फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Inflammatory Syndrome: ब्रिटेन में बच्चों के दिल में सूजन और पेट दर्द ने बढ़ाई चिंता, 'कावासाकी' से तुलना

Tue, 28 Apr 2020 10:13 PM IST
निलेश कुमार लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: निलेश कुमार Updated Tue, 28 Apr 2020 10:13 PM IST
विज्ञापन
Inflammatory Syndrome Cases of heart swelling and abdominal pain in children rise amid coronavirus crisis in Britain
अलग-अलग उम्र के बच्चों के बीच देखे गए लक्षण(सांकेतिक तस्वीर) - फोटो : Pexels

कोरोना संक्रमण के बीच ब्रिटेन में बच्चों में दिल की सूजन, पेट में दर्द और डायरिया के लक्षण सामने आ रहे हैं। यहां की स्वास्थ्य संस्था नेशनल हेल्थ सर्विसेज ने बच्चों के लिए अलर्ट जारी किया है। पिछले तीन हफ्तों के दौरान आईसीयू में अलग-अलग उम्र के बच्चों के बीच देखे गए इन लक्षणों का संबंध कोरोना वायरस से हो सकता है। इसे डॉक्टरों के मुताबिक, ऐसे लक्षणों वाले कुछ बच्चों की रिपोर्ट पॉजिटिव भी आई है। स्वास्थ्य विशेषज्ञ इसे इनफ्लेमेट्री सिंड्रोम कह रहे हैं और इसकी तुलना शॉक सिंड्रोम और कावासाकी डिजीज से कर रहे हैं। आइए, जानते हैं इस बारे में विस्तार से।

Inflammatory Syndrome Cases of heart swelling and abdominal pain in children rise amid coronavirus crisis in Britain
बच्चा (सांकेतिक तस्वीर) - फोटो : Pexels

इस तरह के इनफ्लेमेट्री सिंड्रोम से कितने बच्चे संक्रमित हैं, यह आंकड़ा फिलहाल स्पष्ट नहीं हो पाया है। पीडियाट्रिक इंटेंसिव सोसाइटी ने इस संबंध में ट्वीट किया है कि बच्चों में शॉक सिंड्रोम, कावासाकी डिजीज और कोरोना तीनों के मिले-जुले लक्षण एक साथ दिख रहे हैं। शॉक सिंड्रोम और कावासाकी डिजीज में शरीर के अंदरूनी हिस्सों में सूजन होती है और बुखार के अलावा सांस लेने में तकलीफ होने लगती है। हालांकि विशेषज्ञ फिलहाल किसी निष्कर्ष पर नहीं पहुंचे हैं। उनके मुताबिक इसके पीछे की वजह कुछ और भी हो सकती है। 

Inflammatory Syndrome Cases of heart swelling and abdominal pain in children rise amid coronavirus crisis in Britain
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : Pixabay

कावासाकी डिजीज क्या है?

कावासाकी डिजीज शरीर की रक्तवाहिनियों से जुड़ी बीमारी है, जिसमें रक्तवाहिनी की दीवारों में सूजन होती है और यह सूजन हृदय तक रक्त पहुंचाने वाली धमनियों को कमजोर कर देती है। गंभीर स्थिति में हार्ट फेल्योर या हर्ट अटैक भी होने की संभावना होती है। बुखार के साथ त्वचा पर चकत्ते दिखना, हाथों और गले में सूजन और आंखों का लाल होना इसके लक्षणों में शामिल है। नए मामलों की तुलना कावासाकी से की जा रही है। 

विज्ञापन
विज्ञापन
Inflammatory Syndrome Cases of heart swelling and abdominal pain in children rise amid coronavirus crisis in Britain
पेट के दर्द से जूझ रहे बच्चों को खतरा है (प्रतीकात्मक तस्वीर) - फोटो : Pexels

नेशनल हेल्थ सर्विसेज के मुताबिक, बीते तीन हफ्ते से बच्चों में ये लक्षण दिख रहे हैं। ब्रिटेन के बाल रोग विशेषज्ञ डॉ. एलिजाबेथ विटेकर के मुताबिक इटली और स्पेन में भी ऐसे ही मामले देखे गए थे। उनके मुताबिक, फिलहाल ऐसे मामलों की संख्या कम है लेकिन नजरअंदाज नहीं किया जा सकता। मालूम हो कि विश्व स्वास्थ्य संगठन के मुताबिक, शरीर का बढ़ता तापमान, खांसी, डायरिया कोविड-19 के लक्षण हैं, जबकि इसके नए लक्षणों में गंध या स्वाद महसूस न होना भी शामिल है। कोरोना संकट के बीच यह चिंंता की बात है। पीडियाट्रिक इमरजेंसी रिसर्च के चेयरमैन डॉ. रोलैंड के मुताबिक, पेट के दर्द से जूझ रहे बच्चों को खतरा तो है, लेकिन इस बीमारी को जल्द ही समझना जरूरी है। 

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें  लाइफ़ स्टाइल से संबंधित समाचार (Lifestyle News in Hindi), लाइफ़स्टाइल जगत (Lifestyle section) की अन्य खबरें जैसे हेल्थ एंड फिटनेस न्यूज़ (Health  and fitness news), लाइव फैशन न्यूज़, (live fashion news) लेटेस्ट फूड न्यूज़ इन हिंदी, (latest food news) रिलेशनशिप न्यूज़ (relationship news in Hindi) और यात्रा (travel news in Hindi)  आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़ (Hindi News)।  

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed