फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Health Tips: आपकी किचन में ही मौजूद है जोड़ों-शरीर दर्द की देसी दवा, एक महीने कर लें सेवन तो मिलेंगे कई फायदे

Thu, 12 Dec 2024 07:23 PM IST
अभिलाष श्रीवास्तव हेल्थ डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
हेल्थ डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: अभिलाष श्रीवास्तव Updated Thu, 12 Dec 2024 07:23 PM IST
विज्ञापन
how turmeric is good for overall health know turmeric benefits for pain relief in hindi
दर्द से कैसे आराम पाएं - फोटो : Freepik.com

हमारे किचन में कई ऐसे मसाले मौजूद होते हैं, जिनको अध्ययनों में बहुत फायदेमंद पाया गया है। हल्की ऐसा ही एक मसाला है जिससे न सिर्फ भोजन का स्वाद बढ़ता है साथ ही इससे सेहत को भी कई प्रकार के लाभ हो सकते हैं। हल्दी में करक्यूमिन नामक तत्व होता है जो इसे विशेष फायदेमंद बनाता है।



हल्दी एक अद्भुत औषधि है जो हमें कई प्रकार की बीमारियों और स्वास्थ्य समस्याओं से बचा सकती है। नियमित हल्दी का सेवन प्रतिरक्षा प्रणाली को बेहतर बनाने, दर्द को कम करने, कई तरह के संक्रमण से बचाने में फायदेमंद हो सकती है। आहार में हल्दी को जरूर शामिल करें या फिर नियमित रूप से हल्दी वाले दूध का सेवन करें।

how turmeric is good for overall health know turmeric benefits for pain relief in hindi
हल्दी के फायदे - फोटो : Freepik.com

हल्दी को आहार में शामिल करने के फायदे

स्वास्थ्य विशेषज्ञ बताते हैं, हल्दी के एंटीसेप्टिक और एंटीबैक्टीरियल गुण चोट, कटने या जलने पर जल्दी से घाव भरने में मदद करते हैं। हल्दी लगाने से घाव में इन्फेक्शन का खतरा कम होता है और वह जल्दी ठीक होता है। इसके अलावा हल्दी में एंटी-ऑक्सीडेंट्स और एंटी-इंफ्लेमेटरी गुण भी होते हैं जो शरीर को संक्रामक रोगों से सुरक्षा देते हैं।

आइए हल्दी के सेवन से होने वाले फायदों के बारे में जानते हैं।

how turmeric is good for overall health know turmeric benefits for pain relief in hindi
हल्दी में मौजूद पोषक तत्व - फोटो : Freepik.com

हल्दी में कैंसर रोधी गुण

हल्दी के एंटी-ऑक्सीडेंट्स और एंटी-इंफ्लेमेटरी गुण इम्युनिटी पावर को बढ़ाने में मदद करते हैं। शरीर को फ्री-रेडिकल्स से होने वाले नुकसान से बचाकर हल्दी इम्यून सिस्टम को मजबूत करती है, जिससे बार-बार बीमारियां नहीं होती। रिसर्च में यह भी पाया गया है कि हल्दी में कैंसर रोधी गुण भी होते हैं, जो कैंसर सेल्स के विकास को रोकने में सहायक होते हैं। यानी आहार में इस एक चीज को शामिल करना आपको कई गंभीर बीमारियों से बचाने में सहायक हो सकती है।

विज्ञापन
विज्ञापन
how turmeric is good for overall health know turmeric benefits for pain relief in hindi
दर्द की समस्या - फोटो : freepik.com

एंटी-इंफ्लेमेटरी गुण से दर्द-सूजन में आराम

हल्दी में प्राकृतिक एंटी-इंफ्लेमेटरी तत्व होते हैं, जो शरीर के अंदरूनी और बाहरी सूजन को कम करने में सहायक होते हैं। गठिया, जोड़ों के दर्द और मांसपेशियों में सूजन से राहत पाने के लिए हल्दी को उपयोगी माना जाता है। जिन लोगों को अक्सर शरीर में दर्द रहता है, चोट के कारण दर्द रहता है उन्हें नियमित रूप से हल्दी वाले दूध के सेवन से लाभ मिल सकता है।

विज्ञापन
how turmeric is good for overall health know turmeric benefits for pain relief in hindi
त्वचा में निखार कैसे आए - फोटो : Adobe stock

त्वचा में निखार

हल्दी में एंटीबैक्टीरियल और एंटीफंगल गुण होते हैं जो त्वचा संबंधी संक्रमणों से सुरक्षा प्रदान करते हैं। हल्दी का सेवन करने से त्वचा में निखार आता है और इसे लगाने से मुंहासे, दाग-धब्बे और अन्य समस्याओं में भी आराम मिलता है। ये पाचन क्रिया में सुधार लाने के लिए भी फायदेमंद है। इसमें मौजूद करक्यूमिन पित्ताशय से बाइल (पित्त) का स्राव बढ़ाती है जिससे पाचन बेहतर होता है। गैस, बदहजमी और एसिडिटी जैसी समस्याओं से राहत पाने के लिए आहार में हल्दी को जरूर शामिल करें।


--------------
नोट: यह लेख मेडिकल रिपोर्टस से एकत्रित जानकारियों के आधार पर तैयार किया गया है। 

अस्वीकरण: अमर उजाला की हेल्थ एवं फिटनेस कैटेगरी में प्रकाशित सभी लेख डॉक्टर, विशेषज्ञों व अकादमिक संस्थानों से बातचीत के आधार पर तैयार किए जाते हैं। लेख में उल्लेखित तथ्यों व सूचनाओं को अमर उजाला के पेशेवर पत्रकारों द्वारा जांचा व परखा गया है। इस लेख को तैयार करते समय सभी तरह के निर्देशों का पालन किया गया है। संबंधित लेख पाठक की जानकारी व जागरूकता बढ़ाने के लिए तैयार किया गया है। अमर उजाला लेख में प्रदत्त जानकारी व सूचना को लेकर किसी तरह का दावा नहीं करता है और न ही जिम्मेदारी लेता है। उपरोक्त लेख में उल्लेखित संबंधित बीमारी के बारे में अधिक जानकारी के लिए अपने डॉक्टर से परामर्श लें।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें  लाइफ़ स्टाइल से संबंधित समाचार (Lifestyle News in Hindi), लाइफ़स्टाइल जगत (Lifestyle section) की अन्य खबरें जैसे हेल्थ एंड फिटनेस न्यूज़ (Health  and fitness news), लाइव फैशन न्यूज़, (live fashion news) लेटेस्ट फूड न्यूज़ इन हिंदी, (latest food news) रिलेशनशिप न्यूज़ (relationship news in Hindi) और यात्रा (travel news in Hindi)  आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़ (Hindi News)।  

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed