{"_id":"6a2bad5991e0d6b7ee021ab0","slug":"impact-of-consumption-of-repeatedly-heated-cooking-oils-in-hindi-2026-06-12","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"Health Tips: स्ट्रीट फूड प्रेमी हो जाएं सावधान! रीयूज किए गए तेल से बढ़ सकता है कैंसर तक का खतरा!","category":{"title":"Health & Fitness","title_hn":"हेल्थ एंड फिटनेस","slug":"fitness"}}
Health Tips: स्ट्रीट फूड प्रेमी हो जाएं सावधान! रीयूज किए गए तेल से बढ़ सकता है कैंसर तक का खतरा!
Fri, 12 Jun 2026 03:31 PM IST
Shruti Gaur
हेल्थ डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
हेल्थ डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: Shruti Gaur
Updated Fri, 12 Jun 2026 03:31 PM IST
सार
Health Tips: क्या आपने कभी सड़क किनारे बनी दुकानों में तले जा रहे समोसे-कचौड़ी का तेल देखा है? अगर नहीं, तो आपको वो देखना चाहिए। यहां हम आपको इस तेल में पकाकर कुछ भी खाने के भयानक नुकसान बताएंगे।
विज्ञापन
जले हुए तेल में बना खाना खाते हैं तो क्या होगा?
- फोटो : AI
Health Tips: सड़क किनारे मिलने वाले समोसे, कचौड़ी, पकौड़े और अन्य तले हुए स्नैक्स का स्वाद भले ही लोगों को खूब पसंद आता हो, लेकिन इन्हें बनाने में इस्तेमाल होने वाला तेल आपकी सेहत के लिए गंभीर खतरा बन सकता है।
जले हुए तेल में बना खाना खाते हैं तो क्या होगा?
- फोटो : Adobe Stock
1. हृदय रोग का खतरा बढ़ता है
- जब तेल को बार-बार गर्म किया जाता है तो उसमें ट्रांस फैट की मात्रा बढ़ने लगती है।
- ट्रांस फैट शरीर में खराब कोलेस्ट्रॉल (LDL) को बढ़ाता है और अच्छे कोलेस्ट्रॉल (HDL) को कम करता है।
- इससे हार्ट अटैक, ब्लड प्रेशर और हृदय संबंधी बीमारियों का खतरा बढ़ सकता है।
जले हुए तेल में बना खाना खाते हैं तो क्या होगा?
- फोटो : Adobe Stock
2. कैंसर का जोखिम बढ़ सकता है
- विशेषज्ञों के अनुसार, बार-बार गर्म किए गए तेल में फ्री रेडिकल्स और जहरीले यौगिक बनने लगते हैं।
- ये कोशिकाओं को नुकसान पहुंचा सकते हैं और लंबे समय में कैंसर जैसी गंभीर बीमारियों का कारण बन सकते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
जले हुए तेल में बना खाना खाते हैं तो क्या होगा?
- फोटो : Freepik.com
3. पाचन तंत्र को पहुंचाता है नुकसान
- ऐसे तेल में बनी चीजें खाने से गैस, एसिडिटी, अपच, पेट दर्द और कब्ज जैसी समस्याएं हो सकती हैं।
- खराब तेल पाचन तंत्र पर अतिरिक्त दबाव डालता है।
विज्ञापन
जले हुए तेल में बना खाना खाते हैं तो क्या होगा?
- फोटो : Adobe Stock
4. मोटापा और डायबिटीज का खतरा
- रीयूज किए गए तेल में तले गए खाद्य पदार्थों में कैलोरी और हानिकारक फैट अधिक होते हैं।
- इनके नियमित सेवन से वजन बढ़ सकता है और टाइप-2 डायबिटीज का खतरा भी बढ़ सकता है।