फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

सर्दियों में रहना है स्वस्थ तो ये पांच चीजें करना न भूलें, जानें इनके बारे में सबकुछ

Thu, 24 Dec 2020 08:24 AM IST
प्रकाश चंद जोशी लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: प्रकाश चंद जोशी Updated Thu, 24 Dec 2020 08:24 AM IST
विज्ञापन
If you want to stay healthy in winter do these five things
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : pixabay

व्यक्ति स्वस्थ रहने के लिए नाजाने क्या-क्या नहीं करता। अच्छे खाने से लेकर व्यायाम तक, हर वो जरूरी चीज को अपनाता है जो उसके लिए फायदेमंद है। लेकिन सर्दियों के मौसम में बीमारियों का खतरा बढ़ जाता है। ऐसे में खुद को स्वस्थ रखना काफी कठिन होता है, जिसके चलते ज्यादातर लोग इस मौसम मे बीमार पड़ते हैं। लेकिन ठंड के मौसम में कुछ चीजें ऐसी भी हैं, जिन्हें नियमित रूप से अपनाया जाए तो आप बीमारियों से कोसों दूर रह सकते हैं, और साथ ही आपका शरीर भी मजबूत हो सकता है। तो चलिए उन चीजों के बारे में जानते हैं।

If you want to stay healthy in winter do these five things
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : Pixabay

सर्दियों में सबसे पहली जरूरी चीज जो है, वो है व्यायाम करना। अगर आप पहले से व्यायाम करते हैं तो इसे सर्दियों के मौसम में आलस के चक्कर में ना छोड़ें, और अगर आप पहले से व्यायाम नहीं करते हैं तो सर्दियों से इसे करना शुरू कर सकते हैं। नियमित व्यायाम करना अवसाद में कमी लाता है और शरीर में खुशी का एहसास कराने वाले हार्मोन का स्राव करता है।

If you want to stay healthy in winter do these five things
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : iStock

सर्दी ऐसा मौसम है जिसमें अगर शरीरिक सक्रियता कम होती है, तो फिर वजन बढ़ने की आशंका भी बढ़ जाती है। ऐसे में व्यायाम करना सर्दी के मौसम में कभी नहीं छोड़ना चाहिए। इस मौसम में संतुलित भोजन करना चाहिए। शरीर को कार्बोहाइड्रेट के साथ ही प्रोटीन, तरल पदार्थ, वसा और फाइबर की काफी जरूरत होती है। इसलिए मौसमी फल व सब्जियां खानी चाहिए। अपने खाने में सलाद, सूप, हरी सब्जियों को शामिल करना चाहिए। साथ ही शरीर में पानी की कमी भी नहीं होने देना चाहिए।

विज्ञापन
विज्ञापन
If you want to stay healthy in winter do these five things
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : Pixabay

इसके अलावा सर्दियों में ठंडी हवाएं चलती हैं, जो हमारी त्वचा को शुष्क बना देती है। इस वजह से त्वचा को नमी की ज्यादा जरूरत होती है, लेकिन इसका मतलब ये नहीं कि आप अनावश्यक क्रीम या लोशन का इस्तेमाल करें। दरअसल, अगर आप त्वचा पर ज्यादा क्रीम लगाते हैं तो धूल-मिट्टी के कण काफी देर तक त्वचा पर ही जमे रहने की आशंका बढ़ती है। इससे त्वचा की एलर्जी और मुहांसे होने का खतरा बढ़ जाता है। इसके अलावा सर्दी में घर के अंदर कपड़े भी नहीं सुखाने चाहिए।

विज्ञापन
If you want to stay healthy in winter do these five things
(प्रतीकात्मक तस्वीर) - फोटो : pixabay

विशेषज्ञों के मुताबिक, गीले कपड़े घर के अंदर सुखाने से एसलडीहाइडेट और बेंजीन कण हवा में फैलते हैं जो त्वचा के लिए नुकसानदायक होते हैं। साथ ही सिर में दर्द, आंखों में जलन, गले में खराश और अस्थमा की समस्या से जूझ रहे लोगों की समस्या भी घर के अंदर कपड़े सुखाने से बढ़ सकती है। हालांकि, अगर आप गीले कपड़े घर के अंदर सुखाते भी हैं, तो घर की खिड़कियों को जरूर खुला रखें। इसके अलावा विटामिन डी की कमी ना हो इसके लिए सूर्य की रोशनी में जरूर बैठें। इससे मांसपेशियों में होने वाले दर्द में राहत मिल सकती है।

नोट: यह सलाह केवल आपको सामान्य जानकारी प्रदान करने के लिए दी गई है। आप किसी भी चीज का सेवन या कोई भी घरेलू उपाय करने से पहले अपने डॉक्टर या विशेषज्ञ से सलाह जरूर लें।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें  लाइफ़ स्टाइल से संबंधित समाचार (Lifestyle News in Hindi), लाइफ़स्टाइल जगत (Lifestyle section) की अन्य खबरें जैसे हेल्थ एंड फिटनेस न्यूज़ (Health  and fitness news), लाइव फैशन न्यूज़, (live fashion news) लेटेस्ट फूड न्यूज़ इन हिंदी, (latest food news) रिलेशनशिप न्यूज़ (relationship news in Hindi) और यात्रा (travel news in Hindi)  आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़ (Hindi News)।  

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed