Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

सेहत की बात: शादी से पहले सभी लड़कियों को जरूर लगवानी चाहिए ये वैक्सीन, जानलेवा बीमारी से होगा बचाव

Mon, 16 Nov 2026 05:42 PM IST
अभिलाष श्रीवास्तव हेल्थ डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
हेल्थ डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: अभिलाष श्रीवास्तव Updated Mon, 16 Nov 2026 05:42 PM IST
सार

एचपीवी वैक्सीन सर्वाइकल कैंसर के जोखिमों को कम करने का अहम तरीका है। इसे यौन संपर्क शुरू होने से पहले लगवाना अधिक प्रभावी होता है। शादी से पहले वैक्सीन लगवाने की सलाह दी जाती रही है। टीकाकरण के बाद भी नियमित स्क्रीनिंग जरूरी है।

विज्ञापन
HPV Vaccine for Cervical Cancer Prevention know  Right Age for Vaccination
शादी से पहले एचपीवी वैक्सीन लगवाएं - फोटो : Amarujala.com/AI

जिस तरह से दुनियाभर में कई तरह की बीमारियों का खतरा बढ़ता जा रहा है, कम उम्र में ही लोग क्रॉनिक समस्याओं का शिकार हो रहे हैं इसे लेकर अब लोग भी पहले से ज्यादा जागरूक हो गए हैं। इसका सबसे आम उदाहरण ये है कि अब शादी से पहले कुंडली के साथ वर-वधू के हेल्थ रिपोर्ट्स पर भी ध्यान दिया जा रहा है।



शादी से पहले स्वास्थ्य से जुड़ी तैयारियों में आमतौर पर मेडिकल चेकअप, खान-पान और फिटनेस पर ध्यान दिया जाता है, लेकिन एक जरूरी वैक्सीन के बारे में अब भी बहुत कम लोगों को जानकारी  है। स्वास्थ्य विशेषज्ञ कहते हैं, सर्वाइकल कैंसर से बचाव में अहम भूमिका निभाने वाली एचपीवी वैक्सीन के बारे में लोगों को जागरूक होना जरूरी है।

डॉक्टर कहते हैं, सही उम्र में शादी से पहले एचपीवी वैक्सीन लगवाने से लड़कियों को गंभीर सर्वाइकल कैंसर के खतरे से बचाया जा सकता है। क्या आपने ये टीका लगवाया है?

Trending Videos
HPV Vaccine for Cervical Cancer Prevention know  Right Age for Vaccination
कैंसर से बचाने वाली वैक्सीन - फोटो : Adobe stock

एचपीवी यानी ह्यूमन पैपिलोमा वायरस एक आम वायरस है, जो मुख्य रूप से यौन संपर्क से फैल सकता है। इस वायरस के कुछ प्रकार के स्ट्रेन के लंबे समय तक शरीर में बने रहने से सर्वाइकल कैंसर का खतरा हो सकता है। एचपीवी वैक्सीन इस जोखिम को कम करने में मददगार हो सकती है।
 

  • विशेषज्ञ कम उम्र में, यौन संपर्क शुरू होने से पहले इसे लगवाने की सलाह देते हैं।
  • शादी की उम्र से पहले इस वैक्सीन को लेने से सर्वाइकल कैंसर के जोखिमों को कम करने में मदद मिल सकती है।
  • हर एचपीवी संक्रमण कैंसर में नहीं बदलता। अधिकतर संक्रमण शरीर की रोग प्रतिरोधक क्षमता खुद खत्म कर देती है, लेकिन कुछ संक्रमण लंबे समय तक बने रह सकते हैं। 
HPV Vaccine for Cervical Cancer Prevention know  Right Age for Vaccination
सर्वाइकल कैंसर से बचाने वाली वैक्सीन - फोटो : Freepik.com

शादी से पहले वैक्सीन क्यों लगवाने की सलाह दी जाती है?

अमर उजाला से बातचीत में डॉ अवधेश अहिरवार बताते हैं, एचपीवी वैक्सीन का सबसे अच्छा असर तब होता है, जब आप इसे वायरस के संपर्क में आने से पहले इसे लगवा ले। इसी वजह से विश्व स्वास्थ्य संगठन लड़कियों को 914 साल की उम्र में टीका लगाने की सलाह देता है। यानी सही समय शादी से काफी पहले का है।
 

  • शादी से पहले वैक्सीन लगवाने का मतलब यह नहीं कि शादी ही संक्रमण का कारण है। 
  • एचपीवी यौन संपर्क से फैल सकता है और वैक्सीन का उद्देश्य संभावित संक्रमण से पहले सुरक्षा देना है। 
  • अधिक उम्र में भी कुछ लोगों को वैक्सीन का लाभ मिल सकता है, लेकिन इसे समय रहते लगवाना आपके लिए ज्यादा फायदेमंद हो सकता है।
विज्ञापन
विज्ञापन
HPV Vaccine for Cervical Cancer Prevention know  Right Age for Vaccination
एचपीवीवैक्सीन - फोटो : Adobe Stock

वैक्सीन लगवाने से पहले किन बातों का ध्यान रखें?

डॉक्टर बताते हैं, वैक्सीन की खुराक और समय आपकी उम्र और स्वास्थ्य स्थितियों पर निर्भर करती है। 
 

  • गर्भावस्था में आमतौर पर एचपीवी वैक्सीन न लेने की सलाह दी जाती है।
  • पुरुषों को भी कुछ एचपीवी संक्रमणों और उनसे जुड़े कैंसर का खतरा हो सकता है। ऐसे में ज्यादा जोखिम वाले पुरुषों को भी ये वैक्सीन जरूर लगवा लेनी चाहिए।
  • मेडिकल रिपोर्ट्स से पता चलता है कि वैक्सीन पहले से मौजूद संक्रमण या उससे हुए कोशिकीय बदलावों को ठीक नहीं करती है, मसलन टीका लगवाने के बाद भी आप संक्रमण का शिकार हो सकते हैं।



--------------
नोट: यह लेख मेडिकल रिपोर्टस के आधार पर तैयार किया गया है।

अस्वीकरण: अमर उजाला की हेल्थ एवं फिटनेस कैटेगरी में प्रकाशित सभी लेख डॉक्टर, विशेषज्ञों व अकादमिक संस्थानों से बातचीत के आधार पर तैयार किए जाते हैं। लेख में उल्लेखित तथ्यों व सूचनाओं को अमर उजाला के पेशेवर पत्रकारों द्वारा जांचा व परखा गया है। इस लेख को तैयार करते समय सभी तरह के निर्देशों का पालन किया गया है। संबंधित लेख पाठक की जानकारी व जागरूकता बढ़ाने के लिए तैयार किया गया है। अमर उजाला लेख में प्रदत्त जानकारी व सूचना को लेकर किसी तरह का दावा नहीं करता है और न ही जिम्मेदारी लेता है। उपरोक्त लेख में उल्लेखित संबंधित बीमारी के बारे में अधिक जानकारी के लिए अपने डॉक्टर से परामर्श लें।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें  लाइफ़ स्टाइल से संबंधित समाचार (Lifestyle News in Hindi), लाइफ़स्टाइल जगत (Lifestyle section) की अन्य खबरें जैसे हेल्थ एंड फिटनेस न्यूज़ (Health  and fitness news), लाइव फैशन न्यूज़, (live fashion news) लेटेस्ट फूड न्यूज़ इन हिंदी, (latest food news) रिलेशनशिप न्यूज़ (relationship news in Hindi) और यात्रा (travel news in Hindi)  आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़ (Hindi News)।  

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed