फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Hand Wash Habit: बिना किसी कारण के ही बार-बार हाथ धोते हैं आप? जानें यह सेहत के लिए कितना है सही

Mon, 03 Feb 2025 10:33 AM IST
दीक्षा पाठक हेल्थ डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
हेल्थ डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: दीक्षा पाठक Updated Mon, 03 Feb 2025 10:33 AM IST
सार

Hand Wash Reason: जब कोरोना आया तो आप बिना हाथ धोए कुछ भी नहीं करते थे। हालांकि, अब परिस्थितियां बेहतर हो गई हैं। अगर आप बगैर किसी कारण के भी हाथ धो रहे हैं और यह आपकी आदत में शुमार हो गया तो यह चिंता का कारण बन सकती हैं। चलिए आपको इसके पीछे का कारण बताते हैं।

विज्ञापन
If You wash hands again and again without any reason Know how good it is for health and Other Details
बिना किसी कारण के ही बार-बार हाथ धोते हैं आप - फोटो : Freepik.com

Hand Wash OCD: बच्चों को बचपन से अच्छी आदतों की शिक्षा दी जाती है और सिखाया जाता है कि बाहर से आने के बाद खाना खाने से पहले हाथों को अच्छी तरह से धोएं। यही नहीं, वॉशरूम से आने के बाद भी हर कोई हाथ धोता है। अगर आप खांस रहे हैं या फिर छींक रहे हैं तो हाथ धोना सही होता है। यहां तक की जब कोरोना आया तो आप बिना हाथ धोए कुछ भी नहीं करते थे। हालांकि, अब परिस्थितियां बेहतर हो गई हैं। अगर आप बगैर किसी कारण के भी हाथ धो रहे हैं और यह आपकी आदत में शुमार हो गया तो यह चिंता का कारण बन सकती हैं। चलिए आपको इसके पीछे का कारण बताते हैं।

If You wash hands again and again without any reason Know how good it is for health and Other Details
बिना किसी कारण के ही बार-बार हाथ धोते हैं आप - फोटो : Freepik.com

बार-बार हाथ धोना नहीं है सही
अगर आप किसी काम को करने से पहले या बाद में भी बार-बार हाथ धोते हैं तो यह आदत बिल्कुल भी सही नहीं है। बार-बार हाथ धोने से आपके हाथों की सेहत खराब हो सकती है। यह आपके हाथों की नमी को खत्म कर सकती है। आप बार-बार हाथ धोने के लिए साबुन या हैंडवॉश का इस्तेमाल करते हैं तो यह आपके हाथों की स्किन को रूखी बना देती है, जिससे बाद में वह फटने लगती है।

If You wash hands again and again without any reason Know how good it is for health and Other Details
बिना किसी कारण के ही बार-बार हाथ धोते हैं आप - फोटो : इंस्टाग्राम

क्यों बार-बार हाथ धोते हैं लोग?
जिन लोगों की स्किन सेंसिटिव होती है, अगर वह लोग बार-बार हाथ धोते हैं तो उनके हाथों में जलन होने लगती है। यही नहीं, जो लोग बार-बार हाथ धोते हैं उन्हें ओसीडी यानी ऑब्सेसिव कंपल्सिव डिसऑर्डर होता है। ऐसे में उन्हें बार-बार हाथ साफ रखने की आदत होती है। अगर आपकी भी यह आदत नहीं छूट रही है तो आप इन टिप्स को फॉलो कर सकते हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
If You wash hands again and again without any reason Know how good it is for health and Other Details
जानें यह सेहत के लिए कितना है सही - फोटो : इंस्टाग्राम

क्यों होती है ये समस्या?
इसमें फोन-इंटरनेट से उनका कार्य जुड़ा होने वाले लोगों में तनाव और कार्य का दबाव के चलते ये स्थिति बनती है। बाकी लोगों में इंटरनेट एडिक्शन की वजह से ये विकार पनपता है। इनमें मरीजों की संख्या 20-25 साल की उम्र से शुरू हो जाती है।

विज्ञापन
If You wash hands again and again without any reason Know how good it is for health and Other Details
जानें यह सेहत के लिए कितना है सही - फोटो : इंस्टाग्राम

क्या है उपाय?
अगर आपको भी बार-बार हाथ धोने की आदत है तो आप हाथ धोने के बाद  मॉइश्चराइजर जरूर लगाएं। इससे आपके हाथों की नमी हमेशा बरकरार रहती हैं और वह रूखेपन से बच जाते हैं। अगर बिना किसी बात के ही आपका हाथ धोने का मन करता है तो आप इसके लिए डॉक्टर से भी कंसल्ट कर सकते हैं। हाथ धोना अच्छी आदत है, लेकिन इसकी अति हो जाती है तो यह सेहत पर बुरा प्रभाव भी छोड़ सकता है। ऐसे में हर चीज के बीच संतुलन बनाए रखना बहुत ही जरूरी है।
 

अस्वीकरण: अमर उजाला की हेल्थ एवं फिटनेस कैटेगरी में प्रकाशित सभी लेख डॉक्टर, विशेषज्ञों व अकादमिक संस्थानों से बातचीत के आधार पर तैयार किए जाते हैं। लेख में उल्लेखित तथ्यों व सूचनाओं को अमर उजाला के पेशेवर पत्रकारों द्वारा जांचा व परखा गया है। इस लेख को तैयार करते समय सभी तरह के निर्देशों का पालन किया गया है। संबंधित लेख पाठक की जानकारी व जागरूकता बढ़ाने के लिए तैयार किया गया है। अमर उजाला लेख में प्रदत्त जानकारी व सूचना को लेकर किसी तरह का दावा नहीं करता है और न ही जिम्मेदारी लेता है। उपरोक्त लेख में उल्लेखित संबंधित बीमारी के बारे में अधिक जानकारी के लिए अपने डॉक्टर से परामर्श लें।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें  लाइफ़ स्टाइल से संबंधित समाचार (Lifestyle News in Hindi), लाइफ़स्टाइल जगत (Lifestyle section) की अन्य खबरें जैसे हेल्थ एंड फिटनेस न्यूज़ (Health  and fitness news), लाइव फैशन न्यूज़, (live fashion news) लेटेस्ट फूड न्यूज़ इन हिंदी, (latest food news) रिलेशनशिप न्यूज़ (relationship news in Hindi) और यात्रा (travel news in Hindi)  आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़ (Hindi News)।  

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed