फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Oral Cancer: लंबे समय से मुंह में बना हुआ है छाला तो इसे गंभीरता से लें, हो सकते हैं कैंसर के लक्षण

Wed, 03 Sep 2025 06:42 PM IST
शिखर बरनवाल हेल्थ डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
हेल्थ डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: शिखर बरनवाल Updated Wed, 03 Sep 2025 06:42 PM IST
सार

Ulcers in The Mouth: मुंह में छाले होना एक आम समस्या है, लेकिन अगर ये समस्या लंबे समय तक बना रहे और ठीक न हो रहा हो, तो ये ओरल कैंसर का शुरुआती लक्षण हो सकता है। आइए इस लेख में इसी के बारे में विस्तार से जानते हैं।

विज्ञापन
If there is a blister in the mouth for a long time it could be a symptom of oral cancer
ओरल कैंसर, मुंह - फोटो : Adobe stock photos

Early Signs of Oral Cancer: अक्सर हम मुंह के अंदर होने वाले छोटे-मोटे छालों को सामान्य समझकर नजरअंदाज कर देते हैं। ये छाले आमतौर पर मसालेदार खाना खाने, पेट की गर्मी या विटामिन की कमी से होते हैं और कुछ ही दिनों में ठीक हो जाते हैं। लेकिन, अगर कोई छाला दो सप्ताह से ज्यादा समय तक बना रहे, ठीक न हो या उसका आकार बढ़ता जाए, तो यह एक गंभीर चेतावनी हो सकती है। यह मुंह के कैंसर का शुरुआती लक्षण हो सकता है। 



विश्व स्वास्थ्य संगठन (डब्लूएचओ) के अनुसार, मुंह का कैंसर दुनिया में सबसे आम कैंसर में से एक है। इसकी सबसे बड़ी वजह तम्बाकू और शराब का सेवन है। अगर इसके लक्षणों को समय पर पहचान लिया जाए, तो इसका इलाज संभव है। इसलिए मुंह में होने वाले हर बदलाव को गंभीरता से लेना और समय पर डॉक्टर से सलाह लेना बहुत जरूरी है। आइए इस लेख में इसी के बारे में जानते हैं 

If there is a blister in the mouth for a long time it could be a symptom of oral cancer
ओरल कैंसर, मुंह - फोटो : Freepik.com

ओरल कैंसर के लक्षण
मुंह के कैंसर के लक्षण सिर्फ छालों तक सीमित नहीं हैं। अगर आपके मुंह में कोई सफेद या लाल धब्बा दिखाई दे, जो आसानी से न जाए, तो यह चिंता का विषय है। इसके अलावा, मुंह में कोई गांठ या सूजन, खाना चबाने या निगलने में दर्द, या आवाज में बदलाव हो रहा है, तो ये भी इसके प्रमुख लक्षण हैं। ओरल कैंसर के लक्षणों में कई बार होंठ, मसूड़ों या जीभ पर भी छाले या घाव हो सकते हैं।

ये भी पढ़ें- Health Tips: आपको भी होती है सांस लेने में परेशानी? कहीं ये इन गंभीर बीमारियों का लक्षण तो नहीं

If there is a blister in the mouth for a long time it could be a symptom of oral cancer
ओरल कैंसर - फोटो : Freepik.com

तम्बाकू और शराब
मुंह के कैंसर का सबसे बड़ा कारण तम्बाकू और शराब का अत्यधिक सेवन है। सिगरेट, बीड़ी, सिगार, गुटखा और पान मसाला जैसे तम्बाकू उत्पादों में हानिकारक रसायन होते हैं जो मुंह की कोशिकाओं को नुकसान पहुंचाते हैं। ज्यादा शराब पीने से भी कैंसर का खतरा बढ़ जाता है। इन दोनों का एक साथ सेवन करने से खतरा कई गुना बढ़ जाता है।

ये भी पढ़ें- शोध में खुलासा: पुरुषों से ज्यादा महिलाओं में होती है एंग्जाइटी और डिप्रेशन की समस्या, जानें कारण और समाधान

विज्ञापन
विज्ञापन
If there is a blister in the mouth for a long time it could be a symptom of oral cancer
ओरल कैंसर - फोटो : Freepik.com

क्या करें?
मुंह के कैंसर से बचने का सबसे अच्छा तरीका है तम्बाकू और शराब का सेवन बंद करें। अपनी डाइट में हरी सब्जियां और फल शामिल करें, और मुंह की साफ-सफाई का ध्यान रखें। अगर किसी को इनमें कोई भी लक्षण दो सप्ताह से ज्यादा समय तक बना रहे, तो बिना देर किए डॉक्टर से संपर्क करें।

विज्ञापन
If there is a blister in the mouth for a long time it could be a symptom of oral cancer
ओरल कैंसर, मुंह - फोटो : Adobe stock photos
समय पर इलाज का महत्व
मुंह के कैंसर का शुरुआती चरण में पता लगने पर इसका सफल इलाज संभव है। शुरुआती चरण में सर्जरी, रेडिएशन या कीमोथेरेपी से इसका इलाज किया जा सकता है। लेकिन, अगर इसे नजरअंदाज किया जाए, तो यह शरीर के अन्य हिस्सों में भी फैल सकता है, जिससे इलाज मुश्किल हो जाता है। इसलिए जागरूकता और समय पर जांच ही इस बीमारी से बचने का सबसे प्रभावी तरीका है।

नोट: यह लेख मेडिकल रिपोर्टस से एकत्रित जानकारियों के आधार पर तैयार किया गया है।

अस्वीकरण: अमर उजाला की हेल्थ एवं फिटनेस कैटेगरी में प्रकाशित सभी लेख डॉक्टर, विशेषज्ञों व अकादमिक संस्थानों से बातचीत के आधार पर तैयार किए जाते हैं। लेख में उल्लेखित तथ्यों व सूचनाओं को अमर उजाला के पेशेवर पत्रकारों द्वारा जांचा व परखा गया है। इस लेख को तैयार करते समय सभी तरह के निर्देशों का पालन किया गया है। संबंधित लेख पाठक की जानकारी व जागरूकता बढ़ाने के लिए तैयार किया गया है। अमर उजाला लेख में प्रदत्त जानकारी व सूचना को लेकर किसी तरह का दावा नहीं करता है और न ही जिम्मेदारी लेता है। उपरोक्त लेख में उल्लेखित संबंधित बीमारी के बारे में अधिक जानकारी के लिए अपने डॉक्टर से परामर्श लें।
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें  लाइफ़ स्टाइल से संबंधित समाचार (Lifestyle News in Hindi), लाइफ़स्टाइल जगत (Lifestyle section) की अन्य खबरें जैसे हेल्थ एंड फिटनेस न्यूज़ (Health  and fitness news), लाइव फैशन न्यूज़, (live fashion news) लेटेस्ट फूड न्यूज़ इन हिंदी, (latest food news) रिलेशनशिप न्यूज़ (relationship news in Hindi) और यात्रा (travel news in Hindi)  आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़ (Hindi News)।  

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed