बदलते जीवनशैली के दौर में अनिद्रा की समस्या बेहद आम हो गई है। अगर आपको नींद नहीं आने की समस्या है तो इसे कतई हल्के में न लें क्योंकि ये एक गंभीर बीमारी का रूप ले सकती है। अगर आप रातभर जागते हैं और बेहद कम सोते हैं तो इसका मतलब है कि आप इंसोमनिया (अनिद्रा) से जूझ रहे हैं। आइए जानते हैं कैसे आप बिना दवाई के इस बीमारी से निजात पा सकते हैं...
अगर आप अवसाद से जूझ रहे हैं तो अनिद्रा की समस्या का सामना कर सकते हैं।
अगर आप पूरी रात अपने बिस्तर पर करवट बदलने में गुजार देते हैं तो समझिए आप अनिद्रा की समस्या से जूझ रहे हैं। और इस समस्या के लिए अनियमित जीवनशैली, अवसाद और चिंता जिम्मेदार है। अगर आप अवसाद से जूझ रहे हैं तो अनिद्रा की समस्या का सामना कर सकते हैं। आपकी रात की नींद हराम हो सकती है।
घबराने की जरूरत नहीं है आप बिना दवाई के ही अनिद्रा की समस्या पर काबू पा सकते हैं।
इसके अलावा, स्मार्टफोन चलाने की लत और देर रात तक लैपटॉप व टीवी पर फिल्में देखने की वजह से भी आपको अनिद्रा की समस्या हो सकती है। घबराने की जरूरत नहीं है आप बिना दवाई के ही अनिद्रा की समस्या पर काबू पा सकते हैं। इसके लिए आपको छोटी-छोटी चीजों का ध्यान रखना है जैसे कि आपकी बेडशीट साफ हो। तकिए में नया कवर हो और वो भी एकदम स्वच्छ हो। इससे आपको आसानी से नींद आएगी।
आप रोज रात को सोने से पहले आधे-एक घंटा घूमें।
आप रोज रात को सोने से पहले आधे-एक घंटा घूमें। इससे आपके शरीर को रिलेक्स मिलेगा और आपको अच्छी नींद आएगी। कई लोगों की आदत होती है कि खाना खाते ही बिस्तर से चिपक जाते हैं आप ऐसा बिल्कुल भी न करें। बिस्तर पर न ही खाना खाएं और न ही बहुत देर तक स्मार्टफोन चलाएं। अगर आप इन छोटी-छोटी सावधानियों को बरतेंगे तो आपको नींद की दवाई लेने की जरूरत नहीं होगी।