फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Cervical cancer: एचपीवी वैक्सीन किस उम्र में सबसे ज्यादा असर करती है? इन बातों को भी जानिए

Mon, 22 Jun 2026 07:52 PM IST
Abhilash Srivastava हेल्थ डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
हेल्थ डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: Abhilash Srivastava Updated Mon, 22 Jun 2026 07:52 PM IST
सार

एचपीवी वैक्सीन सबसे अधिक प्रभावी तब मानी जाती है जब इसे वायरस के संपर्क में आने से पहले लगाया जाए। इसी कारण कई देशों में इसे कम उम्र के किशोरों और किशोरियों के नियमित टीकाकरण कार्यक्रम में शामिल किया गया है। 

विज्ञापन
hpv vaccine facts best age for hpv vaccination know why it is important
एचपीवी वैक्सीन - फोटो : Amarujala.com/AI

दुनियाभर में कई प्रकार के कैंसर के मामले तेजी से बढ़ते जा रहे हैं। पुरुषों में लंग्स, मुंह और प्रोस्टेट कैंसर जबकि महिलाओं में ब्रेस्ट और सर्वाइकल कैंसर होने का खतरा सबसे अधिक देखा जाता रहा है। महिलाओं में सर्वाइकल कैंसर के मामले भी तेजी से बढ़ते जा रहे हैं।



दुनियाभर में सर्वाइकल कैंसर से होने वाली कुल मौतों में से लगभग एक-चौथाई मौतें भारत में होती हैं। देश में हर साल लगभग 80,000 मौतें होती हैं। इसका मतलब है कि हर एक लाख महिलाओं में से लगभग 11.2 महिलाओं की मौत इस बीमारी से होती है।सर्वाइकल कैंसर का खतरा बढ़ता देखा जा रहा है हालांकि अच्छी खबर यह है कि इसके टीकाकरण और नियमित जांच के जरिए इसके खतरे को काफी कम किया जा सकता है। 

भारत में सर्वाइकल कैंसर के खतरे को कम करने के लिए हाल ही में सरकार ने 14 साल और उससे अधिक उम्र की लड़कियों के लिए पूरे देश में फ्री एचपीवी वैक्सीनेशन प्रोग्राम शुरू करने की घोषणा की थी।

hpv vaccine facts best age for hpv vaccination know why it is important
एचपीवी वैक्सीनेशन - फोटो : Freepik.com

एचपीवी संक्रमण से बचाव के लिए वैक्सीन

ह्यूमन पैपिलोमावायरस यानी एचपीवी वायरस को इस संक्रमण का प्रमुख कारण माना जाता है। इससे सर्वाइकल कैंसर के साथ-साथ गले, गुदा और जननांगों से जुड़े कुछ अन्य कैंसर का भी खतरा रहता है।  विशेषज्ञों के अनुसार एचपीवी वैक्सीन इन जोखिमों को कम करने में सबसे अधिक प्रभावी मानी जाती है।
 

  • वैक्सीन तब सबसे ज्यादा असरदार मानी जाती है जब इसे वायरस के संपर्क में आने से पहले लगाया जाए। 
  • यही कारण है कि इसे कम उम्र के किशोरियों को लगाने की सलाह दी जाती है। 
hpv vaccine facts best age for hpv vaccination know why it is important
क्यों जरूरी है एचपीवी वैक्सीन? - फोटो : Adobe stock

किस उम्र में लगवाएं वैक्सीन?

स्वास्थ्य विशेषज्ञ कहते हैं वैक्सीन लगवाने के बाद भी महिलाओं को डॉक्टर की सलाह के अनुसार सर्वाइकल कैंसर की नियमित स्क्रीनिंग कराते रहना चाहिए।
 

  • सामान्यतः 9-14 वर्ष की आयु में और यौन संपर्क शुरू होने से पहले, एचपीवी वैक्सीन सबसे प्रभावी मानी जाती है।
  • इस समय तक अधिकांश बच्चों का वायरस से संपर्क नहीं हुआ होता। 
  • इसमें वैक्सीन की दो डोज लगाई जाती है। पहली डोज के 6-12 महीने के बीच दूसरा टीका लगाया जाता है।
विज्ञापन
विज्ञापन
hpv vaccine facts best age for hpv vaccination know why it is important
एचपीवी वैक्सीन - फोटो : Amarujala.com/AI

क्या लड़कों को भी लगवानी चाहिए वैक्सीन?

कई विशेषज्ञ लड़कों के लिए भी एचपीवी टीकाकरण की सिफारिश करते हैं।

पुरुषों में एचपीवी संक्रमण गले का कैंसर, गुदा कैंसर, पेनाइल कैंसर और जननांगों पर वार्ट्स जैसी समस्याएं पैदा कर सकता है। यदि पुरुषों का टीकाकरण नहीं होता, तो संक्रमण का फैलाव भी जारी रहता है। इसलिए समलैंगिकों का वैक्सीनेशन भी जरूरी है। विस्तृत जानकारी के लिए यहां क्लिक करें।




--------------
नोट: यह लेख मेडिकल रिपोर्टस के आधार पर तैयार किया गया है।

अस्वीकरण: अमर उजाला की हेल्थ एवं फिटनेस कैटेगरी में प्रकाशित सभी लेख डॉक्टर, विशेषज्ञों व अकादमिक संस्थानों से बातचीत के आधार पर तैयार किए जाते हैं। लेख में उल्लेखित तथ्यों व सूचनाओं को अमर उजाला के पेशेवर पत्रकारों द्वारा जांचा व परखा गया है। इस लेख को तैयार करते समय सभी तरह के निर्देशों का पालन किया गया है। संबंधित लेख पाठक की जानकारी व जागरूकता बढ़ाने के लिए तैयार किया गया है। अमर उजाला लेख में प्रदत्त जानकारी व सूचना को लेकर किसी तरह का दावा नहीं करता है और न ही जिम्मेदारी लेता है। उपरोक्त लेख में उल्लेखित संबंधित बीमारी के बारे में अधिक जानकारी के लिए अपने डॉक्टर से परामर्श लें।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें  लाइफ़ स्टाइल से संबंधित समाचार (Lifestyle News in Hindi), लाइफ़स्टाइल जगत (Lifestyle section) की अन्य खबरें जैसे हेल्थ एंड फिटनेस न्यूज़ (Health  and fitness news), लाइव फैशन न्यूज़, (live fashion news) लेटेस्ट फूड न्यूज़ इन हिंदी, (latest food news) रिलेशनशिप न्यूज़ (relationship news in Hindi) और यात्रा (travel news in Hindi)  आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़ (Hindi News)।  

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed