी खून की कमी की समस्या काफी सामान्य है, यह भी आहार में विटामिन्स और फोलेट की कमी के कारण होता है। आइए आगे की स्लाइडों में जानते हैं कि बेहतर स्वास्थ्य के लिए महिलाओं को दैनिक आहार में किन चीजों को जरूर शामिल करना चाहिए?

international women's day, healthy and balanced diet for women's health
आहार में शामिल करें हरी सब्जियां - फोटो : Pixabay

हरी पत्तेदार सब्जियां
आहार विशेषज्ञों के मुताबिक सभी महिलाओं को दैनिक आहार में हरी पत्तेदार सब्जियों को जरूर शामिल करना चाहिए। आयरन और विटामिन्स से भरपूर पालक जैसी हरी पत्तेदार साग और सब्जियां शरीर को कई तरह के लाभ पहुंचा सकती हैं। पत्तेदार साग मैग्नीशियम, विटामिन-के, विटामिन-सी और फाइटोन्यूट्रिएंट्स से भरपूर होते हैं जो आपकी हड्डियों के स्वास्थ्य को बेहतर रखने में मदद करते हैं। महिलाओं में एनीमिया की समस्या काफी सामान्य होती है, पालक का सेवन आपको इससे बचा सकता है। 

international women's day, healthy and balanced diet for women's health
डेयरी उत्पादों का सेवन बहुत आवश्यक - फोटो : iStock

दूध और अन्य डेयरी उत्पाद
महिलाओं में समय के साथ हड्डियों की कमजोरी और इससे संबंधित गठिया जैसी अन्य समस्याओं का खतरा भी अधिक होता है। इससे बचाव के लिए रोजाना दूध और अन्य डेयरी उत्पादों का सेवन अवश्य सुनिश्चित करें। इसमें कैल्शियम, पोटेशियम, विटामिन बी-12 और राइबोफ्लेविन की भरपूर मात्रा पाई जाती है जो आपकी हड्डियों, दांतों और त्वचा को स्वस्थ रखने में मदद करती है। दही में मौजूद 'प्रोबायोटिक्स' भोजन के अच्छे पाचन में मदद करने के साथ शरीर के सूजन को कम करता है और इम्युनिटी को बढ़ावा देता है। पनीर का सेवन प्रोटीन की जरूरतों को पूरा कर सकता है।

विज्ञापन
विज्ञापन
international women's day, healthy and balanced diet for women's health
जरूर करें नट्स का सेवन - फोटो : Pixabay

जरूर खाएं नट्स 
बेहतर स्वास्थ्य के लिए सभी महिलाओं को आहार में नट्स जरूर शामिल करने चाहिए। सूखे मेवे विटामिन, खनिजों और स्वस्थ वसा के पावरहाउस के रूप में जाने जाते हैं। ये आपकी हड्डियों के लिए अच्छे होते हैं और याददाश्त को भी तेज करते हैं। बादाम जैसे मैग्नीशियम युक्त नट्स हड्डियों को मजबूत करने वाले खनिजों से भरे हुए हैं ,वहीं अखरोट में ओमेगा-3 फैट की अच्छी मात्रा होती है। हर दिन मुट्ठी भर नट्स खाएं, यह आदत संपूर्ण स्वास्थ्य में सुधार करने में मदद कर सकती है। 


----------------
नोट: यह लेख मेडिकल रिपोर्ट्स और स्वास्थ्य विशेषज्ञों की सुझाव के आधार पर तैयार किया गया है।

अस्वीकरण: अमर उजाला की हेल्थ एवं फिटनेस कैटेगरी में प्रकाशित सभी लेख डॉक्टर, विशेषज्ञों व अकादमिक संस्थानों से बातचीत के आधार पर तैयार किए जाते हैं। लेख में उल्लेखित तथ्यों व सूचनाओं को अमर उजाला के पेशेवर पत्रकारों द्वारा जांचा व परखा गया है। इस लेख को तैयार करते समय सभी तरह के निर्देशों का पालन किया गया है। संबंधित लेख पाठक की जानकारी व जागरूकता बढ़ाने के लिए तैयार किया गया है। अमर उजाला लेख में प्रदत्त जानकारी व सूचना को लेकर किसी तरह का दावा नहीं करता है और न ही जिम्मेदारी लेता है। उपरोक्त लेख में उल्लेखित संबंधित बीमारी के बारे में अधिक जानकारी के लिए अपने डॉक्टर से परामर्श लें।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें  लाइफ़ स्टाइल से संबंधित समाचार (Lifestyle News in Hindi), लाइफ़स्टाइल जगत (Lifestyle section) की अन्य खबरें जैसे हेल्थ एंड फिटनेस न्यूज़ (Health  and fitness news), लाइव फैशन न्यूज़, (live fashion news) लेटेस्ट फूड न्यूज़ इन हिंदी, (latest food news) रिलेशनशिप न्यूज़ (relationship news in Hindi) और यात्रा (travel news in Hindi)  आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़ (Hindi News)।  

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed