अगर हमें तंदुरुस्त और स्वस्थ रहना है तो उसके लिए अच्छे खानपान और अच्छे व्यायाम की जरूरत होती है। हमारे शरीर को आयरन, कैल्शियम जैसी चीजों की बेहद आवश्यकता होती है। लेकिन इनके अलावा भी हमारे शरीर को विटामिन -बी12 की जरूरत होती है, क्योंकि आपने कई ऐसे लोगों को देखा होगा कि जिन्हें काफी थकान महसूस होती है। इन लोगों की इस थकान के पीछे विटामिन -बी12 की कमी होना हो सकता है। तो चलिए जानते हैं कि ये विटामिन हमारे शरीर के लिए क्यों जरूरी है।
अगर शरीर में है विटामिन-बी12 की कमी, तो इन बीमारी के हो सकते हैं शिकार
हमारे शरीर में कई आम पोषण संबंधी कमियां होती हैं, जिसमें से एक विटामिन -बी12 की कमी है। जहां ये कई शारीरिक कार्यों के लिए एक शक्तिशाली औषधि है, तो वहीं रक्त में विटामिन -बी12 की कमी के लक्षणों की एक विस्तृत विविधता है। अगर आपके शरीर में इस विटामिन -बी12 की कमी है, तो तनाव या थकान जैसी चीजें काफी महसूस होती हैं। कई बार आपने ध्यान दिया होगा कि आपको नींद आती है, आप थका हुआ महसूस करते हैं या फिर आपको चक्कर आने जैसा भी महसूस होता है। ये सब विटामिन -बी12 की कमी के कारण ही होता है।
जब आप व्यायाम करते हैं तो कई बार सांस लेने में तकलीफ होती है और इसके पीछे की वजह विटामिन -बी12 की कमी हो सकती है। ये विटामिन हीमोग्लोबिन के उत्पादन में अपना योगदान देता है, और साथ ही प्रोटीन रक्तप्रवाह में ऑक्सीजन का परिवहन करता है। वहीं, विटामिन की कमी से ऊतकों में ऑक्सीजन का प्रवाह कम हो सकता है और इसी वजह से सांस लेने में तकलीफ, कमजोरी और एनीमिया जैसी समस्याएं हो सकती हैं।
विटामिन -बी12 की कमी अगर शरीर में हो जाए तो फिर पुरानी कब्ज, गैस, दस्त, पेट खराब होना और भूख में कमी जैसी समस्याएं हो सकती हैं। ऐसे में इन सबमें राहत पाने के लिए आप विटामिन -बी12 के पूरक ले सकते हैं। साथ ही आप विटामिन -बी12 का इंजेक्शन भी ले सकते हैं, जिससे आपको फायदा मिल सकता है। इसके अलावा अगर शरीर में विटामिन -बी12 की कमी हो जाए, तो आपको पीलिया तक हो सकता है।
पीलिया होने पर आंखें और नाखून पीले रंग के हो जाते हैं। लाल रक्त कोशिका का उत्पादन विटामिन -बी12 पर ही निर्भर करता है। लेकिन अगर इस कोशिका का उत्पादन पर्याप्त मात्रा में न हो, तो एनीमिया की समस्या हो सकती है और इसी वजह से आपकी आंखें, नाखून और त्वचा पीले रंग की हो जाती है। यदि अगर आप अल्कोहल का सेवन करते हैं, तो भी आपको विटामिन -बी12 कमी होने का अधिक जोखिम है।
नोट: यह सलाह केवल आपको सामान्य जानकारी प्रदान करने के लिए दी गई है। आप किसी भी चीज का सेवन या कोई भी घरेलू उपाय करने से पहले अपने डॉक्टर या विशेषज्ञ से सलाह जरूर लें।