फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

सावधान: आंखों और किडनी पर गंभीर असर डाल सकती है टाइप-2 डायबिटीज, ऐसे लक्षणों को न करें अनदेखा

Fri, 22 Oct 2021 02:12 PM IST
Abhilash Srivastava हेल्थ डेस्क,अमर उजाला, नई दिल्ली
हेल्थ डेस्क,अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: Abhilash Srivastava Updated Fri, 22 Oct 2021 02:12 PM IST
विज्ञापन
how type 2 diabetes affects the eyes and kidney, all you need to know
खतरनाक हो सकती है टाइप-2 डायबिटीज की समस्या - फोटो : iStock

Medically reviewed by-


डॉ वसीम गौहरी
डायबिटोलॉजिस्ट
मुंबई


मधुमेह एक गंभीर बीमारी है, जिससे विश्व स्तर पर करोड़ों लोग ग्रसित हैं। आंकड़ों से पता चलता है कि दुनियाभर में अनुमानित 462 मिलियन (46.2 करोड़) से अधिक लोग इस गंभीर स्वास्थ्य समस्या के साथ जी रहे हैं। भारत के संदर्भ में बात करें तो यहां स्थिति और भी गंभीर देखने को मिल रही है, साल दर साल भारत में डायबिटीज रोगियों के मामलों में उछाल देखा जा रहा है। स्वास्थ्य विशेषज्ञों के मुताबिक जीवनशैली में गड़बड़ी और स्वस्थ खान-पान के अभाव के कारण लोगों में इस गंभीर रोग का खतरा बढ़ता जा रहा है। एक दशक पहले जहां डायबिटीज को उम्र के साथ होने वाली बीमारी माना जाता था वहीं अब बहुत कम आयु के लोगों में भी इस समस्या का निदान किया जा रहा है।

डॉक्टरों के मुताबिक डायबिटीज मुख्यरूप से दो प्रकार की होती है- टाइप-1 और टाइप-2। इसमें टाइप-2 डायबिटीज को ज्यादा गंभीर माना जाता है। इसके अलावा यह पुरुषों और महिलाओं को अलग तरह से प्रभावित करती है। अगर समय रहते इसके संकेतों को पहचान लिया जाए तो डायबिटीज के खतरे को बढ़ने और गंभीर रूप लेने से रोका जा सकता है। आइए आगे की स्लाइडों में इस बारे में विस्तार से जानते हैं। 

how type 2 diabetes affects the eyes and kidney, all you need to know
डायबिटीज की समस्या - फोटो : iStock

डायबिटीज की समस्या
डायबिटीज मुख्यरूप से ब्लड शुगर के अनियंत्रित स्तर और इंसुलिन प्रतिरोध के कारण होने वाली बीमारी है। अग्न्याशय में शुरू होने वाली यह समस्या धीरे-धीरे शरीर के विभिन्न अंगों को प्रभावित करना शुरू कर देती है। यही कारण है कि इस रोग को 'साइलेंट किलर' के रूप में भी जाना जाता है। स्वास्थ्य विशेषज्ञ बताते हैं, ब्लड शुगर का स्तर बढ़ने पर शरीर स्वयं संकेत देना शुरू कर देता है, इसे समय पर पहचान करके डायबिटीज को बढ़ने से रोका जा सकता है। 

how type 2 diabetes affects the eyes and kidney, all you need to know
डायबिटीज में त्वचा की समस्याएं - फोटो : iStock

त्वचा संबंधी संकेत
डायबिटीज वाले रोगियों में घावों के धीमे भरने, बार-बार कटने और चोट को ठीक होने में अधिक समय लगता है। त्वचा के सूखे, खुजलीदार पैच मधुमेह का एक सामान्य चेतावनी संकेत होते हैं जिसे लोग अनदेखा कर देते हैं। इसे 'एंथोसिस नाइग्रिकन्स' के रूप में जाना जाता है। ऐसी स्थिति तब होती है जब शरीर में थायरॉयड का स्तर बाधित हो जाता हो। इसमें गर्दन, बगल या कमर पर काले रंग की सिलवटों दिखाई देने लगती हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
how type 2 diabetes affects the eyes and kidney, all you need to know
डायबिटीज में आंखों से संबंधित दिक्कतें - फोटो : iStock

दृष्टि से संबंधित लक्षण
डायबिटीज के कारण लोगों को कम दिखाई देने की समस्या हो सकती है, हालांकि यह मधुमेह के दीर्घकालिक दुष्प्रभावों से जुड़ी होती हैं। टाइप -2 डायबिटीज में रोगियों को धुंधलापन या चीजों को स्पष्ट रूप से न देख पाने की समस्या हो सकती है। ब्लड शुगर के स्तर के बढ़ने के साथ आंखों की जटिलताएं और भी गंभीर रूप ले सकती हैं। गंभीर स्थिति में अंधेपन की भी समस्या हो सकती है। 

विज्ञापन
how type 2 diabetes affects the eyes and kidney, all you need to know
डायबिटीज के लक्षण - फोटो : Social Media

बार-बार पेशाब जाने की समस्या
बार-बार पेशाब आना संकेत हो सकता है कि आपके ब्लड शुगर का स्तर बढ़ रहा है। अक्सर पेशाब का अनुभव तब होता है जब किडनी को ब्लड शुगर के स्तर को विनियमित करने में कठिनाई होती है। ध्यान देने योग्य एक विशेष संकेत यह भी है यदि आप रात में अधिक बार पेशाब करने की इच्छा महसूस करते हैं, तो इसे मधुमेह का संकेत माना जा सकता है। 


----------------
नोट: यह लेख स्वास्थ्य विशेषज्ञ के सुझाव के आधार पर तैयार किया गया है।

अस्वीकरण: अमर उजाला की हेल्थ एवं फिटनेस कैटेगरी में प्रकाशित सभी लेख डॉक्टर, विशेषज्ञों व अकादमिक संस्थानों से बातचीत के आधार पर तैयार किए जाते हैं। लेख में उल्लेखित तथ्यों व सूचनाओं को अमर उजाला के पेशेवर पत्रकारों द्वारा जांचा व परखा गया है। इस लेख को तैयार करते समय सभी तरह के निर्देशों का पालन किया गया है। संबंधित लेख पाठक की जानकारी व जागरूकता बढ़ाने के लिए तैयार किया गया है। अमर उजाला लेख में प्रदत्त जानकारी व सूचना को लेकर किसी तरह का दावा नहीं करता है और न ही जिम्मेदारी लेता है। उपरोक्त लेख में उल्लेखित संबंधित बीमारी के बारे में अधिक जानकारी के लिए अपने डॉक्टर से परामर्श लें।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें  लाइफ़ स्टाइल से संबंधित समाचार (Lifestyle News in Hindi), लाइफ़स्टाइल जगत (Lifestyle section) की अन्य खबरें जैसे हेल्थ एंड फिटनेस न्यूज़ (Health  and fitness news), लाइव फैशन न्यूज़, (live fashion news) लेटेस्ट फूड न्यूज़ इन हिंदी, (latest food news) रिलेशनशिप न्यूज़ (relationship news in Hindi) और यात्रा (travel news in Hindi)  आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़ (Hindi News)।  

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed