फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

आज का हेल्थ टिप्स: मानसिक रूप से स्वस्थ रहने के लिए आहार में शामिल कीजिए यह चार चीजें

Sun, 10 Oct 2021 11:27 AM IST
Abhilash Srivastava हेल्थ डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
हेल्थ डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: Abhilash Srivastava Updated Sun, 10 Oct 2021 11:27 AM IST
विज्ञापन
how to stay fit mentally, what to eat for good mental health
मानसिक स्वास्थ्य - फोटो : Pixabay

काम के दबाव, सामाजिक-पारिवारिक कारणों के चलते तनाव या चिंतित महसूस करना सामान्य है। हालांकि यह समस्या अगर आपको लगातर बनी रहती है और इसके चलते आपके दैनिक कार्यों पर प्रभाव पड़ता है, तो इस बारे में  सावधान हो जाने की जरूरत है। स्वास्थ्य विशेषज्ञों के मुताबिक कोरोना के बाद चीजों को लेकर लोगों के मन में अनिश्चितता के कारण मानसिक स्वास्थ्य समस्याओं के मामले बढ़े हैं। मानसिक स्वास्थ्य को लेकर लोगों को जागरूक करने के लिए हर साल 10 अक्टूबर को 'वर्ल्ड मेंटल हेल्थ डे' के रूप में मनाया जाता है।



स्वास्थ्य विशेषज्ञों के मुताबिक मस्तिष्क को स्वस्थ बनाए रखने के लिए नियमित व्यायाम के साथ आहार में पौष्टिक चीजों को शामिल करना आवश्यक होता है। उचित आहार सुनिश्चित करने से न केवल आपकी प्रतिरक्षा प्रणाली और हृदय को बेहतर कार्य करने में मदद मिलती है, साथ ही यह आपके मूड, नींद और पाचन में भी सुधार करता है। वर्ल्ड मेंटल हेल्थ डे के अवसर पर आइए ऐसे ही कुछ चीजों के बारे में जानते हैं जिनका सेवन मानसिक सेहत के लिए फायदेमंद माना जाता है।

how to stay fit mentally, what to eat for good mental health
पौष्टिक आहार का सेवन करना आवश्यक - फोटो : Pixabay

पौष्टिक आहार का सेवन करें
स्वास्थ्य विशेषज्ञों के मुताबिक समग्र स्वास्थ्य को बढ़ावा देने से लेकर मस्तिष्क को स्वस्थ रखने में पौष्टिक आहार की महत्वपूर्ण भूमिका होती है। तमाम प्रकार की मानसिक समस्याओं से बचे रहने के लिए दैनिक आहार में हरी सब्जियों, फल, साबुत अनाज,प्रोटीन, ओमेगा-3 जैसे पोषक तत्वों को शामिल करना आवश्यक होता है। चिंता, अवसाद जैसी समस्याओं से बचे रहने के लिए सभी लोगों को शराब-धूम्रपान से परहेज करना चाहिए।

how to stay fit mentally, what to eat for good mental health
साबुत अनाज सेहत के लिए फायदेमंद - फोटो : Pixabay

साबुत अनाज का सेवन करें
स्वास्थ्य विशेषज्ञों के मुताबिक मानसिक रूप से स्वस्थ रहने के लिए सेम, सोया, जई जैसे साबुत अनाज का सेवन जरूर करना चाहिए। साबुत अनाज मस्तिष्क को ट्रिप्टोफैन को अवशोषित करने में मदद करते हैं। ओट्स, चीज, नट्स जैसे आहार को ट्रिप्टोफैन का अच्छा स्रोत माना जाता है। ट्रिप्टोफैन यौगिक, मस्तिष्क के कार्य को बढ़ाते हुए अवसाद और चिंता के लक्षणों को कम करने में सहायक होते हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
how to stay fit mentally, what to eat for good mental health
मस्तिष्क के लिए पालक के फायदे - फोटो : Pixabay

मस्तिष्क के लिए पालक के फायदे
पालक और अन्य पत्तेदार साग, मस्तिष्क को पर्याप्त मात्रा में फोलिक एसिड प्रदान करते हैं, जिससे अवसाद और चिंता जैसी समस्याओं का जोखिम कम हो जाता है। अनिद्रा से लड़ने और तमाम तरह के मानसिक विकारों के खतरे को कम करने में भी पालक खाना आपके लिए फायदेमंद हो सकता है। अध्ययनों से पता चलता है कि वृद्धावस्था में डेमेंशिया के खतरे को कम करने में पालक का सेवन फायदेमंद हो सकता है।

विज्ञापन
how to stay fit mentally, what to eat for good mental health
दही के फायदे - फोटो : iStock
रोज खाएं दही
दही को प्रोबायोटिक्स के साथ कई प्रकार के विटामिन्स का उत्कृष्ट स्रोत माना जाता है। पाचन स्वास्थ्य से जुड़ी समस्याओं को कम करने के साथ प्रोबायोटिक्स, तनाव और चिंता जैसे विकारों को कम करने में भूमिका निभाता है। दही के सेवन से पोटेशियम और मैग्नीशियम भी प्राप्त किया जा सकता है जो ऑक्सीजन को मस्तिष्क तक पहुंचने में मदद करता है और इसके कार्य करने की क्षमता में सुधार करता है।

----------------
नोट: यह लेख मेडिकल रिपोर्टस से एकत्रित जानकारियों के आधार पर तैयार किया गया है। 

अस्वीकरण: अमर उजाला की हेल्थ एवं फिटनेस कैटेगरी में प्रकाशित सभी लेख डॉक्टर, विशेषज्ञों व अकादमिक संस्थानों से बातचीत के आधार पर तैयार किए जाते हैं। लेख में उल्लेखित तथ्यों व सूचनाओं को अमर उजाला के पेशेवर पत्रकारों द्वारा जांचा व परखा गया है। इस लेख को तैयार करते समय सभी तरह के निर्देशों का पालन किया गया है। संबंधित लेख पाठक की जानकारी व जागरूकता बढ़ाने के लिए तैयार किया गया है। अमर उजाला लेख में प्रदत्त जानकारी व सूचना को लेकर किसी तरह का दावा नहीं करता है और न ही जिम्मेदारी लेता है। उपरोक्त लेख में उल्लेखित संबंधित बीमारी के बारे में अधिक जानकारी के लिए अपने डॉक्टर से परामर्श लें।
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें  लाइफ़ स्टाइल से संबंधित समाचार (Lifestyle News in Hindi), लाइफ़स्टाइल जगत (Lifestyle section) की अन्य खबरें जैसे हेल्थ एंड फिटनेस न्यूज़ (Health  and fitness news), लाइव फैशन न्यूज़, (live fashion news) लेटेस्ट फूड न्यूज़ इन हिंदी, (latest food news) रिलेशनशिप न्यूज़ (relationship news in Hindi) और यात्रा (travel news in Hindi)  आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़ (Hindi News)।  

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed