{"_id":"60b88f4088484748af2595c7","slug":"how-to-get-you-smell-sense-back-in-hindi","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"सूंघने की क्षमता को वापिस लाने के लिए आजमाकर देखें ये आसान उपाय","category":{"title":"Health & Fitness","title_hn":"हेल्थ एंड फिटनेस","slug":"fitness"}}
सूंघने की क्षमता को वापिस लाने के लिए आजमाकर देखें ये आसान उपाय
किसी भी प्रकार की गंध का महसूस न होना भी कोरोना संक्रमण का संकेत होता है। वैसे तो सामान्य जुकाम होने, बुखार आने, नाक की कोई एलर्जी होने पर भी कई बार सूंघने की क्षमता प्रभावित होती है लेकिन आजकल ऐसा होने पर लापरवाही नहीं बरतना चाहिए क्योंकि ये कोरोना वायरस के प्रमुख लक्षणों में से एक है। सूंघने की क्षमता यदि जाती है तो वो यूं ही लौटकर नहीं आ जाती, उसे वापिस आने में समय लगता है। ऐसे में इंसान को कई सारी समस्याओं का सामना करना पड़ता है। कई बार बढ़ती उम्र के साथ भी सूंघने की क्षमता घट सकती है और यह भी जरूरी नहीं है कि सुगंध न आना कोरोना की ही निशानी है इसलिए यदि आप चाहते हैं कि आपको वापिस से सुगंध आने लगे तो आपको कुछ छोटे- मोटे उपाय आजमाने होंगे। अगली स्लाइड्स से जानिए किन उपायों को आजमाने से आपकी खोई हुई सूंघने की क्षमता लौट आएगी।
2 of 5
उल्टी करने के बाद आपकी सूंघने वाली कोशिकाएं ठीक तरह से काम करने लगती हैं
- फोटो : social media
वमन क्रिया
आयुर्वेद में माना जाता है कि वमन क्रिया से सूंघने की क्षमता को वापिस लाया जा सकता है। कहा जाता है कि व्यक्ति के गले में यदि कफ जमा होता है तो भी उसके सूंघने की क्षमता प्रभावित होती है इसलिए वमन क्रिया में उसे उल्टी कराई जाती है। उल्टी करने से उसकी सूंघने की क्षमता लौटने लगती है। इसे करने के लिए आपको कोई भी ऐसी चीज का सेवन करना हो जिससे कि आपको उल्टी हो सके, उल्टी करने के बाद आपकी सूंघने वाली कोशिकाएं ठीक तरह से काम करने लगती हैं।
3 of 5
अदरक में एंटी- माइक्रोबायल गुण पाए जाते हैं
- फोटो : file photo
अदरक
अदरक का सेवन करके भी आप अपनी सूंघने की क्षमता को बेहतर कर सकते हैं। अदरक में एंटी- माइक्रोबायल गुण पाए जाते हैं जो कि हमारी सेंसर कोशिकाओं की क्षमता को बढ़ाकर हमारी सूंघने की क्षमता को वापिस लाने में मदद करते हैं। जैसे ही आपको महसूस हो रहा है कि आपकी सूंघने की क्षमता कमजोर हो रही है, आप इसका सेवन शुरू कर दें। चाय में या रोजाना बनने वाली सब्जियों में भी आप अदरक डालकर खाएंगे तो आपकी सूंघने की क्षमता अच्छी हो जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 5
पूरी नाक की ठीक तरह से सफाई कर सकेंगे
- फोटो : Social Media
जल नेति
जल नेति भारत की एक प्राचीन योग क्रिया है। अपनी सूंघने की क्षमता को ठीक करने के लिए आप नेति के लिए उपयोग में लिए गए लोटे में गुनगुना पानी लें, उसमें नमक मिलाएं और आगे की तरफ झुककर अपनी दाईं नाक में धीरे-धीरे पानी डालें और बाईं नाक से इसे बाहर निकाल दें। ऐसा करने से पानी से आप पूरी नाक की ठीक तरह से सफाई कर सकेंगे। नासिका मार्ग से लेकर गले तक सब बिल्कुल शुद्ध हो जाएगा और आपको ठीक तरह से सुगंध भी आने लगेगी।
विज्ञापन
5 of 5
एंटी-वायरल और एंटी-ऑक्सीडेंट गुण पाए जाते हैं
- फोटो : Pixabay
लहसुन
लहसुन बहुत गुणकारी होती है। इसके सेवन से शरीर को कई तरह के लाभ पहुंचते हैं। इसमें एंटी-बैक्टीरियल, एंटी-वायरल और एंटी-ऑक्सीडेंट गुण पाए जाते हैं। इसके सेवन से हमारे मुंह से कफ को निकाला जा सकता है और सूंघने की क्षमता को वापिस लाया जा सकता है। आप लहसुन की 5 कलियां लें, उन्हें एक कप पानी में उबाल लें। इस मिश्रण को छान लें, थोड़ा नमक मिलाएं और दिन में दो बार इसका सेवन करें। ऐसा करने से आपकी सूंघने की क्षमता लौट आएगी।
नोट- यह लेख अष्टविनायक क्लीनिक के डॉक्टर रजत सालुंके से बातचीत के आधार पर तैयार किया गया है। डॉक्टर रजत सालुंके पिछले 13 सालों से प्रैक्टिस कर रहे हैं। उन्होंने अपनी डिग्री करमवीर वैंकटराव तानाजी रणधीर आयुर्वेद कॉलेज, महाराष्ट्र से ली है।
अस्वीकरण- अमर उजाला की हेल्थ एवं फिटनेस कैटेगरी में प्रकाशित सभी लेख डॉक्टर, विशेषज्ञों व अकादमिक संस्थानों से बातचीत के आधार पर तैयार किए जाते हैं। लेख में उल्लेखित तथ्यों व सूचनाओं को अमर उजाला के पेशेवर पत्रकारों द्वारा जांचा व परखा गया है। इस लेख को तैयार करते समय सभी तरह के निर्देशों का पालन किया गया है। संबंधित लेख पाठक की जानकारी व जागरूकता बढ़ाने के लिए तैयार किया गया है। अमर उजाला लेख में प्रदत्त जानकारी व सूचना को लेकर किसी तरह का दावा नहीं करता है और न ही जिम्मेदारी लेता है। उपरोक्त लेख में उल्लेखित संबंधित अस्वीकरण- बीमारी के बारे में अधिक जानकारी के लिए अपने डॉक्टर से परामर्श लें।
सबसे विश्वसनीयहिंदी न्यूज़वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ेंलाइफ़ स्टाइल से संबंधित समाचार (Lifestyle News in Hindi), लाइफ़स्टाइल जगत (Lifestyle section) की अन्य खबरें जैसेहेल्थ एंड फिटनेस न्यूज़ (Health and fitness news), लाइवफैशन न्यूज़, (live fashion news) लेटेस्टफूड न्यूज़इन हिंदी, (latest food news) रिलेशनशिप न्यूज़ (relationship news in Hindi) औरयात्रा (travel news in Hindi) आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़ (Hindi News)।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।