मुंह की बदबू और दांतों के दर्द में आराम पाने के लिए लौंग के इस्तेमाल के बारे में हम सभी जानते हैं। स्वाद में तीखी और गर्म तासीर वाली लौंग बहुत ही काम की चीज है। वैसे तो लौंग का मसालों के रूप में इस्तेमाल किया जाता है लेकिन आयुर्वेद में सदियों से इसका प्रयोग औषधि के रूप में होता रहा है, लौंग अनेक गंभीर बीमारियों में कारगर है। आपको बता दें कि लौंग खास तौर पर पुरुषों की कई समस्याओं का समाधान है। इसके इस्तेमाल से कई तरह की यौन बीमारियां दूर होती हैं। आइए जानते हैं लौंग के औषधीय गुणों के बारे में विस्तार से...
दांत दर्द में ही नहीं बल्कि इन यौन बीमारियों में भी फायदेमंद होता है लौंग, जानिए इसके औषधीय गुण
सर्दियों में इस्तेमाल
लौंग में विटमिन B के कई प्रकार मिलते हैं। जैसे, विटमिन-B1,B2,B4,B6,B9। इसके अलावा लौंग में विटमिन C, विटमिन K, कार्बोहाइड्रेट, प्रोटीन, और बीटा कैरोटीन जैसे तत्व पाए जाते हैं। लौंग में 30 फीसदी फाइबर होता है। इतने गुणों से भरपूर लौंग सर्दियों में हमें कई बीमारियों से बचाने का काम करता है।
पौरुष शक्ति बढ़ाने के लिए
विशेषज्ञों के मुताबिक लौंग का सेवन करने से पुरुषों में कई तरह की पौरुष संबंधी समस्याएं दूर हो जाती है। इसका इस्तेमाल शक्तिवर्धन का काम करता है। यूं कहें तो लौंग पौरुष शक्ति बढ़ाने का काम करती है।
शीघ्रपतन की समस्या में
पुरुषों में शीघ्रपतन एक ऐसी बीमारी है जिसका सेक्स लाइफ पर बहुत बुरा असर पड़ता है। नियमानुसार लौंग का नियमित सेवन करने से शीघ्रपतन जैसी दिक्कतों से पुरुषों को छुटकारा मिलता है, जिससे सेक्शुअल लाइफ बेहतर हो जाती है।
स्पर्म काउंट बढ़ाने के लिए
लो स्पर्म काउंट पुरुषों में एक गंभीर समस्या है। लौंग का सेवन कर स्पर्म काउंट बढ़ाया जा सकता है। लेकिन इसका अधिक मात्रा में इस्तेमाल करने से मेल हॉर्मोन टेस्टोस्टेरॉन में गड़बड़ी हो सकती है। इसलिए किसी आर्युवेदाचार्य की देखरेख में ही लौंग या इससे जुड़े उत्पाद का इस्तेमाल करना चाहिए।