कोरोना वायरस पूरी दुनिया के लिए महामारी बना हुआ है। इससे संक्रमित होने वालों की संख्या हर दिन बढ़ती जा रही है। इससे हो रही मौतों का आंकड़ा भी हर दिन बढ़ रहा है। कोरोना से बचाव के लिए भारत समेत दुनियाभर के कई देशों में 120 से ज्यादा तरह की वैक्सीन पर काम हो रहा है, जिनमें से 21 से ज्यादा वैक्सीन क्लीनिकल ट्रायल फेज में है। वैक्सीन के अलावा कोरोना के इलाज के लिए दवाओं को लेकर भी शोध हो रहे हैं। शोध के बाद इलाज के नए तरीके भी सामने आ रहे हैं। ब्रिटेन के शोधकर्ताओं ने कोरोना वायरस के इलाज के लिए एक ऐसी नई पद्धति विकसित की है, जिससे वायरस को खत्म कर पाना मुमकिन होगा।
Coronavirus: एयरोसोल की वार से बच नहीं पाएगा कोरोना, नाक और गले में मौजूद वायरस को करेगा खत्म
लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: निलेश कुमार
Updated Wed, 22 Jul 2020 01:09 PM IST
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
