गर्भावस्था के दौरान एक मां का स्वास्थ्य बेहद महत्वपूर्ण होता है। इसका असर मां और गर्भ में पल रहे बच्चे दोनों पर पड़ता है। इस समय के दौरान महिला के इम्यून सिस्टम में कई बदलाव आते हैं, जो गर्भावस्था को सफल बनाने में योगदान देते हैं। ऐसे में उचित पोषण के द्वारा मां की इम्यूनिटी बनाए रखने से मां और बच्चे दोनों को संक्रमण से सुरक्षित रखा जा सकता है। उचित पोषण की कमी और एनीमिया के कारण संक्रमण की संभावना बढ़ सकती है। इसलिए, खासतौर पर आज के दौर में जब दुनिया इस कोरोना संकट से जूझ रही है, मां और बच्चे दोनों के अच्छे स्वास्थ्य के लिए मजबूत इम्यूनिटी बहुत जरूरी हो जाती है।
{"_id":"5ee8bf69b22f155a2233b6e8","slug":"importance-of-maternal-immunity-and-expert-tips-to-boost-immune-system-and-prevent-infection-in-coronavirus-era","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"Maternal Immunity: कोरोना महामारी के दोर में बहुत जरूरी है 'मैटरनल इम्यूनिटी' ","category":{"title":"Health & Fitness","title_hn":"हेल्थ एंड फिटनेस","slug":"fitness"}}
Maternal Immunity: कोरोना महामारी के दोर में बहुत जरूरी है 'मैटरनल इम्यूनिटी'
Tue, 16 Jun 2020 07:25 PM IST
निलेश कुमार
लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: निलेश कुमार
Updated Tue, 16 Jun 2020 07:25 PM IST
विज्ञापन
Pregnancy
Pregnancy
- फोटो : पेक्सेल्स
पोषक तत्व कैसे इम्यूनिटी बढ़ाते हैं?
- आहार में मौजूद कई तरह के पोषक तत्व- इन्फ्लामेशन, इम्यून सैल फंक्शन और मॉड्यूलेशन को प्रभावित करते हैं। कुछ पोषक तत्वों की थोड़ी-सी कमी होने पर भी मां की इम्यूनिटी कम हो सकती है और बच्चे के जन्म से पहले संक्रमण की संभावना बढ़ जाती है। इससे गर्भ में पल रहे बच्चे में कई तरह की बीमारियों का जोखिम बढ़ जाता है, जिसका असर जन्म के बाद बच्चे के स्वास्थ्य पर पड़ता है।
Pregnancy
गर्भावस्था के दौरान महिला के इम्यून सिस्टम को मजबूत बनाने के लिए जिंक, विटामिन सी और विटामिन डी जैसे पोषक तत्वों का उचित मात्रा में सेवन करना बेहद जरूरी है। किसी भी पोषक तत्व की हल्की सी कमी इम्यून सिस्टम को कमजोर बना सकती है। खासतौर पर जिंक इम्यूनिटी बढ़ाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाता है, यह शरीर में कई तरह के एंटीऑक्सीडेंट एक्शन और सैल्यूलर रेग्यूलेशन में मदद करता है।
विज्ञापन
विज्ञापन
pregnancy
जिंक-
- एक एंटीऑक्सीडेंट और इम्यून रेग्यूलेटर है। इसका नियमित रूप से सेवन करना ज़रूरी है क्योंकि यह शरीर मैं भविष्य में प्रयोग के लिए जमा नहीं होता।
विज्ञापन
pregnancy
सेलेनियम-
- इम्यूनिटी बढ़ाने अैर इम्यून-सैल्स को सुरक्षित रखने में बेहद महत्वपूर्ण है। यह वायरस से लड़ने में मदद करता है।